TS LAWCET Results 2022: तेलंगाना स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे आज शाम 4 बजे lawcet.tsche.ac.in पर होंगे जारी
नई दिल्ली:
TS LAWCET Results 2022: तेलंगाना स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (TSCHE) ने तेलंगाना स्टेट लॉ कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TS LAWCET) 2022 के रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है. TS LAWCET 2022 का रिजल्ट आज, 17 अगस्त 2022 को आधिकारिक वेबसाइट lawcet.tsche.ac.in पर जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए कानून पाठ्यक्रमों में नियमित अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए TS LAWCET की प्रवेश परीक्षा दी थी, वे अपने TS LAWCET 2022 रिजल्ट वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं. टीएस एलएडब्ल्यूसीईटी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने TS LAWCET हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा. TS LAWCET रिजल्ट रैंक कार्ड के रूप में स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें उम्मीदवारों के स्कोर, पर्सेंटाइल रैंकिंग और पात्रता की स्थिति शामिल होगी.
