रिपोर्ट- हिना आज़मी
देहरादून. कुछ लोग बिरयानी का नाम सुनते हैं, तो उनके मुंह में पानी आ जाता है. चिकन बिरयानी हो या वेज बिरयानी, स्वाद के शौकीन लोगों के लिए बिरयानी एक लजीज डिश है. अगर आप बिरयानी के शौकीन हैं और राजधानी देहरादून में रहते हैं, तो बिरयानी मैन रेस्टोरेंट (Biriyani Man Restaurant Dehradun) कई तरह की जायकेदार बिरयानी परोस रहा है. जबकि इस रेस्टोरेंट की मुर्ग हैदराबादी बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.
बिरयानी मैन रेस्टोरेंट करणपुर में स्थित है, जहां कई तरह की बिरयानी, बेवरेज और फूड आइटम्स परोसे जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मुर्ग हैदराबादी बिरयानी लोगों को पसन्द आती है. इसकी खासियत यह है कि यह हांडी में बनाई जाती है और ऑनलाइन ऑर्डर करने पर हांडी में ही भेजी जाती है, जिसके नीचे चूल्हा भी दिया जाता है, जिसमें कुछ कैंडल लगाई जाती हैं जो कि 8 से 10 मिनट के लिए बिरयानी को गर्म रखती हैं. वहीं, आपने कभी किसी रेस्टोरेंट में किताबों की लाइब्रेरी नहीं देखी होगी, लेकिन बिरयानी मैन को इस तरह से तैयार किया गया है कि यहां स्टूडेंट्स खाने के साथ-साथ किताबें भी पढ़ सकते हैं.
आपके शहर से (देहरादून)
करणपुर के डीएवी, डीबीएस कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स के स्टूडेंट के लिए एक बेहतरीन अड्डा है. रेगुलर बेसिस पर बिरयानी मैन रेस्टोरेंट में आने वाले शिवांश का कहना है कि यहां उन्हें कई तरह की डिश पसंद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें मुर्ग हैदराबादी बिरयानी पसंद है. उन्होंने हैदराबाद जाकर भी बिरयानी खाई है. वही स्वाद उन्हें यहां मिला इसलिए वह आते हैं. बिरयानी मैन की बिरयानी में ऑर्गेनिक मसाले डाले जाते हैं.
अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने आई ज्योति का कहना है कि उन्हें यहां की डेकोरेशन और जगह काफी पसंद आई. यहां उन्होंने कई पकवान ऑर्डर किए, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पनीर टिक्का बिरयानी पसंद आई. वह वेजिटेरियन है और वेजिटेरियन लोगों के लिए यह एक बेहतरीन जायका है.
बिरयानी मैन के शेफ सौरभ नौटियाल ने बताया कि वह विदेश में होटल में नौकरी किया करते थे. उन्होंने अपने साथी निष्कर्ष धस्माना के साथ मिलकर पहाड़ के लोगों को यहीं रोजगार देने के लिए यह शुरू किया. उनका कहना है कि देहरादून में कई व्यंजन मिल जाते हैं, लेकिन हांडी बिरयानी इतनी बेहतरीन नहीं मिल पाती है, इसलिए उन्होंने देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज के पास इसे शुरू किया, ताकि स्टूडेंट्स भी इसका मजा ले सकें. उन्होंने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में 63 रुपये में अनलिमिटेड खाने की स्कीम भी स्टूडेंट्स के लिए शुरू की गई है, जिसमें उन्हें दाल, रोटी और सब्जी मिलती है. वहीं, बिरयानी की कीमत 300 रुपये से शुरू होकर 650 रुपये तक है.
बिरयानी मैन रेस्टोरेंट में कितनी तरह की बिरयानी?
बिरयानी मैन रेस्टोरेंट में आपको मुर्ग हैदराबादी बिरयानी, चिकन टिक्का बिरयानी, चिकन बोनलेस बिरयानी, प्रॉन्स बिरयानी और बिरयानी मैन स्पेशल मुर्ग बिरयानी परोसी जाती है. इसके अलावा गोश्त हैदराबादी बिरयानी, मटन कीमा कबाब बिरयानी, एग हैदराबादी बिरयानी, कुल्हड़ केसर फिरनी, वेज गुलावठी कबाब, मटन गुलावठी कबाब, चिकन घी रोस्ट आदि जायकेदार खाना मिल जाएगा.
बिरयानी मैन रेस्टोरेंट कैसे पहुंचे?
अगर आप भी बिरयानी मैन रेस्टोरेंट की लजीज बिरयानी का स्वाद लेना चाहते हैं, तो आप देहरादून के करणपुर जाएं, जहां सर्वे चौक से कुछ ही दूरी पर यह रेस्टोरेंट है. आप यहां से ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप the biryaniman.in पर विजिट करें या 0135-3504174 पर सम्पर्क करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dehradun news, Food business, Street Food
FIRST PUBLISHED : April 06, 2023, 17:52 IST










