जिसे हीरोइन बनाना चाहते थे डायरेक्टर, उसी को दिया कैमियो रोल, पिट गई थी फिल्म



Last Updated:

Haldwani: उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की केमिस्ट्री की तैयारी के लिए ये टिप्स बहुत काम आएंगे. एक्सपर्ट से जानें कि कौन से टॉपिक पढ़ने से स्कोर करने के चांस बढ़ जाएंगे.

हल्द्वानी. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं. ज्यादा समय नहीं बचा है और इस बचे समय में कैंडिडेट्स कैसे परीक्षा की बेस्ट तैयारी कर सकते हैं खासकर केमिस्ट्री विषय की, इस बारे में लोकल-18 की टीम ने एक्सपर्ट से खास बातचीत की. ये एक्सपर्ट हैं उत्तराखंड के हल्द्वानी के मोतीराम बाबूराम इंटर कॉलेज के रसायन विज्ञान के शिक्षक सौरभ अग्रवाल, जिन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षाओं से संबंधित कुछ खास टिप्स दिए. शिक्षक ने बताया कि रसायन विज्ञान का पेपर 8 मार्च को है. तब तक बच्चें अच्छे अंक लाने के लिए इस तरह से तैयारी कर सकते हैं.

पिछले 5 साल के पेपर करें हल
शिक्षक सौरभ अग्रवाल बताते हैं कि कम से कम पिछले पांच सालों के पेपर हल जरूर करना चाहिए. ये जरूरी नहीं की पिछले 5 या 10 सालों के पेपर में से कोई प्रश्न पूछा जाए लेकिन ऐसा करने से एक तो छात्रों की लिखने की स्पीड बढ़ जाती है और दूसरा उस प्रश्न पर आधारित कोई दूसरा प्रश्न एग्जाम में आए तो छात्रों के लिए उत्तर देना आसान हो जाता है.

उत्तर में अनावश्यक चीजों को ना करें शामिल
शिक्षक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि रसायन विज्ञान अन्य विषयों से थोड़ा अलग होता है. इसमें बच्चों को डाउट अधिक होते हैं. जब तक बच्चा डाउट को अच्छे से क्लियर नहीं करेगा तब तक वह रटने को ही अपना आधार बनाएगा. इसलिए सबसे पहले बच्चों को अपने डाउट क्लियर करने चाहिए. अच्छे अंक पाने के लिए केमिस्ट्री विषय को लिखकर पढ़ना चाहिए. जो भी रिएक्शन हों उनके रीजेंट और टेंपरेचर को भी ध्यान में रखना चाहिए. वही जब वह प्रश्नों का उत्तर लिखे तो उत्तर में अनावश्यक चीजों को शामिल बिल्कुल भी ना करें.

रिएक्शन को करें याद
हलोलकानेस  एंड  हॉलोअरेनेस और ऐल्कोहॉल चैप्टर से विद्यार्थी अच्छे से तैयारी कर लें. नेमिंग रिएक्शन व कन्वर्शन रिएक्शन को भी अच्छे से तैयार कर लें. कार्बनिक रसायन में जो रिएक्शन होती हैं उन्हें अच्छे से रिवाइज करें. इसके अलावा सभी छात्र अकार्बनिक रसायन विज्ञान को अच्छे से पढ़ लें, उससे भी ज्यादातर सवाल आते हैं.

homecareer

उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की केमिस्ट्री ऐसे करें तैयार, आएंगे बढ़िया मार्क्स

By