कलराज मिश्र ने समारोह में फहराया झंडा, परेड का किया निरीक्षण

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने इसके बाद परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष प्रो. वासुदेव देवनानी और अन्य लोग भी समारोह में उपस्थित रहे। उल्लास, उमंग और उत्साह से मनाए गए गणतंत्र दिवस पर्व में समारोह स्थल पर पुलिस आयुक्तालय जयपुर, जीआरपी, राजस्थान कारागार विभाग, पंजाब पुलिस, एसडीआआरएफ, तीसरी बटालियनआरएसी, बॉर्डर होमगार्ड, अरबन होमगार्ड,  एनसीसी आर्मी, एयरविंग और नेवल विंग, स्काउट एवं गाइड, एमजीडी स्कूल आदि की टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी निश्चय प्रसाद एम ने किया।

समारोह में महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा सौंगी मुखोटों, पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा छाऊ, गुजरात के कलाकारों द्वारा डांडिया रास की प्रस्तुति हुई। वहीं राजस्थान के कलाकारों द्वारा आंगी गैर, घूमर, कच्छी घोड़ी आदि के मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए। स्कूली बच्चों ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता के गुणगान के साथ विकसित भारत पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। स्टेडियम में उदयपुर के  विकास जानने के निर्देशन में कलाकारों ने अपनी यह प्रस्तुतियां दी। बाद  में  मादक पदार्थों और अन्य अपराधों से जुड़े अपराधियों को पकड़ने में पुलिस और श्वान की भूमिका दर्शाते विशेष करतब प्रदर्शन भी हुए। स्टेडियम में राजस्थान पुलिस और सेना के जवानों द्वारा घुड़सवारी के साथ शौर्य प्रदर्शन किया गया।

 

By admin

Leave a Reply