पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बच्चों को चित्रकारी के सिखाए गुर, कहा- प्रतिभाओं की है भरमार


रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.आजकल के समय में बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं चाहे वह खेलकूद हो या फिर पढ़ाई हो, कई ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी सुंदर-सुंदर चित्र बनाते हैं. अगर इन बच्चों को एक राह दिखाई जाए तो आगे जाकर ये बेहतरीन कार्य कर सकते हैं. अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं चित्रकारी में काफी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को समय समय पर वरिष्ठ चित्रकारों से मुलाकात कराई जाती है जिससे बच्चों को आने वाले समय में अनुभव मिल सके. इन दिनों शारदा पब्लिक स्कूल में पद्मश्री यशोधर मठपाल आए हुए हैं जो बच्चों को चित्रकारी के बारे में बता रहे हैं.

पद्मश्री यशोधर मठपाल अपनी खूबसूरत पेंटिंग की वजह से जाने जाते हैं उनकी पेंटिंग मानव जैसे कहानी बयां कर रही हो, यशोधर मठपाल इन दिनों शारदा पब्लिक स्कूल में आए हुए हैं और उन्होंने अपनी पेंटिंग्स की एग्जीबिशन यहां पर लगाई है जिसे यहां के स्कूल के बच्चों को दिखाने के साथ-साथ इन पेंटिंगों के बारे में भी बताया जा रहा है. पद्मश्री मठपाल बच्चों को चित्रकारी के गुर भी सीख रहे हैं और बच्चों को कैसे पेंटिंग करनी चाहिए उसके बारे में भी वह उनको बता रहे हैं. इसके अलावा वह अपने जीवन के अनुभव भी इन बच्चों के साथ साझा कर रहे हैं.

शॉर्टकट नहीं लगातार करें पेंटिंग में रियाज: पद्मश्री मठपाल
पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बताया की स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उन्होंने पेंटिंग देखी और कई बच्चे काफी अच्छा काम कर रहे हैं. हर बच्चे में अलग-अलग प्रतिभाएं होती हैं जो पेंटिंग के माध्यम से उन्होंने देखी. बच्चों में ये भावना होनी चाहिए कि वो पेंटिंग में समय बताएं. उनका मानना है कि बच्चों को शॉर्टकट न अपना कर रियाज करना चाहिए. जितना वह पेंटिंग करेंगे उतना ही उनका हाथ और उनकी आंखे साधेंगी.

पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बच्चों को चित्रकारी की सिखाई बारीकी
छात्रा दिवंगना त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें काफी अच्छा लगा कि उनके स्कूल में पद्मश्री यशोधर मठपाल आए हुए हैं. दिवंगना भी पेंटिंग करती है. यशोधर मठपाल से मिलकर उन्हें काफी अच्छा लगा और उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी बच्चों के साथ साझा किए. पेंटिंग में किस तरह से कलर को मिक्सर करके उन्हें बनाया जाता है उसके बारे में भी बच्चों को बताया. उनका मानना है कि अगर चित्रकारी करेंगे तो भविष्य में वह आगे तक जा सकते हैं.

पद्मश्री मठपाल जैसा बनना चाहते हैं: राहुल
छात्र राहुल पांडे ने बताया कि पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बच्चों को अपने जीवन के अनुभव भी बताएं. उनके स्कूल में उनकी पेंटिंग लगाई है इसके बारे में यशोधर मतपाल से कई बच्चों ने पूछा और उन्होंने बच्चों को पेंटिंग के बारे में बताया और उनमें कैसे उन्होंने काम किया ये भी उनके साथ साझा किया. राहुल ने बताया वह भी पेंटिंग में काफी शौक रखते हैं और वह अपना करियर इसमें बनाना चाहते हैं इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह आगे जाकर यशोधर मठपाल जैसा बनना चाहते हैं.

Tags: Art and Culture, Local18

By admin

Leave a Reply