एचएमएसआई ने माइंडसेट डेवलपमेन्ट फॉर फ्यूचर जनरेशन को आगे बढ़ाया

एजेंसी/नवज्योति,गुरुग्राम। सड़क सुरक्षा के बारे में जागरुकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने वर्तमान में चल रही अपनी परियोजना -माइंडसैट डेवलपमेन्ट फॉर आॅवर फ्यूचर जनरेशन-के तहत नौरंगपुर के होण्डा सामाजिक विकास केन्द्र में स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं अध्यापकों के साथ दो सड़क सुरक्षा सम्मेलनों का आयोजन किया। दो सम्मेलनों में गुरुग्राम के 250 से अधिक निजी एवं सरकारी स्कूलों से 450 से अधिक स्कूली प्रधानाध्यापकों एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया।  एक सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले माननीय अतिथि थे- सुत्सुमु ओतानी, प्रेसीडेन्ट, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया, विनय ढींगरा, सीनियर डायरेक्टर, एचआर, एडमिन, आईटी एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया और रविन्दर यादव, एचसीएस सब डिविजनल मजिस्ट्रेट, गुरुग्राम तथा एचएमएसआई से अन्य प्रतिनिधि भी इस अवसर पर मौजूद रहे। वर्तमान में भारत की सड़कों पर यातायात की स्थिति को देखते हुए सड़क का उपयोग करने वाले लोगों में अनुशासन की जरूरत बहुत अधिक है। सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है सड़क के प्रति सोच एवं मानसिकता। बड़े पैमाने पर यातायात नियमों की अनदेखी अक्सर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य -स्कूल अध्यापकों द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से सभी छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा शिक्षा की पहुंच बढ़ाते हुए बच्चों के लिए माइंडसेट डेवलपमेन्ट की आधुनिक अवधारणा को दर्शाना- था। सुत्सुमु ओतानी, प्रेसीडेन्ट, सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा कि होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया में हम शिक्षा की बदलावकारी क्षमता के द्वारा युवाओं के मन को आयाम देने में भरोसा रखते हैं। वर्तमान में चल रही हमारी माइंडसेट डेवलपमेन्ट परियोजना कम उम्र में ही बच्चों में सुरक्षा का दृष्टिकोण विकसित करने के हमारे समर्पण की पुष्टि करती है।

स्कूलों के साथ साझेदारी के माध्यम से हम युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा ज्ञान एवं अनुशासन के साथ सशक्त बनाना चाहते हैं ताकि हम शून्य दुर्घटना समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। अध्यापकों एवं प्रधानाध्यापकों के सहयोग से बच्चों को डिजिटल लर्निंग प्रोग्रामों के माध्यम से शिक्षित करना और सड़क सुरक्षा को उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। विनय ढींगरा, सीनियर डायरेक्टर, एचआर, एडमिन, आईटी एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स, होण्डा मोटरसाइकिल एण्ड स्कूटर इंडिया ने कहा कि भारत में सड़क सुरक्षा की स्थिति चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं के चिंताजनक आंकड़ों पर ध्यान देना और सड़क का उपयोगकरने वालों में अनुशासन को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। एचएमएसआई में हम हर किसी के लिए सुरक्षित समाज का निर्माण करना चाहते हैं। 

By admin

Leave a Reply