RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित करेगा, समय यहां से जानें

UP Board 12th Result 2022 Declared: यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में दिव्यांशी ने किया टॉप, 85.33 प्रतिशत छात्र पास हुए

नई दिल्ली:

UP Board 12th Result 2022 Declared: यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज शाम 4.15 मिनट पर जारी कर दिया गया है. यूपी बोर्ड से 12वीं परीक्षा दे चुके छात्र बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in.  से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. इस साल यूपी बोर्ड की 12वीं परीक्षा में कुल 85.33 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास की है. यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है. उन्हें 95.40 प्रतिशत अंक मिले हैं. वहीं दूसरे नम्बर पर प्रयागराज की अंशिका यादव और बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह हैं. इन दोनों को ही 95% अंक मिले हैं. यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में तीसरे स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण रहे हैं. 

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply