Adventure Sport: खुशखबरी... समर वैकेशन में ‘रॉक क्लाइंबिंग’ का मजा लेना है? नैनीताल आएं, यहां है खास तैयारी


रिपोर्ट – सीमा नाथ


नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल शहर में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अब सरोवर नगरी नैनीताल जल्द ही एक नए आकर्षण के रुप में उभर कर सामने आने वाला है. दरअसल नैनीताल के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक डीएसए मैदान में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा करीब 95 लाख रुपये की लागत से एक आर्टिफिशियल रॉक-क्लाइम्बिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है. इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस साहसिक खेल से जोड़ा जा सकेगा.

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि नैनीताल में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से डीएसए मैदान में इस आर्टिफिशियल वॉल को बनाया जा रहा है. यह वॉल थ्री फेस होगी, जिसमें नैनीताल के युवाओं को भी रॉक क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके साथ ही पर्यटक भी इस खेल से जुड़ेंगे.

आप कबसे कर सकेंगे यह एडवेंचर?

उन्होंने आगे बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा राज्य योजना के तहत निर्माण करवाया जा रहा है. जिला पर्यटन विकास समिति ने डीएसए नैनीताल के माध्यम से इसका संचालन करने का निर्णय लिया है. इस वॉल से आस पास के स्कूली बच्चे लाभान्वित होंगे.

उन्होंने आगे बताया कि डीएसए में बन रही इस आर्टिफिशियल रॉक क्लाइंबिंग वॉल का 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और एक माह के अंदर इसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा. जिसके बाद यहां आने वाले पर्यटक इस एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं. यह वॉल यहां आने वाले पर्यटकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव होगा.

Tags: Adventure sport, Nainital news

By admin

Leave a Reply