विद्यार्थियों ने दी रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां

जयपुर। एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एसोसिएशंस में गणतंत्र दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। परीक पीजी कॉलेज आफ एजुकेशन सहित 6 शिक्षण संस्थाओं का संयुक्त रूप से कार्यक्रम पारीक पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ। इस मौके पर राजस्थान हाईकोर्ट के एएसजीआई राज दीपक रस्तोगी औऱ पारीक संस्थान के सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने झंडारोहण किया। 

पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रोफेसर (डॉ.) प्रमिला दुबे ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग डांस की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में शैलेंद्र झा, परीक पीजी कॉलेज के प्रोफेसर एनएम शर्मा और विजयलक्ष्मी पारीक सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply