रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में ग्रामीण क्षेत्र के साथ कई राज्यों से बच्चे यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते हैं. विश्वविद्यालय को बने हुए 3 साल पूरे हो चुके हैं पर विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अब यहां पर अखाड़ा बनते हुए भी नजर आ रहा है. आए दिन परिसर में कुछ न कुछ बवाल देखने को मिलता है. जिस कारण दूर दराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
दरअसल, छात्र संघ के चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर कालेज परिसर में छात्र नेता और अन्य संगठन के लोग परिसर में दिखाई देने लगते हैं. देखा जाता है कि छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर छात्र नेता उनके लिए लड़ाई भी लड़ते हैं पर कभी-कभी माहौल ऐसा बन जाता है जिससे कॉलेज कम अखाड़ा ज्यादा देखने को मिलता है. कई बार तो कॉलेज में इतना बवाल बढ़ जाता है कि कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ती है. बीते दिनों कॉलेज परिसर में एग्जाम चल रहा था और धारा 144 लगने के बावजूद भी कॉलेज में अराजकता का माहौल देखने को मिला.
छात्रा भवानी पांडे ने बताया कि कॉलेज में लड़ाई नहीं होनी चाहिए क्योंकि कॉलेज और स्कूल पढ़ाई के लिए होते हैं. उनका मानना है कि पढ़ाई को प्रमोट करना चाहिए ना की नेता गिरी होनी चाहिए. उन्होंने बताया कि उनका प्रैक्टिकल चल रहा था और कई बच्चों के एग्जाम भी चल रहे हैं जिससे क्लास भंग हो जाती है. छात्र मनीष सिंह भंडारी ने बताया इन दोनों कॉलेज में एग्जाम चल रहे हैं जिस कारण से बच्चों को पेपर देने में काफी परेशानी हो जाती है. कई बार तो कॉलेज बंद करवाया भी जाता है जिससे दूर दराज से आने वाले बच्चों को कई कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है.
कॉलेज परिसर में धारा 144 लागू
परिसर के निदेशक प्रवीण बिष्ट ने बताया कि कॉलेज में इन दोनों परीक्षाएं चल रही है जिसके मध्य नजर धारा 144 लगी रहती है. जिसका उल्लंघन छात्रों के द्वारा किया जा रहा है जो कि गलत है. उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ महीने के बाद छात्र संघ के चुनाव होने इसको लेकर छात्र नेता अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करते हैं. अगर उन्हें लगता है कि माहौल उनके लिए नहीं बन रहा है तो वह अराजकता का माहौल बनाते हैं. अगर जो भी अराजकता का माहौल बनाएगा या फिर परिसर की गरिमा को धूमिल करेगा उनके ऊपर कारवाई की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : August 28, 2023, 20:22 IST
