Month: September 2024

काव्या राठौड़ ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीते

जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित 68वीं एसजीएफआई जयपुर जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप अंडर 14 वर्ग 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 19 सितम्बर को राजधानी जयपुर के तिलक नगर स्थित अष्टा स्केटिंग एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम संयोजक शाहिद मोहम्मद ने बताया कि अष्टा स्केटिंग एकेडमी और जयपुर स्केटिंग क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। वहीं, जयपुर स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा खुशी और बेहतरीन प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। इस तरह की प्रतियोगिता ... Read more

बिहार में बाढ़ से भयंकर तबाही! घर-स्कूल सब डूबा, खाने-पीने और राशन की परेशानी

बिहार की नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई छोटे बांध टूट जाने के बाद पटना, छपरा, समस्तीपुर बेगूसराय, नालंदा के ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए. प्रभावित इलाकों में पटना जिला का पंडारक और फतुहा प्रखंड और नालंदा में हिलसा प्रखंड शामिल हैं. लोगों को खाने-पीने और राशन की परेशानी हो रही है. गंगा नदी का पानी छपरा और राजधानी पटना के निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है. दानापुर के नासरीगंज से गायघाट तक गंगा से सटे राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं.  सारण के सात प्रखंड छपरा सदर, रिविलगंज, मांझी, गड़खा, दिघवारा एवं दरियापुर की ... Read more

बिहार: नवादा की घटना को लेकर जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव क्यों हैं आमने-सामने?

नई दिल्ली: बिहार के नवादा के मांझी टोला में 21 मकानों में आग लगाने की घटना के एक दिन बाद पुलिस ने अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का निर्देश भी दिया है. मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करते हैं, उन्हें पकड़कर दंडित किया जाना चाहिए. सीएमओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य भर के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश ... Read more

NDTV युवा कॉन्क्लेव: बांसुरी स्वराज ने बताया मां से विरासत में मिली कौन सी खूबसूरत चीज, क्यों रखा गया यूनिक नाम?

नई दिल्ली: नई दिल्ली से BJP की लोकसभा सांसद और दिवंगत सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आज की पीढ़ी (Gen Z) को अंग्रेजी के साथ-साथ अपनी मातृभाषा को सीखने और इसे आगे बढ़ाने की अपील की है. गुरुवार को NDTV के युवा कॉन्क्लेव के पांचवें एडिशन में बांसुरी स्वराज ने अपने परिवार, अपने प्रोफेशन और पॉलिटिकल करियर पर खुलकर बात कीं. इस दौरान बांसुरी ने अपने यूनिक नाम को लेकर भी एक किस्सा सुनाया. बांसुरी कहती हैं, “मुझे अपनी मां से विरासत में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति मिली है. आज मैं जहां भी हूं, श्रीकृष्ण कृपा से ... Read more

पाकिस्तान ने खोली कांग्रेस-NC की पोल, दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की नहीं करा सकती वापसी : PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है. हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे. दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती.” पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है. उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और NC का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है. यानी कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही, उत्साह न हो. लेकिन, पड़ोसी ... Read more

आपको सेक्सुअल डिसॉर्डर है या नहीं कैसे पता लगाएं? शरीर में ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट

Symptoms of Sexual Disorder: पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी सेक्सुअल प्लेजर काफी मायने रखता है, लेकिन सेक्सुअल डिसऑर्डर की वजह से कई बार महिलाएं सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाती है. ऐसे केस में महिलाओं के लिए सेक्स एक सुखद अनुभव के जगह परेशानी का सबब बन सकता है. कई बार महिलाएं सेक्सुअल एक्टिविटी में अपने या पार्टनर के उम्मीद के मुताबिक पार्टिसिपेट नहीं कर पाती है और खुद में ही कमी ढूंढने लगती है. कई बार इस वजह से महिलाओं का सेल्फ स्टीम काफी लो हो जाता है जबकि यह किसी सेक्सुअल डिसऑर्डर का लक्षण हो सकता ... Read more

Dehradun News : खेल का रोमांच और स्वच्छता का संकल्प, स्टेडियम से बच्चों ने दिया ये संदेश; पढ़ें पूरी खबर

देहरादून : देहरादून के जिला खेल कार्यालय ने अनूठे तरीके से खिलाड़ियों को स्वच्छता का महत्व सिखाया. परेड ग्राउंड स्थित खेल परिसर में ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत जनपद स्तरीय बास्केटबॉल और वॉलीबॉल समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. इस रोमांचक आयोजन में जिले भर के स्कूलों से आए छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया. 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने न सिर्फ मैदान पर जोरदार प्रदर्शन किया, बल्कि स्वच्छता की शपथ भी ली. खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया. खेल के साथ स्वच्छता का ... Read more

यह नया कश्मीर, अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों से मुक्ति दिलाना मेरा मिशन : मोदी 

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अंतिम मिशन केंद्र शासित प्रदेश को तीन परिवारों- अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार की राजनीतिक जागीरदारी से पूरी तरह मुक्ति दिलाना है। मोदी ने यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम सोनवार में खचाखच भरी जनसभा में यह बात कही। मोदी ने कहा कि यह नया कश्मीर है। हमारा प्रयास जम्मू-कश्मीर की प्रगति और विकास है। मैं देख सकता हूं कि मेरे भाई-बहन स्वागत है पीएम के नारे लगा रहे हैं। मोदी ने कहा कि ... Read more

जज्बे को सलाम! पति ने छोड़ा साथ, तो स्वादिष्ट मोमोज ने बदल दी जिंदगी; आज बच्चों को भी दे रहीं उच्च शिक्षा

नैनीताल: हमारे समाज में ऐसे कई लोग मौजूद हैं, जो अपनी अथाह मेहनत से समाज में मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं. ऐसी ही एक मिसाल पेश कर रहीं हैं नैनीताल की लक्ष्मी, जो रोजाना ठीक शाम छह बजे से रात नौ बजे तक नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड में मोमोज की दुकान लगाती हैं और अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं. लक्ष्मी बताती हैं कि उनके पति उनसे अलग रहते हैं. जिसके बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी उनके ऊपर है. यही वजह है कि उन्होंने मोमोज बेचने शुरू किए. आज वह अपने तीनों बच्चों को अच्छी शिक्षा ... Read more

इजरायल ने स्कूल पर की बमबारी, 8 लोगों की मौत

गाजा। पूर्व में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने शुजाय्या में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले इब्न अल-हेथम स्कूल पर बमबारी की। गाजा सिविल डिफेंस ने एक में कहा कि हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप 5 बच्चों और 2 महिलाओं सहित 8 लोगों के शव बरामद किए हैं। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हवाई हमले से स्कूल के प्रांगण में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायली ... Read more