ऋषिकेश में लें लाजवाब मोमो का स्वाद, कई वैरायटी के मोमो हैं उपलब्ध


ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. यहां के पर्यटन स्थलों के साथ ही एक और चीज है जो सभी का दिल जीत लेती है, वह है यहां का स्वाद. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारे स्टॉल, दुकान रेस्टोरेंट व कैफे हैं. जहां स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं, लेकिन जिस दुकान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वहां आपको कुछ और नहीं बल्कि स्वादिष्ट मोमो उपलब्ध हो जाएंगे. वह दुकान करीब 12 साल से ऋषिकेश में अपने मोमो के स्वाद के लिए मशहूर है. इस दुकान का नाम है नीमा मोमो यह दुकान हीरालाल मार्ग पर जीजीआईसी स्कूल के सामने स्थित है.
नीमा मोमो के मालिक दोरजी शेरपा बताते हैं कि उन्हें सभी प्यार से राजू बुलाते हैं. उन्हें इस दुकान को चलाते हुए करीब 12 साल हो गए हैं और उनकी स्पेशलिटी है यहां मिलने वाले स्वादिष्ट मोमो है. वह बताते हैं कि घूमने आए पर्यटक और स्थाई लोग उनके यहां के मोमो को काफी पसंद करते हैं. साथ ही यहां 20 से ज्यादा वैरायटी के मोमो परोसे जाते हैं, जिनका स्वाद लाजवाब है.

70 रूपये से लेकर 200 रूपये तक के मोमो
दोरजी बताते है कि उनके मोमो बाकी जगह के मोमो से काफी हटकर है, इसी कारण सभी लोग बाकी जगह से ज्यादा उनके मोमो का स्वाद लेना पसंद करते हैं वह बताते हैं यहां आपको मात्र 70 रुपए से लेकर 180 और 200 रुपए तक के अलग-अलग प्रकार जैसे वेज मोमो, फ्राइड मोमो, पनीर मोमो, अफ़गानी मोमो इत्यादि उपलब्ध हो जाएंगे. यहां आपको शाम के 3:00 से रात को करीब 10:00 बजे तक मोमो उपलब्ध हो जाएंगे. आप चाहे तो स्विग्गी या जोमैटो के द्वारा ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकते हैं. ऋषिकेश के रहने वाले चेतन देसाई बताते हैं कि वह नीमा मोमो में काफी समय से मोमो खा रहें है, उन्हें यहां का स्वाद काफी पसंद है साथ हैं यहां के अफगानी मोमो और पनीर मोमो उनके फेवरेट हैं. वहीं, कृष्णा बताते हैं कि वह काफी समय से यहां मोमो खा रहें हैं और उन्हें यहां के अफगानी मोमो काफी पसंद हैं.

.

FIRST PUBLISHED : August 24, 2023, 16:23 IST

By admin

Leave a Reply