Dehradun News : दून अस्पताल का फुटओवर ब्रिज शुरू, मरीजों को मिलेगी अब यह सुविधा


रिपोर्ट- हिना आज़मी

देहरादून. उत्तराखंड कीराजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत मिल गई है क्योंकि दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का फुटओवर ब्रिज तैयार होकर शुरू हो चुका है. हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने इसका लोकार्पण किया.अब तक मरीजों को ओपीडी बिल्डिंग से आईपीडी और इमरजेंसी बिल्डिंग में जाने के लिए सड़क से गाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था. कई बार व्हीलचेयर वाले मरीजों को काफी दिक्कत होती थी लेकिन अब फुटओवर ब्रिज और लिफ्ट के माध्यम से उनकी आवाजाही में आसानी होगी.

दून मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ रिजवी ने बताया कि साल 2016 में जब दून अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज बना, तो इसमें कई सुविधाएं शुरू की गई और अब तक हम यही प्रयास कर रहे हैं कि किस तरह से मरीजों को बेहतर सुविधाएं दे सके. इसी कड़ी में दून अस्पताल की इमरजेंसी बिल्डिंग बनवाई गई, जिसमें बेड और अत्याधुनिक मशीनें मौजूद हैं. जिसका लाभ देहरादून ही नहीं पूरे राज्यभर के मरीज ले रहे हैं.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • Delhi Dehradun Expressway: द‍िसंबर से देहरादून नहीं होगा दूर, द‍िल्‍ली से 210 km का सफर अब महज ढाई घंटे में होगा तय

  • Delhi Gangrape: अब जनता की अदालत में किरण नेगी का परिवार, अब तक नहीं मिला इंसाफ

    Delhi Gangrape: अब जनता की अदालत में किरण नेगी का परिवार, अब तक नहीं मिला इंसाफ

  • PHOTOS: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ऋषिकेश त्रिवेणी संगम, मास्टरप्लान के तहत होगा काम, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

    PHOTOS: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर ऋषिकेश त्रिवेणी संगम, मास्टरप्लान के तहत होगा काम, श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

  • 'बिरयानी मैन' की बिरयानी का स्वाद सबसे हटके, एक बार खाएंगे तो बार-बार आएंगे, स्‍टूडेंट्स के लिए खास ऑफर

    ‘बिरयानी मैन’ की बिरयानी का स्वाद सबसे हटके, एक बार खाएंगे तो बार-बार आएंगे, स्‍टूडेंट्स के लिए खास ऑफर

  • Uttarakhand Fire: त्यूनी में लकड़ी के 4 मंजिला घर में लगी आग, 4 बच्चों की जलकर मौत

    Uttarakhand Fire: त्यूनी में लकड़ी के 4 मंजिला घर में लगी आग, 4 बच्चों की जलकर मौत

  • चिपको आंदोलन के 50 साल, उनसे कह दो- जब उनके आरे पेड़ों पर चलेंगे..., हम उन पर चिपक जाएंगे

    चिपको आंदोलन के 50 साल, उनसे कह दो- जब उनके आरे पेड़ों पर चलेंगे…, हम उन पर चिपक जाएंगे

  • Dehradun News : प्रशासन की इस पहल से शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, आम लोगों को मिलेगा पैसा, जानिए पूरी खबर

    Dehradun News : प्रशासन की इस पहल से शहर में पार्किंग की समस्या होगी खत्म, आम लोगों को मिलेगा पैसा, जानिए पूरी खबर

  • Dehradun News: देहरादून की इस दुकान का जूस पीने दूर-दूर से आतें है लोग, आप भी करें ट्राई

    Dehradun News: देहरादून की इस दुकान का जूस पीने दूर-दूर से आतें है लोग, आप भी करें ट्राई

  • आखिर 7 साल का बच्चा मम्मी-पापा को क्यों कहने लगा 'अम्मी-अब्बू' , जानिए पूरा मामला

    आखिर 7 साल का बच्चा मम्मी-पापा को क्यों कहने लगा ‘अम्मी-अब्बू’ , जानिए पूरा मामला

  • इस वर्ष पूरा हो जाएगा दिल्‍ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे

    इस वर्ष पूरा हो जाएगा दिल्‍ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेस-वे

उत्तराखंड

उन्होंने बताया कि पहले सबसे बड़ी चुनौती होती थी कि आईपीडी बिल्डिंग से ओपीडी बिल्डिंग में मरीज को कैसे ले जाया जाए. उनकी सहूलियत के लिए फुटओवर ब्रिज पर काफी लंबे समय से काम चल रहा था. अब जबकि फुटओवर ब्रिज तैयार हो चुका है, तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के लोकार्पण करने के बाद अब यह मरीजों तीमारदारों और हॉस्पिटल स्टाफ के लिए मददगार साबित होगा.

कोविड-19 में दून अस्पताल में सेवाएं देने वाले वार्ड बॉय और अपनी बेटी का अस्पताल में इलाज करवाने वाले शिव बताते हैं कि उनकी बेटी अस्पताल में एडमिट है. अब वह आसानी से एक बिल्डिंग से दूसरे बिल्डिंग में जा पा रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब वह यहां बतौर वार्ड बॉय सेवा दे रहे थे, तब उन्हें मरीजों को उनके टेस्ट के लिए आईपीडी बिल्डिंग से ओपीडी बिल्डिंग में लाना पड़ता था, तो उन्हें नीचे सड़क से होकर गुजरना पड़ता था. ज्यादा संख्या में सड़क पर गाड़ियों के चलने से व्हीलचेयर, स्ट्रेचर या पैदल चलने वाले मरीजों को दिक्कत होती थी और इसी के साथ जब तीमारदार को खुद मरीज को लाना पड़ता था, तो तीमारदार भी परेशान होता था.

बताते चलें कि मरीज-तीमारदारों की परेशानियों को देखते हुए 6 वर्षों पहले फुटओवर ब्रिज का प्रस्ताव लाया गया था लेकिन तत्कालीन मेयर विनोद चमोली ने इसे खारिज कर दिया था. एक बार फिर जब मेयर सुनील उनियाल गामा के सामने यह प्रस्ताव आया, तो इस पर मुहर लग गई और करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की ओपीडी बिल्डिंग और आईपीडी बिल्डिंग को जोड़ने वाला ओवरब्रिज तैयार किया गया.

Tags: Dehradun news, Uttarakhand news

By admin

Leave a Reply