नई दिल्लीPublished: May 03, 2023 04:41:18 pm
Teacher 8720 JobsTeacher Jobs 2023: हाई स्कूल चयन परीक्षा के तहत शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत 8720 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
Teacher Jobs 2023
Teacher Jobs 2023: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने हाई स्कूल चयन परीक्षा के तहत शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके तहत 8720 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in के माध्यम से 18 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 1 जून है। उम्मीदवार 6 जून तक आवेदन पत्र में संशोधन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो साथ ही उसने बीएड होना आवश्यक है। कृप्या अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

