'कहो ना प्यार है' के सेट पर जब अमीषा की हुई ऋतिक से मुलाकात, 'वह पचा नहीं पाए'



Last Updated:

Uttarakhand Weather Today: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक,सोमवार को देहरादून का आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

देहरादून. उत्तराखंड में रविवार को बारिश और बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ गई है. पहाड़ी इलाकों जैसे बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब के साथ ही फूलों की घाटी में हिमपात होने से निचले क्षेत्रों में ठंड में इजाफा हो गया है. वहीं ज्योतिर्मठ, पांडुकेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी इसका प्रभाव बढ़ गया है और तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई है. नैनीताल में सीजन की पहली बर्फबारी हुई, जिससे सरोवर नगरी की खूबसूरत वादियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली. रविवार को राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल छाए रहे. देर रात तेज तूफान के साथ बारिश हुई. दिनभर बूंदाबांदी औऱ कहीं-कहीं अच्छी खासी बारिश देखने को  मिली. सर्द हवाओं और बारिश होने के कारण लोग ठंड में परेशान रहे और घरों में कैद रहने पर मजबूर हुए.

राजधानी में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए देहरादून के जिला अधिकारी सविन बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि देहरादून में  सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8:30 बजे के बाद ही खोले जाएं. यह आदेश 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शीतलहर और कोहरे के साथ ही पाला और कहीं-कहीं सूखी ठंड परेशान कर रही है. इसलिए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्कूलों को 8:30 बजे के बाद ही संचालित किया जाए.

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक  सोमवार को देहरादून का आसमान साफ रहेगा. सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है. देहरादून का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दून में सर्द हवाएं चलने से दिन के वक्त भी ठंड का अहसास हो रहा है. राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश और बर्फबारी के बाद निचले इलाकों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है. वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे के चलते लोगों को परेशानी हो रही है. राज्य के हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपद में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

देहरादून का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.2 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 7.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 239 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है.

homeuttarakhand

बर्फबारी के बाद भीषण ठंड की चपेट में उत्तराखंड, आज ऐसा रहेगा मौसम

By