Dehradun News: देहरादून की इस 27 साल पुरानी दुकान में मिलता है लजीज जूस, आप भी करें ट्राई


रिपोर्ट- हिना आजमी

देहरादून. गर्मियों के दिन आ गए हैं, ऐसे में लोग जूस पीना पसंद करते हैं, क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा माना जाता है. राजधानी देहरादून के करनपुर में ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार स्थित है, जो पिछले 27 सालों से लोगों को कई तरह के जूस पिला रहा है. इनमें मैंगो, पाइनएप्पल ,ऑरेंज बनाना जूस और कई तरह के शेक शामिल हैं.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • PHOTOS: बर्ड वाचिंग से टेंशन फुर्र! टिहरी झील के पास करें पंछियों का दीदार, तिवाड़ की बनी नई पहचान

  • Dehradun News : प्रशासन की इस पहल से शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, आम लोगों को मिलेगा पैसा, जानिए पूरी खबर

    Dehradun News : प्रशासन की इस पहल से शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, आम लोगों को मिलेगा पैसा, जानिए पूरी खबर

  • Char Dham Yatra: 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलिकॉप्टर की सुविधा

    Char Dham Yatra: 25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी हेलिकॉप्टर की सुविधा

  • Uttarakhand Police SI Salary: उत्तराखंड पुलिस SI की कितनी होती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

    Uttarakhand Police SI Salary: उत्तराखंड पुलिस SI की कितनी होती है सैलरी, कौन-कौन सी है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं इंस्पेक्टर

  • अम्मी-मदर, अब्बू-फादर... इंग्लिश की स्कूली किताब पर देहरादून में बवाल, जानें क्या है मामला

    अम्मी-मदर, अब्बू-फादर… इंग्लिश की स्कूली किताब पर देहरादून में बवाल, जानें क्या है मामला

  • Dehradun News : गर्मियों में कॉटन आउटफिट की बढ़ी डिमांड, देहरादून में ट्रेंडिंग हैं जॉर्जेट की कुर्तियां

    Dehradun News : गर्मियों में कॉटन आउटफिट की बढ़ी डिमांड, देहरादून में ट्रेंडिंग हैं जॉर्जेट की कुर्तियां

  • चिपको आंदोलन के 50 साल, उनसे कह दो- जब उनके आरे पेड़ों पर चलेंगे..., हम उन पर चिपक जाएंगे

    चिपको आंदोलन के 50 साल, उनसे कह दो- जब उनके आरे पेड़ों पर चलेंगे…, हम उन पर चिपक जाएंगे

  • उम्र 42 साल, 2 बच्चों की मां और NCC में अफसर; शशि मेहता का अल्ट्रा विश्व रनिंग चैंपियनशिप में दिखेगा दम

    उम्र 42 साल, 2 बच्चों की मां और NCC में अफसर; शशि मेहता का अल्ट्रा विश्व रनिंग चैंपियनशिप में दिखेगा दम

  • दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे एक महीने रहेगा बंद, उत्तराखंड-हिमाचल जाना है तो लीजिए ये रूट

    दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे एक महीने रहेगा बंद, उत्तराखंड-हिमाचल जाना है तो लीजिए ये रूट

  • Dehradun News: अब आप भी कर सकते है मानसखंड झांकी का दीदार, देहरादून में उमड़ी भीड़, हर कोई लेने लगा सेल्फी

    Dehradun News: अब आप भी कर सकते है मानसखंड झांकी का दीदार, देहरादून में उमड़ी भीड़, हर कोई लेने लगा सेल्फी

  • 63 करोड़ की लागत से बने इस हॉस्पिटल में नहीं आता कोई मरीज, जानिए क्यों बना सफेद हाथी?

    63 करोड़ की लागत से बने इस हॉस्पिटल में नहीं आता कोई मरीज, जानिए क्यों बना सफेद हाथी?

उत्तराखंड

देहरादून निवासी पवन वर्मा बताते हैं कि वह बचपन से ही ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार से जूस पीते आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह 8 वर्ष के थे तब से उन्हें यहां से जूस और शेक पीना पसंद है. ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार देहरादून भर में मशहूर है. राजधानी देहरादून के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज के अधिकतर बच्चे यहां जूस पीने आते हैं. पवन का कहना है कि उन्होंने और दुकानों पर भी बनाना शेक ट्राई किया है, लेकिन जो स्वाद यहां मिलता है वह कहीं नहीं मिला है.

उत्तर प्रदेश के रामपुर से ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार पहुंचे तीरथ बताते हैं कि उन्हें यहां का कस्टर्ड बहुत पसंद है. वह जब भी देहरादून आते हैं तो यहां का कस्टर्ड जरूर खाते हैं. बिजनौर के रहने वाले महेश बताते हैं कि वह पहली बार यहां आए हैं और उन्होंने कस्टर्ड का स्वाद लिया है जो उन्हें काफी पसंद आया है. उनका कहना है कि क्योंकि इसमें फ्रूट बहुत सारे डाले जाते हैं, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छा है. जयपुर से सुनीता चौधरी का कहना है कि उन्होंने यहां मैंगो शेक आर्डर किया, जो उन्हें काफी पसंद आया है.

ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार के मालिक विक्की ग्रोवर ने बताया कि 27 साल पहले उन्होंने यह दुकान शुरू की थी, जिसमें वह पहले जूस बनाकर परोसा करते थे ,लेकिन वक्त की मांग के हिसाब से उन्होंने कई तरह के शेक बनाना शुरू किया, जो लोगों को पसंद आया. उनकी दुकान पर दूर-दूर से लोग जूस, शेक और कस्टर्ड के लिए आते हैं.

ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार में मिलेंगे कई लजीज जूस और शेक

ऑरेंज जूस, स्वीट लाइम जूस, पाइनएप्पल जूस, ग्रेप्स जूस, एप्पल जूस, पोमग्रेनेट जूस, मिक्स फ्रूट जूस,किन्नू जूस, मिक्स वेज जूस, पल्पी ऑरेंज जूस, बीटरूट जूस, करेला जूस मिलता है, इसके अलावा पपाया शेक, बनाना शेक, मैंगो शेक, चीकू शेक,कीवी शेक, चॉकलेट शेक, स्ट्रॉबेरी शेक,ओरियो शेक, डेट शेक, कॉल्ड कॉफी भी मिलती है.

ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार में कैसे पहुंचे?

अगर आप ग्रैंड जूस एंड कॉफी बार के जूस या शेक का स्वाद लेना चाहते हैं तो आप सर्वे चौक पर जाइये यहां से होते हुए आप करनपुर के रास्ते जाइए. बाएं हाथ पर यह दुकान दिख जाएगी. यहां 40 से 200 रुपए तक की रेंज में आपको जूस व शेक पीने को मिल जाएंगे.

By admin

Leave a Reply