• Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Crowds Of Devotees Gathered In All Pagodas Across The District, Also Precaution Regarding Corona Infection

भीलवाड़ा4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मंदिर पहुंचे श्रद्धालु। - Dainik Bhaskar

मंदिर पहुंचे श्रद्धालु।

सावन का पहला सोमवार होने के चलते भीलवाड़ा शहर सहित जिलेभर में शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की कतार नजर आ रही है। भगवान भोलेनाथ को रिझाने के लिए सभी भक्तों सुबह से अपने अपने क्षेत्र के सवालों में लंबी कतारों में नजर आ रहे हैं। वहीं भीलवाड़ा के प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर सहित कई शिवालयों में भी सुबह से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए तड़के से ही श्रद्धालुओं की कतारें नजर आई। इस भीड़भाड़ के दौरान संक्रमण ना फैले इसको लेकर भी सभी मंदिरों में एहतियात बरती जा रही है।

सावन के प्रवेश के साथ ही भीलवाड़ा में मौसम भी पूरी तरह से सुहावना बना हुआ है। मानसून की दस्तक भी भीलवाड़ा में 2 दिन पहले ही हुई है। लगातार हुई बारिश के चलते मौसम काफी सुहावना है। जिससे भीलवाड़ा को अब सावन आने का एहसास भी हुआ है। रिमझिम बारिश के बीच में भीलवाड़ा के प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर मंडल शिव मंदिर व पुर शिव मंदिर में सैकड़ों की तादाद में भक्तों की भीड़ भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए आई है। वहीं कई श्रद्धालुओं द्वारा अपने अपने स्तर पर भगवान भोलेनाथ के विभिन्न अभिषेक भी करवाए जा रहे हैं। मंदिरों में भीड़ बढ़ने की आशंकाओं को देखते हुए सभी जगह पुलिस ने भी अपनी नजर रख रखी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

By admin

Leave a Reply