रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: एक समय के बाद उम्र ढलने लगती है और 50 साल के बाद तो लोग अपने शरीर पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले एक बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें बुजुर्ग कहना थोड़ा गलत होगा. वह 67 साल की उम्र में भी हर नौजवान को टक्कर दे रहे हैं. अल्मोड़ा के रहने वाले हरीश अधिकारी 67 साल की उम्र में भी बैडमिंटन खेल रहे हैं. इस उम्र में उनका जोश देखने को मिलता है. हरीश की उम्र भले ही 67 के पार क्यों न हो, लेकिन वह बैडमिंटन कोर्ट में 15 साल के बच्चे की तरह खेलते हुए नजर आते हैं. पिछले दिनों पिथौरागढ़ में हुई उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में वह विजेता रहे. इसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के तमाम जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.
Local 18 से खास बातचीत करते हुए हरीश अधिकारी ने बताया कि उन्हें बचपन से ही बैडमिंटन खेलने का शौक है. स्कूल टाइम में वह यूपी से खेलते थे. इसके बाद कॉलेज से नॉर्थ जोन में उन्होंने प्रतिभाग किया. फिर लंबे समय बाद उन्होंने 2011 से बैडमिंटन कोर्ट में आना शुरू किया. यहां से उन्होंने फिर से बैडमिंटन खेलने की शुरुआत की. वह कहते हैं कि बैडमिंटन एक ऐसा गेम है, जिसमें आप फिजिकली फिट रहते हैं. पिथौरागढ़ में हुई उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 की एकल वर्ग में विजेता रहे. उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के तमाम जिलों के खिलाड़ी पहुंचे हुए थे, जिनके साथ खेलकर काफी अच्छा लगा. हरीश ने बताया वह पेशे से एक वकील भी हैं.
हर किसी को अपने शरीर पर देना चाहिए ध्यान
हरीश अधिकारी ने कहा कि आजकल के समय में हर किसी को अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है. क्योंकि, लापरवाही बरतने पर कुछ न कुछ बीमारी लोगों को लग जाती है. अगर वह थोड़ी देर भी घूमने जाएंगे या फिर एक्सरसाइज करेंगे, तो वह फिट रह सकेंगे.
.
Tags: Almora News, Local18
FIRST PUBLISHED : February 29, 2024, 12:36 IST
