Last Updated:
Haldwani: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू हो जाएंगी और इस बचे समय में ठीक से तैयारी करना जरूरी है ताकि अच्छे मार्क्स स्कोर किए जा सकें. फिजिक्स की तैयारी के टिप्स स्टूडेंट्स यहां देख सकते हैं.
हल्द्वानी. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं. परीक्षाओं का समय जितना नजदीक आता है परीक्षार्थी का तनाव उतना ही बढ़ता जाता है. इससे कई बार वे पेपर के दौरान सब कुछ याद करा हुआ भी भूल जाते हैं. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए लोकल-18 की टीम द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी के मोतीराम बाबूराम इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के शिक्षक डीके पंत से खास बातचीत की, जिन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षाओं से संबंधित कुछ खास टिप्स दिए.
पिछले साल के क्वेश्चन पेपर देखें
शिक्षक डीके पंत ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहद कम समय बचा है. इस समय का उपयोग करते हुए स्टूडेंट पिछले साल के क्वेश्चन पेपर सॉल्व कर प्रेक्टिस जारी रखें. अगर उनके समझ में कोई भी क्वेश्चन नहीं आ रहा है तो वे चैप्टर में देखकर उसकी प्रैक्टिस भी कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस तरीके से जहां स्टूडेंट की लिखने की स्पीड बढ़ेगी. साथ ही अभी जो क्वेश्चन आंसर नहीं आते होंगे, उनकी प्रेक्टिस भी हो जाएगी.
तनाव न लें
पुराने पेपरों से प्रैक्टिस करने से बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्हें बिल्कुल भी दिक्कत नहीं होगी. वे साथ ही कहते हैं कि तनाव लेने से कभी भी किसी समस्या का हल नहीं होता. स्टूडेंट ने जो भी टीचर से कक्षाओं के दौरान अच्छे से पढ़ा है उसकी प्रैक्टिस जितनी ज्यादा करेंगे उतना ही बेहतर परफॉर्म कर पाएंगे. इसलिए न्यूमेरिकल, बहुविकल्पीय, शॉर्ट क्वेश्चन, राइटिंग का विशेष ध्यान रखें.
इन चैप्टर को अच्छे से करें रिवाइज
जहां तक फिजिक्स की बात है तो शिक्षक डीके पंत ने बताया वेव ऑप्टिक्स, मैग्नेटिस्म, रे ऑप्टिक्स, इलेक्ट्रिसिटी ऐसी चार यूनिट है जिन्हें आप अच्छे से पढ़कर पास हो सकते हैं. चारों यूनिट से 13-14 नंबर के प्रश्न आते हैं इसलिए आपको इन्हें अच्छे से तैयार करना चाहिए. वे आगे कहते हैं कि एनसीआरटी से ही प्रश्नपत्र तैयार किया जाता है इसलिए सभी छात्रों को एनसीआरटी के सभी प्रश्न हल करने चाहिए. इसके अलावा आप सभी फार्मूला अच्छे से याद कर लें.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
– अगर भौतिक विज्ञान में बेहतर अंक हासिल करने हैं तो सभी पढ़ाए गए टॉपिक्स का एक साथ नोट्स तैयार कर लें. इससे बार-बार रिवीजन करें. ऐसा करने से आपके पास पेपर सॉल्व करने की क्षमता आएगी.
– साथ ही परीक्षा में कुछ न्यूमेरिकल प्रश्न भी आते हैं जिसके लिए फार्मूले को याद करना पड़ता है. इन्हें ठीक से रट लें. इसके बाद ध्यान रहे कि प्रश्नों को हल करने में कैलकुलेशन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. जिससे कि सही उत्तर तक पहुंच सकें. ऐसा करने से आप परीक्षा में बेहतर अंक हासिल कर सकते हैं.
– भौतिक विज्ञान विषय की तैयारी के लिए सैंपल पेपर्स और पिछली बोर्ड परीक्षाओं में आये हुए प्रश्न पत्र जरूर हल करें. इससे आपको समय पर पेपर सॉल्व करने का अंदाजा होगा, जिससे आप परीक्षा के समय अच्छे से टाइम मैनेजमेंट करके आसानी से पेपर हल कर सकेंगे.
