1 अगस्त से कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षा का संचालन शुरू करने को हरी झंडी.

देहरादून. उत्तराखंड में स्कूली कक्षाएं शुरू करने से लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन तक कई मुद्दों पर बातचीत के बाद निर्णय लेने के लिए हुई कैबिनेट मीटिंग संपन्न हो चुकी है. इस मीटिंग में कुल 11 प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से कई पर बातचीत निर्णायक रही. कैबिनेट की इस मीटिंग में जिन प्रस्तावों पर मुहर लगी, उन्हें आप पॉइंटर में पढ़ने से पहले यह ज़रूर जान लें कि अब 1 अगस्त से प्राइमरी के बाद की कक्षाओं के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं. यह एक बड़ा फैसला मीटिंग में हुआ. और क्या फैसले बैठक में लिये गए, जानिए.

— 1 अगस्त से कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षा का संचालन शुरू करने को हरी झंडी.

— कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, जनसंख्या और क्षेत्रफल के मानक में छूट दी गई.

— पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कंसलटेंट नियुक्त किया गया. 6 महीने के भीतर डीपीआर रिपोर्ट देनी होगी.

ये भी पढ़ें :3 अक्टूबर को होगी जेईई एडवांस 2021 की परीक्षा – शिक्षा मंत्री

— विधानसभा का मानसून सत्र 23 से 27 अगस्त तक होगा.

— यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित एगजाम में प्री एग्जाम पास करने वाले सभी कैंडिडेट को मेन एग्जाम के लिए 50 हजार की सहायता दी जाएगी.

— उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को भी ये लाभ मिलेगा. लेकिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मामले में केवल 100 कैंडिडेट को ही ये लाभ मिलेगा. इसमें आरक्षण का रोस्टर लागू होगा.

ये भी पढ़ें :UN ने ASAP को फिर से खोलने के लिए कोविड-बंद स्कूलों का आह्वान किया

— एसीपी और वेतन विसंगति प्रकरण पर सरकार ने संस्तुतियों के लिए सेवानिवृत्त आईएएस इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में 4 सदस्यों की समिति बनाई.

— परिवहन निगम के कार्मिकों को 51 करोड़ 24 लाख रुपये बतौर 3 माह की सैलरी का प्रस्ताव था. बैठक में इस बारे में सीएम को अधिकृत किया गया. बताया गया कि 34 करोड़ 8 लाख की सहायता निगम को दो माह की सैलरी के लिए पहले दी जा चुकी है. अभी तक सरकार पूरे कोविडकाल में निगम को 209.35 करोड़ की मदद कर चुकी है.

By admin

Leave a Reply