Month: February 2025

दिल्ली चुनाव: आंबेडकर नगर में उम्‍मीदवारों से ज्‍यादा PM मोदी और केजरीवाल की चर्चा, जानिए क्‍या है वोटर का मूड

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली की आंबेडकरनगर विधानसभा सीट (Ambedkar Nagar Assembly Seat) के मतदाताओं के लिए भारी जाम, खराब सड़कें और स्वच्छता जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं लेकिन दिल्‍ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की तारीख नजदीक आते-आते यहां मुख्य लड़ाई मोदी के ‘नाम’ और केजरीवाल के ‘काम’ में तब्दील होती नजर आ रही है. अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित इस सीट पर पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल करती रही है और इस बार भी पार्टी ने मौजूदा विधायक डॉ. अजय दत्त पर दांव लगाया है. उनकी हैट्रिक रोकने के लिए भाजपा ने ... Read more

बजट में एक बार भी नहीं सुना बेरोजगारी शब्द, जरूरत की चीजों की बढ़ रही है कीमत : थरूर

जयपुर। लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए सांसद शशि थरूर ने कहा कि जेएलएफ में आकर अच्छा लगता है। भारत में ये फेस्टिवल काफी पॉपुलर है। ये लिटरेचर का कुंभ है। देश से विदेशी इन्वेस्टर्स जा रहे हैं। सरकार की ओर से क्या कमी हो रही है, जिससे इन्वेस्टर्स जा रहे हैं। मैने बजट में एक शब्द बेरोजगारी के लिए नहीं सुना। जरूरत की चीजों के दाम बढ़ रहे हैं। देश की जनता के लिए बजट में कुछ नहीं मिला। इस समय सरकार का ध्यान पब्लिसिटी पर है। डिफेंस पर बजट खर्च बढ़ाते रहना चाहिए। सरकार की ओर से एजुकेशन ... Read more

पीआईईटी में साइबर एंड सोशल अवेयरनेस यात्रा की शुरुआत : युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति करेंगे जागरूक, कॉलेजों में होगा कार्यक्रम 

जयपुर। पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की एनएसएस विंग ने साइबर एंड सोशल अवेयरनेस यात्रा की शुरुआत की। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। आगामी दिनों में यह कार्यक्रम 30 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थाओं में आयोजित किया जाएगा। यह यात्रा सीडीआईटी ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा समर्थित है। इस यात्रा में साइबर अवेयरनेस, हैकाथॉन और जूयिर साइबर हीरोज जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।  फिनटेक कंपनी सिंहटेक ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीडीटीआई के निदेशक डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने वर्तमान समय में ... Read more

'पीएम धन धान्य कृषि योजना कैसे बनेगा गेमचेंजर…', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NDTV को विस्तार से बताया 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से की खास बातचीत नई दिल्ली: आम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से बजट की गई घोषणाओं को लेकर खास बातचीत की. इस बातचीत के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट में जिस पीएम धन धान्य कृषि योजना की घोषणा की गई है वह आने वाले दिनों में देश के कम से कम 100 जिलों की तकदीर बदलकर रख सकती है. उन्होंने आगे कहा कि ये पीएम धनधान्य कृषि योजना एक गेमचेंजर बनने जा रहा ... Read more

रणबीर कपूर की 500 करोड़ की फिल्म'रामायण'में हुई इस मशहूर एक्ट्रेस की एंट्री, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता ने कभी 1 साल में की थी 16 फिल्में साइन

नई दिल्ली: नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 2026 और 2027 में रिलीज होंगी. प्राचीन महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म काफी भव्य होगी.  फिल्म अपने स्टारकास्ट को लेकर पहले ही चर्चा में आ गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी को सीता के रूप में चुना गया है. केजीएफ में अपने रोल से प्रसिद्धि पाने वाले यश रावण के रोल में दिखेंगे. इसके अलावा, सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभाएंगे. फिल्म के कलाकारों के लिए कई नामों की चर्चा ... Read more

कभी ऐसी दिखती थी अजय देवगन के साथ डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस, पहली ही फिल्म ने बना दिया था सुपरस्टार, लेकिन अब खुद हैं…

नई दिल्ली: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से ऐसा नाम कमाया की उन्हें घर-घर में पहचाने जाने लगा. आज हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं, उन्होंने भी साल 1991 में अजय देवगन के साथ अपना डेब्यू किया और पहली ही फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया. इतना ही नहीं वह मणि रत्नम की फिल्म भी कर चुकी हैं और तो और छोटे पर्दे पर भी काम किया हैं, साथ ही साउथ इंडस्ट्री में भी कई फिल्में की हैं, तो चलिए इस थ्रोबैक वीडियो को देखकर हमें बताएं कि यह एक्ट्रेस ... Read more

Budget 2025 से कैसे पैदा होंगी नौकरियां, NITI आयोग के सदस्य डॉ. अरविंद विरमानी ने समझाया

मोदी सरकार ने 2047 तक भारत को विकासशील देश से विकसित देश बनाने का टारगेट रखा है. इस सपने को साकारनई दिल्ली करने लिए हमें फास्ट इंक्लूसिव ग्रोथ को बरकरार रखने की कोशिश करनी चाहिए. आप कृषि, उद्योग और इंफ्रास्ट्रक्चर को देखिए… फास्ट इंक्लूसिव ग्रोथ नजर आ रहा है. पॉलिसी रिफॉर्म या स्ट्रक्चरल रिफॉर्म भी फास्ट इंक्लूसिव ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए जरूरी है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण है न्यू इनकम टैक्स बिल. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले हफ्ते इस बिल को लोकसभा में पेश करने जा रही हैं.  टैक्स रिफॉर्म से मतलब इनकम टैक्स में राहत से है. ... Read more

बजट 2025: आज महाकुंभ में वायरल IIT बाबा भी बहुत खुश होंगे, जानिए क्यों

बजट की ‘अमृत बूंदें’ बाबा की IIT पर भी गिरी हैं. क्यों खुश होंगे  IIT बाबा? बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को घोषणा की कि सरकार पांच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में अतिरिक्त बुनियादी ढांचा का निर्माण करेगी और बिहार की राजधानी पटना स्थित आईआईटी का विस्तार करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में 23 आईआईटी में छात्रों की कुल संख्या 65,000 से 1.35 लाख तक 100 प्रतिशत बढ़ी है. 2014 के बाद शुरू किए गए पांच आईआईटी में अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा ताकि 6,500 और छात्रों को शिक्षा मिल सके. आईआईटी पटना में छात्रावास ... Read more

Budget 2025: मिडिल क्लास पर छप्पर फाड़ बरसी कृपा, टैक्सपेयर्स की भरेगी जेब, 15 पॉइंट में समझिए बड़े ऐलान

नई दिल्ली: मोदी सरकार (Modi Government) ने अपने तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बजट 2025-26 (Budget 20 में  बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं का खास ख्याल रखा है. मिडिल क्लास पर छप्पर फाड़ कृपा बरसी है. आम आदमी को महंगाई से राहत मिली है. टैक्सपेयर्स को बिग सरप्राइज दिया गया है. अब 12.75 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अहमियत को समझते हुए इसके लिए भी ऐलान किए गए हैं. आइए 15 पॉइंट में समझते हैं बजट में सरकार ने ... Read more

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल : ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने की शुरुआत, 'जाग तुझको दूर जाना बुक' की लॉन्च

जयपुर। क्लार्क्स आमेर में चल रहे जयपुर लिटलेचर फेस्टिवल के तीसरे दिन की शुरुआत मॉर्निग संगीत के साथ हुई। आज की सुबह निलोय अहसान की ओर से प्रस्तुत ध्रुपद के विभिन्न तरंणगो से हुई। प्रसिद्ध ध्रुपद घराना डागर के सिद्धहस्त गायक निलोही ने डागरवानी प्रस्तुत की। शुरुआत में उन्होंने सुबह के राग ललित में दो आलाप प्रस्तुत किए। जिनमें सुरों का उतार चढ़ाव और ध्रुपद की बारीकियों के रंग झिलमिलाते महसूस हुए। उन्होंने ध्रुपद ख्याल में ‘आए रघुवीरां’ व ‘उधो कहे कौन को है मीत तुम जा कहियो’ पेश किए। उनके साथ पखावज पर प्रवीण आर्य एवं तान पुरा पर ... Read more