रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. वर्तमान दौर में बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से बच्चे कहीं न कहीं मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में बच्चों को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए जिम खोला गया है. यह शहर का पहला स्कूल है, जहां जिम है. बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए यह अनूठी पहल है.
दरअसल आजकल के समय में बच्चे पढ़ाई में अधिकतर व्यस्त रहते हैं. जिस कारण से बच्चे अपने लिए अन्य चीजों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. इसी को देखते हुए शारदा स्कूल में बच्चों के लिए स्कूल में ही जिम खोल दिया गया है, जिससे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अब यहां पर कसरत भी कर रहे हैं. बच्चों को यहां पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है.
जिम की नहीं कोई फीस
शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ने विनीता शेखर ने बताया कि उनकी प्लानिंग पिछले कई सालों से चल रही थी, पर अब जाकर जिम खोला गया है. बच्चों के एक्सरसाइज करने के कई फायदे होते हैं, वे फिजिकली फिट रहने के साथ मेंटली फिट भी रहते हैं. बच्चे अगर कोई भी कंपटीशन या फिर आर्मी की तैयारी करते हैं, तो वे अभी से ही फिजिकली फिट रह सकते हैं. सुबह 7:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक बच्चे यहां पर एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसके लिए उनसे कोई फीस नहीं ली जा रही है.
.
FIRST PUBLISHED : November 23, 2023, 17:55 IST
