रोहित भट्ट/अल्मोड़ाः उत्तराखंड के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत 21 मई से 21 जून तक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत अल्मोड़ा में हो चुकी है. जहां सुबह-शाम योग के छात्र-छात्राओं द्वारा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है.
पूरे 1 महीने तक चलने वाले इस योग शिविर में योग के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कूल कॉलेज और गली-मोहल्लों में लोगों को योग के बारे में बताया और उन्हें कराया जा रहा है. जहां काफी संख्या में बच्चे और बड़े योग सुबह और शाम सीखते हुए नजर आ रहे हैं.
योग शिविर में 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के तत्वाधान में आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत देश-भर के अन्य शैक्षणिक संस्थानों व योग प्रशिक्षक तथा प्रतिदिन शिविरों के माध्यम से एक माह में 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. जिसमें अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़ा जा सके.
योग करने वाली विश्वविद्यालय की छात्र ने बताया
वहीं, छात्रा अंजली पांडेय ने बताया कि योग करने से मन काफी शांत होता है और उनके स्कूल में भी योग सिखाया जा रहा है, जिसमें काफी संख्या में छात्राएं आकर योग सीख रही हैं. उन्होंने बताया कि वह यहां सीखने के साथ-साथ घर जाकर भी योग करेंगी. स्थानीय निवासी निशा ने बताया कि उनके हाथ में काफी दिनों से दर्द रहता था और उन्होंने इसके लिए फिजियोथेरेपी भी कराई थी. पर जबसे वह योग कर रही हैं, तबसे उनका हाथ थोड़ा बहुत ठीक हो रहा है और वह अब योग करना जारी रखेंगी.
कई राज्यों में आयोजित होगा योग शिविर
वहीं, योग शिविर उत्तराखंड के अलावा विभिन्न जगहों पर चलाया गया है, जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, रुद्रपुर, सितारगंज, चम्पावत, उधमसिंहनगर सहित अन्य राज्यों के उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, दिल्ली, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, मध्य प्रदेश एवं देश के विभिन्न स्थानों में एक माह तक यह योग शिविर चलेगा.
Tags: Almora News, Local18
FIRST PUBLISHED : May 29, 2024, 12:16 IST
