Uttarakhand Shikshak Bharti 2024 : प्राइमरी स्कूलों में सरकारी टीचर बनने के ख्वाब बुन रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड में जल्द ही प्राथमिक शिक्षकों के 3600 रिक्त पदों पर जिलेवार भर्ती शुरू होगी. यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने दी है. उन्होंने भर्ती के संबंध में अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षा मंत्री ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षकों की नई भर्ती में उन डीएलएड और डीएल योग्यताधारी अभ्यर्थियों को आवेदन करने में छूट प्रदान की जाएगी, जिन्होंने पहले जारी भर्ती विज्ञप्ति के आधार पर आवेदन किया था. पहले आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा.
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता के बीच निर्वाचन आयोग ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी थी. आयोग ने इसकी स्वीकृति दे दी है.
नई नियमावली से होगी भर्ती
राज्य में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती उत्तराखंड राजकीय प्रारंभिक शिक्षा (अध्यापक) संशोधन) सेवा नियमावली-2024 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार होगी. इसके अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए डीएलएड और डीएल योग्यताधारी ही योग्य हैं. शिक्षा मंत्री रावत ने बतायाा है कि साल 2020 और 2021 में सहायक अध्यापक प्राथमिक के शेष रह गए रिक्त पदों को नई भर्ती में शामिल किया जाएगा.
शिक्षा निदेशालय ने शुरू की भर्ती की तैयारी
उत्तराखंड के शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक शिक्षकों की बंपर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है. डीईओ बेसिक को रिक्त पदों की वास्तविक संख्या जांचने को कहा गया है. नई नियमावली के अनुसार बीएड डिग्रीधारी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें
UPSC NDA II 2024 : यूपीएससी एनडीए-2 के लिए शुरू हुआ आवेदन, 12वीं पास के लिए सेना में अफसर बनने का मौका
Army Bharti 2024: 1.77 लाख सैलरी वाली सरकारी नौकरी, 12वीं बाद सेना में सीधे अफसर बनने का मौका
Tags: Government jobs, Government teacher job, Teacher job, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 29, 2024, 14:11 IST
