100 फिल्म का हीरो, मीनाक्षी-गोविंदा-ऋषि कपूर का रहा को-स्टार, अब 30 साल से गुम


Last Updated:

Mithun Rashifal: कार्यक्षेत्र में आज (बुधवार) आर्थिक लाभ के योग हैं. अपने फील्ड से संबंधित आज आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में काम आएगा. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान के योग हैं.

X

आज का दिन मिलाजुला रहेगा.

हरिद्वार. आज 9 अप्रैल बुधवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. पैसों के लेनदेन, बैंकिंग कार्य या अन्य पेपर वर्क में आज अड़चन आने के योग हैं. वैवाहिक संबंधों में आज समस्या बनी रहेगी. परिवार में अशांति का माहौल रहेगा. प्रेम संबंधों में आज ज्यादा बातचीत तो नहीं होगी लेकिन आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक लाभ के योग हैं. अपने फील्ड से संबंधित आज आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आपके भविष्य में काम आएगा. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान के योग बने रहेंगे. कोशिश करें कि अपनी पढ़ाई शाम के समय करें.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा. परिवार में भी अशांति बनी रहेगी. किसी कीमती सामान के खो जाने या टूट जाने से पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद के योग बने हुए हैं. वैवाहिक संबंधों में भी आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा. कोशिश करें कि अपने जीवनसाथी के साथ जितना जरूरी हो उतनी ही बात करें. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य से अच्छा रहने वाला है. आप जिससे प्रेम करते हैं, उनसे आज ज्यादा बातचीत तो नहीं होगी लेकिन आपके प्रेम संबंध अच्छे बने रहेंगे.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए आज कोई खास उपलब्धि के योग नहीं हैं. यदि आज आप नौकरी के लिए आवेदन करते हैं, तो नौकरी संबंधित कोई सूचना नहीं मिलेगी. यदि आज आपका नौकरी के लिए इंटरव्यू है और इंटरव्यू का टाइम शेड्यूल करना आपके हाथ में है, तो कोशिश करें कि आज इंटरव्यू न दें. मिथुन राशि के जो जातक किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम या अपने स्कूल के एग्जाम की तैयारी में जुटे हैं, उनकी पढ़ाई में आज व्यवधान के योग शाम 4 बजे तक बने रहेंगे. अपनी पढ़ाई आज शाम 4 बजे से रात 8 बजे के बीच करें, तो आपको लाभ होगा.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि आज पैसों के लेनदेन, बैंकिंग, फाइनेंस या इससे संबंधित कार्यों में दोपहर दो बजे तक अड़चन आने के योग बने हुए हैं. यदि आज आप किसी को पैसा ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपका पैसा रुक सकता है या फिर आपके पास आने वाला पैसा फंस सकता है. पेपर वर्क में भी आज दोपहर दो बजे तक अड़चन बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक लाभ के योग हैं. आपने जिस क्षेत्र में पढ़ाई की है और जिस क्षेत्र में आप कार्य करते हैं, उस फील्ड से संबंधित आज आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आपके भविष्य में काम आएगा.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 9997509443 और 7895714521 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वालों को होगा धनलाभ, आज जॉब इंटरव्यू है तो…

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

By