Kumaon Mahotsav 2023: कुमाऊं महोत्सव में लगा बॉलीवूड का तड़का, जानें कौन कलाकार किस दिन करेंगे परफॉर्म?


रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को उसकी संस्कृति की वजह से जाना जाता है. यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम देखने को मिलती है. अल्मोड़ा में 2018 से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.जिसका इस बार शुभारंभ हो चुका है. इस बार के महोत्सव में और भी चार चांद लगेंगे क्योंकि उत्तराखंड के कलाकारों के साथ कई बॉलीवुड सितारे यहां पर आकर अपनी प्रस्तुति देंगे. गुरुवार के दिन इसकी शुरुआत हो चुकी है और करीब 11 दिन तक यह महोत्सव चलेगा. इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ उत्तराखंड के कलाकारों को भी मंच दिया जाता है.

अल्मोड़ा में समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. पिछले 5 साल से अल्मोड़ा में कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इस बार कुमाऊं महोत्सव 11 दिन का होने जा रहा है, जिसमें अल्मोड़ा के स्थानीय कलाकारों के साथ कई कुमाऊंनी आर्टिस्ट और बॉलीवुड की हस्तियां यहां पर अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे. 26 अक्टूबर से लेकर 5 नवंबर तक यह कार्यक्रम अल्मोड़ा के जीआईसी मैदान में हो रहा है, जिसका गुरुवार के दिन में आगाज हो चुका है.

इस तारीख में कौन-से कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

26 अक्टूबर को स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.

27 अक्टूबर को स्टार नाइट में इंदर आर्य, मनोज आर्य और श्वेता महारा अपनी प्रस्तुति देंगे.

28 अक्टूबर को करिश्मा साह, रोहन भारद्वाज, करन जोशी (केदारनाथ) के अलावा दिशा एकेडमी के द्वारा रामायण नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा.

29 अक्टूबर को इंडियन आइडल के कलाकार जैली काइ तामिन के साथ अल्मोड़ा के हर्ष काफर, रुचिता आर्य और नाजिम अपनी प्रस्तुति देंगे.

30 अक्टूबर को हिमहंस म्यूजिक और दिशा एकेडमी के द्वारा महाभारत नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा.

31 अक्टूबर की शाम गौरव मनकोटी (वाइड) के साथ घुश्मेश्वर महिला समिति अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे.

1 नवंबर को उत्तराखंड के कलाकार गजेंद्र राणा और स्थानीय कलाकार नवीन बिष्ट और सांची वर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे.

2 नवंबर को माया उपाध्याय और स्थानीय कलाकार ज्योति भट्ट और प्रियंका भट्ट कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी.

3 नवंबर को ममता भारद्वाज के साथ स्थानीय कलाकार मुकेश मेहता और शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति रहेगी.

4 नवंबर को हिमाचल के सुप्रसिद्ध गायक एसी भारद्वाज और स्थानीय कलाकार गर्वित तिवारी, हर्षित कुमार, शगुन त्यागी, हर्षित तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे.

5 नवंबर को ललित मोहन जोशी (फौजी) के साथ स्थानीय कलाकार राधा तिवारी और लावन्या पाठक की प्रस्तुति रहेगी.

पहाड़ी संस्कृति को आगे बढ़ाना है कुमाऊं महोत्सव का लक्ष्य
कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा पिछले कई वर्षों से इस कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कुमाऊं महोत्सव का उद्देश्य रहता है कि अपनी संस्कृति और अपने स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा दिया जाए और कुमाऊं में आने वाले पर्यटकों को अपनी संस्कृति से रूबरू करा पाए. इस बार का महोत्सव बेहद खास होने जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ उत्तराखंड के कलाकार और बॉलीवुड के कई कलाकार आकर महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे.

Tags: Almora News, Art and Culture, Kumaon news, Local18, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply