रिपोर्ट- हिना आज़मी/ देहरादून.ठगी से लेकर डकैती, मर्डर और साइबर अपराधों की खबरों से अखबार भरे पड़े होते हैं. बच्चों और युवाओं को इन अपराधों के बारे में समझाने के लिए लोग नए-नए तरीके अपनाते हैं. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पहली बार क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है. देहरादून के जाने माने स्कूल वेल्हम बॉयज में 3 नवम्बर से यह शुरू होगा, जिसमें अपराध से जुड़ी कहानियों को रोचक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे स्टूडेंट को अपराध से जुड़ी घटनाओं की जानकारी और सावधानियां बताए जाएंगी.
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि देहरादून में क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल पहली बार होने जा रहा है और लोगों को जागरूक करने के लिए यह बहुत एक अच्छा आइडिया है. उनका कहना है कि साहित्य समाज का आइना होता है और इसमें चर्चा होगी कि अपराध कैसे होता है, क्यों होता है और कैसे इससे निपटा जा सकता है. इसी के साथ यह भी दिखाया जाएगा कि अपराधों को पुलिस कैसे रोकती है. इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ, पुलिस अधिकारियों, लेखकों और फ़िल्म निर्माताओं के बीच सभी पहलुओं पर चर्चा होगी, मंथन किया जाएगा और स्टूडेंट्स इन सब पर नजर रखे होंगे और जानेंगे. उन्होंने अपनी लिखी हुई ह्यूमन इन खाकी, क्रैकिंग सिविल द सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन, साइबर एनकाउंटर्स और चैलेंजेस टू इंटरनल सिक्योरिटी ऑफ इंडियन में अपराध जगत की कहानियों को लोगों को विस्तृत रूप में बखूबी समझाने की कोशिश की है.
क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल लोगों को समझाने की कोशिश
रिटायर्ड आईपीएस अफसर आलोक बी लाल ने कहा कि क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में इस बात को समझने की कोशिश की जाएगी कि अपराध और फिल्म दोनों ही किस तरह से एक दूसरे से जुड़े हैं. अपराधों की बात करें तो इसमें पुलिस अधिकारी किसी मामले की अन्वेषण करती है और फिर खुलासा करती है और अपराधियों को पकड़ती है. इस क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल से लोगों को समझाने की कोशिश की जाएगी कि समाज के लिए अपराध कितना बड़ा चैलेंज है और समाज अपराधों को खत्म करने के लिए पुलिस का किस तरह से सहयोग कर सकता है. इस फेस्टिवल से आत्मसुरक्षा के तरीके और कई बातों पर परिचर्चा होगी ताकि आम नागरिक इनसे रूबरू हो सकें.
क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल में शामिल होंगे कई दिग्गज
देहरादून के मशहूर स्कूल वेल्हम बॉयज में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी, जिनमें बदला, अहल्या और कहानी जैसी सस्पेंस फिल्में और थ्रिलर सीरीज़ के लेखन व निर्माता सुजॉय घोष आएंगे. तो वहीं शूटआउट एट लोखंडवाला समेत कई सुपरहिट फिल्मों के निर्माता संजय गुप्ता भी शिरकत करेंगे. वहीं एस हुसैन जैदी, अविनाश तिवारी, अनिर्बान भट्टाचार्य, राजश्री देशपांडे,ल और किरन मनराल जैसे फिल्मकार औरएक्टर्स भी शामिल होंगे. इसमें साहित्य जगत और पुलिस के अधिकारी भी शिरकत करेंगे, जिनमें नीरज कुमार, नवनीत सिकेरा, अमित लोढ़ा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं.
.
Tags: Dehradun news, Local18, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : November 2, 2023, 17:28 IST
