Last Updated:
Lab on Wheels Uttarakhand: मंगलवार को अच्छे रिजल्ट को देखते हुए उत्तराखंड के शेष जिलों में भी लैब ऑन व्हील्स की शुरुआत की गई. इसके अंतर्गत मॉडल, प्रयोगशाला, विज्ञानी गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से छठवीं …और पढ़ें
title=मोबाइल साइंस लैब से विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे सरकार स्कूल के बच्चे
/>
मोबाइल साइंस लैब से विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे सरकार स्कूल के बच्चे
देहरादून. उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों के स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की मजबूती और विज्ञान को शिक्षा से जोड़ने के लिए पिछले साल ‘लैब्स ऑन व्हील्स’ मोबाइल साइंस लैब की शुरुआत की गई थी. इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से 9 मोबाइल सांइस लैब की सौगात दी. सीएम धामी ने कैंप कार्यालय परिसर में मोबाइल सांइस लैब के विज्ञान माॅडलों को देखा और इसी के साथ ही 9 मोबाइल सांइस लैब को हरी झंडी दिखाई. साल 2024 में मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के चार जिलों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी के लिए मोबाइल सांइस लैब की शुरुआत की थी, जिसके जरिए सुदूरवर्ती इलाकों के स्कूलों तक ये मोबाइल सांइस लैब पहुंची.
उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकाॅस्ट) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि लैब ऑन व्हील्स से बच्चे विज्ञान को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे. बच्चों के लिए यह योजना पिछले साल ही शुरू हो गई थी. पहले चरण में राज्य के चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून और पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफल संचालन रहा, जिसके अच्छे रिजल्ट को देखते हुए प्रदेश के शेष जनपदों में भी मंगलवार को लैब ऑन व्हील्स की शुरुआत की गई. उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा राज्य सरकार की इस महत्वकांक्षी परियोजना के माध्यम से राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है.
राज्यभर में घूमेगा मोबाइल सांइस लैब का पहिया
उन्होंने आगे कहा कि इस परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, माॅडलों, विज्ञान गतिविधियों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के छठीं कक्षा से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषय के पाठ्यक्रम को और अच्छे से सीखने-समझने का मौका मिल रहा है. लैब ऑन व्हील्स परियोजना से पहले चार जिलों में इसे शुरू किया गया था. राज्य में इस परियोजना के दूसरे चरण में उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मोबाइल सांइस लैब सरकारी स्कूलों में जाएंगी.
