Month: December 2024

'जब तक फौजी नहीं, तब तक शादी नहीं', यहां के युवाओं की शपथ जान रह जाएंगे हैरान

बिहार के गया जिले का चिरियावां गांव युवाओं के जोश और जुनून के लिए प्रसिद्ध है. इस गांव को ‘फौजियों का गांव’ के नाम से जाना जाता है. यहां के युवा केवल सैनिक बनने के लिए ही नहीं, बल्कि एक मजबूत संकल्प के साथ इस दिशा में कदम बढ़ाते हैं. इस गांव के युवा शपथ लेते हैं कि जब तक वे फौज में नहीं जाएंगे, तब तक विवाह नहीं करेंगे. चिरियावां गांव की प्राकृतिक सुंदरता और यहां के लोगों का सेना में जाने का जुनून इसे एक अनोखा स्थान बनाता है. यह गांव चारों ओर से पहाड़ों से घिरा है ... Read more

कौन थे बी गोपाला रेड्डी, गढ़वाल विवि के BGR कैंपस में लगाई प्रतिमा

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में डॉ बी गोपाला रेड्डी की मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी पौड़ी ने विधिवत रूप से किया. यह मूर्ति लंबे समय से पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित की गई थी. छात्र काफी समय से बीजीआर परिसर में इस मूर्ति को स्थापित करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बी गोपाला रेड्डी के कार्यों और योगदान को याद किया. जिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड्डी का शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अतुलनीय ... Read more

चुनावी हार, विपक्ष के ताने और सत्ता से बाहर होने के बाद भी लौटने का हुनर रखते हैं देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: “मेरा पानी उतरा देखकर मेरे किनारे घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस जरूर आऊंगा…”  ये बात देवेंद्र फडणवीस ने 2019 में कही थी. चुनावी हार, विपक्ष के ताने और सत्ता से बाहर होने के बाद भी उनका ये आत्मविश्वास अडिग था और सही कहा उन्होंने, क्योंकि वो ना सिर्फ लौटे बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे. फडणवीस की कहानी केवल राजनीतिक सफलता की नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, दूरदृष्टि, और अटूट विश्वास की है. उनकी यात्रा उस युवक से शुरू होती है, जिसने नगर निगम के एक पार्षद के रूप में राजनीति में ... Read more

नैनीताल की सिंगर बेटी नूपुर पंत पहुंचीं अपने घर, कुमाऊंनी मैशअप से जीते दिल

नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वालीं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नूपुर पंत अपने शहर आई हैं. नूपुर बॉलीवुड फिल्मों समेत कई सीरियल्स में टाइटल सॉन्ग गा चुकी हैं. वह बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान समेत कई कलाकारों के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं. इन दिनों नूपुर उत्तराखंड के लोकगीतों को बॉलीवुड गानों के साथ मिलाकर मैशअप तैयार कर यूट्यूब पर धमाल मचा रही हैं. वह आज के दौर में युवा पीढ़ी का उत्तराखंड के लोकगीतों से परिचय करा रही हैं और युवाओं को उत्तराखंड के लोकगीतों के प्रति आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं. नूपुर पंत ने लोकल 18 से ... Read more

'कल के लिए जल…' पानी बचाने का अनूठा अभियान, जल स्रोतों को गोद लेंगे छात्र

देहरादून. भारत समेत कई देशों में भूमिगत जल कम होता जा रहा है और जल स्रोत सूखते जा रहे हैं. ऐसे में आने वाले कल यानी भविष्य में पानी का संकट खड़ा हो जाएगा. जल ही जीवन है लेकिन अगर जल ही नहीं रहेगा, तो जीवन भी नहीं रहेगा, इसीलिए कल के लिए जल बचाने की सोच सभी में विकसित करने की जरूरत है. आने वाली पीढ़ी जो स्कूलों में है, को जल के महत्व और संकट की चिंता से जोड़ना जरूरी है. इसी कड़ी में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पर्यावरण प्रेमियों ने जल संरक्षण की दिशा में एक ... Read more

CBSE बोर्ड की स्पेशल परीक्षा 2025, मूल परीक्षा तिथियों से 15 दिनों के भीतर, केवल ये छात्र ले सकते हैं भाग

नई दिल्ली: CBSE Special Exams 2025 for Sports and Olympiad Students: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आगामी वर्ष में स्पेशल बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा. सीबीएसई द्वारा स्पेशल बोर्ड परीक्षा (CBSE Special Exam 2025) का आयोजन केवल उन्हीं छात्रों के लिए किया जाएगा, जो नेशनल और इंटरनेशनल खेल प्रतियोगिताओं और ओलंपियाड (Olympiad) में भाग लेंगे. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 तारीखों का मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों के कार्यक्रम या छात्रों की ट्रैवल पीरियड के टकराव के चलते बोर्ड द्वारा सीबीएसई स्पेशल बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन किया जाएगा. सीबीएसई स्पेशल बोर्ड परीक्षा 2025 में भाग लेने के लिए ... Read more

आरक्षण संघर्ष समिति ने सचिन पायलट से की भर्ती प्रक्रियाओं पर चर्चा 

जयपुर। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने पायलट को विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। समिति ने पयलट को ज्ञापन भी दिया।  समिति के सदस्यों ने पायलट से नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर में ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्गों की एसोसिएट प्रोफेसर की सभी 6 सीटों को नोट फाउंड सूटेबल, असिस्टेंट प्रोफेसर के 17 पदों में 13 पदों को नोट फाउंड सूटेबल करने व स्कूल व्याख्याता भर्ती 2024 में पद वृद्धि, छात्रावास अधीक्षक ग्रेड 2 भर्ती में आरक्षण नियमों के अनुसार संशोधित विज्ञापन जारी करवाने, ग्राम विकास ... Read more

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत खेलों में एक दर्जन निजी संस्थानों ने किया एमओयू

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत करीब एक दर्जन निजी संस्थानों ने प्रदेश में खेलों के विकास के लिए एमओयू साइन किए हैं। इससे खेलों के क्षेत्र में करीब 15 हजार करोड़ का निवेश होगा और करीब 45 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध होगा। प्रदेश में निजी क्षेत्र में तीन नये खेल विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे और कई खेलों की एकेडमी स्थापित होंगी। निजी क्षेत्र के इस समर्थन से प्रदेश में जहां अत्याधुनिक खेल सुविधाओं का विकास होगा, वहीं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छे खिलाड़ी उभरकर सामने आएंगे। रॉयल मल्टी ... Read more

दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ली Heart Blast Entry, देखकर यूजर्स बोले- दिल को नहीं किडनी को छू गई ये एंट्री…

दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ली Heart blast Entry Bride Groom Entry Video: शादियों में आजकल दुल्हा-दुल्हन के डांस के साथ ही स्टेज पर उनकी एंट्री भी काफी वायरल हो रही है. दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के इतने नए-नए तरीके आ गए हैं कि देखकर लोगों का दिमाह घूम जाता है. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का एक नया तरीका वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.  इस एंट्री का नाम है हार्ट ब्लास्ट एंट्री. जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दिल के आकार के गुब्बारे में आते हैं और ... Read more

गृह मंत्री अमित शाह से क्यों मिलीं प्रियंका गांधी, जानिए

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार से वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता जारी करने का आग्रह किया. उन्होंने गृह मंत्री से आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के साथ क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचा बहाल करने का भी अनुरोध किया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस त्रासदी पर दलगत राजनीति से परे विचार करने की जरूरत है. प्रियंका गांधी ने वायनाड ... Read more