क्या होता है ESOP, जिसकी वजह से निकल गए पेटीएम फाउंडर के हाथ से ₹492 करोड़


Last Updated:

Uttarakhand Board Result 2025: देहरादून की अनुष्का राणा ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में 98.6% के साथ 12वीं में टॉप किया. उनके पिता रामेंद्र राणा फिजिक्स के लेक्चरर हैं. अनुष्का डॉक्टर बनना चाहती हैं.

X

उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की टॉपर अनुष्का राणा बनना चाहती हैं डॉक्टर.

हाइलाइट्स

  • अनुष्का राणा ने 12वीं में 98.6% के साथ उत्तराखंड में टॉप किया.
  • अनुष्का डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहती हैं.
  • अनुष्का के पिता फिजिक्स के लेक्चरर हैं और उन्होंने अनुष्का को पढ़ाया है.

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 ( Uttarakhand Board Result 2025) के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं. जिसमें राजधानी देहरादून की अनुष्का राणा ने शानदार प्रदर्शन किया है. बड़ासी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की स्टूडेंट अनुष्का राणा ने 98.6 प्रतिशत के साथ 12वीं में स्टेट टॉप किया. उन्हें पीसीबी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, और बायोलॉजी) सब्जेक्ट्स में 500 में से 493 मार्क्स मिले है.
अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा रायपुर ब्लॉक के बड़ासी गोवर्नमेंट इंटर कॉलेज में ही फिजिक्स के लेक्चरर हैं. यही नहीं, उनके पिता ने खुद अपनी बेटी को उसी स्कूल में शिक्षक के रूप में पढ़ाया है. अनुष्का ने बताया कि उन्हें हमेशा अपने माता-पिता का पूरा समर्थन मिला, खासकर उनके पिता का जो हमेशा उनके साथ थे और उनकी पढ़ाई में मार्गदर्शन करते रहे.

पढ़ाई को लेकर अनुष्का की राय
अनुष्का का कहना है कि अच्छे अंक लाने के लिए केवल पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी नहीं है, बल्कि अपने सब्जेक्ट्स के बुनियादी सिद्धांतों को समझना ज्यादा जरूरी है उन्होंने कहा, “अगर आपके बेसिक्स क्लियर होते हैं, तो मार्क्स अपने आप आ जाएंगे.” अनुष्का ने 7-8 घंटे पढ़ाई की, लेकिन उनका मानना है कि हर स्टूडेंट की क्षमता अलग होती है, और उसे अपनी क्षमता को देखते हुए ही तैयारी करनी चाहिए.

मेडिकल फील्ड में बनना चाहती है करियर
अनुष्का का सपना है कि वह मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाएं और एक अच्छे डॉक्टर के रूप में समाज की सेवा करें. उन्होंने कहा कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉक्टर बनकर समाज के लिए कुछ करना चाहती हैं
अनुष्का की माँ, कुमुद राणा ने भी अपनी बेटी की सफलता पर गर्व जताया. उन्होंने बताया कि पहले उनके बेटे का चयन आईआईटी रुड़की में हुआ था और अब उनकी बेटी ने भी पूरे राज्य में उनका सिर ऊंचा किया है. कुमुद राणा खुद सोशियोलॉजी में मास्टर डिग्री कर चुकी हैं और अपने बच्चों की सफलता से बहुत खुश हैं.

अनुष्का ने 10वीं में भी किया था टॉप
यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का ने टॉप किया है इससे पहले, अनुष्का ने 10वीं में भी आईसीएसई बोर्ड से 99 प्रतिशत के साथ टॉप किया था. कुमुद राणा ने कहा कि वह अपनी बेटी के हर सपने को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी.
अनुष्का का परिवार देहरादून के बंजारावाला में रहता है, लेकिन उनका मूल घर टिहरी जिले में है. अनुष्का के भाई ने भी अपने करियर के लिए आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की है, जबकि अनुष्का का सपना मेडिकल क्षेत्र में जाना और समाज की सेवा करना है.

homecareer

शिक्षक पिता की होनहार बेटी, UK Board Topper अनुष्का, बनना चाहती हैं डॉक्टर!

By