आयोग ने इस संबंध में ओक नोटिस भी जारी किया है. जिसमें कहा, “..शारीरिक मानक परीक्षण के लिए पहचाने गए उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि उनका शारीरिक मानक परीक्षण 12 फरवरी, 2024 और 17 फरवरी, 2024 के बीच लखनऊ जिले में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है.”
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड (वन रक्षक) के कुल 701 पदों को भरना है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से यूपीएसएससी फॉरेस्ट गार्ड एग्जाम शेड्यूल 2023 को देख सकते हैं.
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 के लिए उम्मीदवार का गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, प्राणीशास्त्र, वानिकी, भूविज्ञान, कृषि, सांख्यिकी, पर्यावरण विज्ञान में दो या अधिक विषयों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार भी पात्र हैं.
NEET 2024: नीट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होंगे, जानें नीट लेटेस्ट अपडेट, डेट और Eligibility
UPSSSC PET 2023 Exams: पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता
कदः 163 सेंटीमीटर
छातीः 84-89 सेंटीमीटर
दौड़-25 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी.
UPSSSC PET 2023 Exams: महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक पात्रता
कदः 150 सेंटीमीटर
छातीः 79-84 सेंटीमीटर
दौड़-14 किलोमीटर की दौड़ 4 घंटे में पूरी करनी होगी.
