Month: September 2022

बिहार D.El.Ed आंसर-की हुआ जारी, 24 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार D.El.Ed आंसर-की हुआ जारी, 24 सितंबर तक दर्ज कराएं आपत्ति नई दिल्ली: Bihar DElEd Answer Key 2022 OUT : बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Bihar DElEd) परीक्षा का आंसर-की जारी कर दिया है. बीएसईबी ने बिहार डीएलएड का आंसर-की शुक्रवार, 23 सितंबर 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया है. बिहार डीएलएड की परीक्षा दे चुके उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से आंसर-की डाउनलोड करके अपने आंसर से मिलान कर सकते हैं. बिहार डीएलएड आंसर-की प्रोविजनल है. उम्मीदवार को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने का आधिकार भी प्राप्त है. उम्मीदवार आंसर-की पर 24 ... Read more

भीमताल की रामलीला: राम-लक्ष्मण पढ़ रही हैं 9वीं में जबकि भरत-शत्रुघ्न चौथी में, सीता देंगी 7वीं की परीक्षा

हाइलाइट्स आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला भीमताल के डांठ में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 26 सितंबर से होगी. इस बार रावण का किरदार निभा रहे हैं 48 साल के जितेंद्र सिंह बिष्ट. वे नौकुचियाताल में साड़ी बिजनेस करते हैं. रिपोर्ट: हिमांशु जोशी भीमताल. नवरात्र बस शुरू होने वाला है और इसी के साथ उत्तराखंड की कई जगहों पर रामलीला शुरू होने वाली हैं. इस बार भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला कई अर्थों में बिल्कुल अलग होगी. इस बार यहां की रामलीला में छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यानी रामायण के महत्त्वपूर्ण किरदार ... Read more

रवीश कुमार का Prime Time: स्मार्ट सिटी से लेकर गांव तक ज़रा-सी बारिश में बेहाल

मूसलाधार बारिश के कारण इटावा में तीन दिनों के लिए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. कुछ दिन पहले बेंगलुरु डूब गया था क्योंकि एक झटके में ज्यादा पानी बरस गया. इस समय अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, कासगंज, आगरा से भी इसी तरह की खबरें हैं. भारी बारिश के कारण तीनों-चारों जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मीडिया के बड़े हिस्से के पास सामान्य से कम बारिश होने पर या सामान्य से ज्यादा बारिश होने पर तबाही को दर्ज करने की ना तो भाषा है और ना समझ. तमाम अखबारों में अलीगढ़ की इस हालत पर जलजमाव और ... Read more

AP EAMCET Counselling 2022: APSCHE सीट आवंटन रिजल्ट cets.apsche.ap.gov.in पर जारी, अलॉमेंट Direct link से करें चेक

AP EAMCET Counselling 2022: APSCHE सीट आवंटन रिजल्ट cets.apsche.ap.gov.in पर जारी नई दिल्ली: AP EAMCET Counselling 2022: एपी ईएएमसीईटी 2022 सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने एपी ईएएमसीईटी काउंसलिंग (AP EAMCET Counselling 2022) के माध्यम से इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, वे आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) की आधिकारिक वेबसाइट cets.apsche.ap.gov.in के माध्यम से लॉगइन कर सीट आवंटन रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. सीट आवंटन रिजल्ट के जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को 23 से 27 सितंबर 2022 तक सेल्फ-जॉइनिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया ... Read more

लखनऊ होटल आग मामले में सरकार के जवाब से अदालत ने जताई नाखुशी, ये निर्देश दिया

लखनऊ होटल अग्निकांड की फाइल फोटो लखनऊ: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लखनऊ के एक होटल में आग लगने की घटना से संबंधित जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए विकास और आवास प्राधिकरणों के नियमन में कथित चूक के लिए गुरुवार को राज्य सरकार से नाखुशी जताई. राज्य की ओर से पेश वकील जनहित याचिका के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ के प्रश्नों का उचित उत्तर नहीं दे सके, जिसके चलते अदालत ने नाखुशी जताई. यह भी पढ़ें अदालत ने इस महीने की शुरुआत में शहर के पॉश इलाके हजरतगंज के लेवाना सूइट्स होटल में आग लगने के मामले का ... Read more

ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है: CM योगी

सरकार ने किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले नलकूपों के बिजली बिलों में रियायतें दी हैं. (फाइल फोटो) लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मजबूत होने से देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ती है. मुख्यमंत्री योगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव समिति द्वारा मथुरा में आयोजित ग्रामीण विकास प्रदर्शनी को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित कर रहे थे.  यह भी पढ़ें आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि किसी भी देश की अर्थव्यवस्था का स्तर सबसे निचले पायदान के व्यक्ति की आर्थिक ... Read more

“अभी भी एक लंबा रास्ता करना है तय” : कोरोना महामारी खत्म नहीं हुई, बोले WHO चीफ

टेड्रोस ने बताया कि दुनिया की दो-तिहाई आबादी को टीका लगाया गया है. जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख ने गुरुवार को अपने इस दावे को खारिज कर दिया कि कोविड-19 महामारी का अंत करीब है. ये कहते हुए उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संकट के अंत की घोषणा करने के लिए “अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है”. पिछले हफ्ते, टेड्रोस अदनोम घेब्येयियस ने पत्रकारों से कहा कि दुनिया “महामारी को खत्म करने के लिए इनती बेहतर स्थिति में कभी नहीं थी. अंत करीब है.” यह भी पढ़ें हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रविवार को प्रसारित ... Read more

VIDEO : “उन्हीं के प्रयास से…” , भरे मंच से सुशील मोदी ने की CM नीतीश की तारीफ

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (फाइल फोटो) पटना: बिहार में सत्ता पलट के बाद बीजेपी और जेडीयू के सालों पुराने रिश्ते में खटास आ गई है. कोई मौकों पर दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर दिखते हैं. खासकर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी अक्सर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को घेरते दिखते हैं. हालांकि, इसी खींचतान के बीच गुरुवार को सुशील मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री की भरे मंच से तारीफ करते दिखे.  यह भी पढ़ें एक कार्यक्रम में पहुंचे सुशील मोदी ने कहा, ” मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ... Read more

5 प्वाइंट न्यूज : गुरुग्राम में आफत की बारिश, पढ़ें 5 अहम बातें

नई दिल्ली: गुरुग्राम में बीते कई दिनों से ही रही बारिश की वजह से शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिल रही है. प्रशासन ने भारी बारिश को देखते हुए लोगों से घर से ही काम करने की अपील की है. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में घुसा पानी भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर प्रशासन ने स्कूलों को भी किया बंद भारी बारिश की वजह से दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम गुरुग्राम की कई सड़कों पर जमा पानी, ... Read more