पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. हल्द्वानी के युवक मुकुल सक्सेना ने स्कूटर को इस तरह से मॉडिफाई किया है कि उस पर पूरी फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं. वैसे तो एक दुकान खोलने के लिए बहुत संसाधनों की जरूरत होती है, पर ही इस युवक ने पूरी दुकान एक स्कूटर पर खोली है. मुकुल सक्सेना द्वारा स्कूटर के स्लॉट पर पिज्जा बनाया जाता है, जो लोगों को बेहद आ रहा है.
मुकुल सक्सेना ने बताया कि बेरोजगारी के चलते उन्होंने अपना स्वरोजगार शुरू किया है उन्होंने बताया कि फूड वैन या अन्य स्वरोजगार शुरू करने में लाखों रुपए का खर्च आ रहा था. लेकिन उन्होंने सोचा कि क्यों ना स्कूटर पर ही फास्ट फूड की दुकान लगाई जाए. आज हल्द्वानी के रहने वाले मुकुल सक्सेना स्कूटर पर फास्ट फूड की दुकान लगा रहे हैं. और अपना स्वरोजगार कर रहे हैं और खुद ही आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं. वह क्वींस स्कूल के सामने स्टॉल लगते हैं.
स्कूटर स्टॉल पर बिकते हैं फास्ट फूड
मुकुल ने बताया कि स्कूटर पर फास्ट फूड की दुकान लगाकर वह पिज्जा, मोमो, बर्गर, रेड सॉस पास्ता और वाइट सॉस पास्ता बेचा करते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि लोग स्कूटर पर फास्ट फूड की दुकान देख कर खुश हैं और हमारे द्वारा बनाए गए सभी फास्ट फूड को वह खाना पसंद करते हैं मैं यहां 2 साल से फास्ट फुट की स्कूटर पर दुकान लगा रहा हूं और हल्द्वानी शहर के लोगों का मुझे भी खूब प्यार मिल रहा है.
रोज होती है 1 हजार से ज्यादा की सेल
बेरोजगारी के चलते उन्होंने यह अपना छोटा सा बिजनेस शुरू किया और आज उन्हें अच्छा खासा मुनाफा भी हो रहा है वह प्रतिदिन 1 हजार से ऊपर की सेल करते हैं उनका कहना है कि मैंने यह निर्णय तब लिया जब मुझे कहीं नौकरी नहीं लगी, आज मैं अपना बिजनेस करके अपने आप को आत्मनिर्भर बना रहा हूं.
.
FIRST PUBLISHED : October 9, 2023, 15:22 IST
