Blog
लैंगिक हिंसा की शिकार हर तीन में एक महिला
लिंग आधारित हिंसा किसी व्यक्ति के विरुद्ध उसके लिंग के कारण निर्देशित हिंसा है। वैसे तो महिला और पुरुष दोनों लिंग आधारित हिंसा का अनुभव करते हैं, लेकिन पीड़ितों में अधिकांश महिलाएं और लड़कियां होती हैं। लिंग आधारित हिंसा एक ऐसी घटना है, जो लैंगिक असमानता से गहराई से जुड़ी हुई है और सभी समाजों में सबसे प्रमुख मानवाधिकारों के उल्लंघनों में से एक है। यह मां के गर्भ से मृत्यु तक महिलाओं के पूरे जीवन चक्र में प्रकट होता है। लिंग आधारित हिंसा की कोई सामाजिक या आर्थिक पृष्ठभूमि नहीं होती तथा यह सभी सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि की ... Read more
फाइटर जेट उड़ाने से लेकर टीम इंडिया की हिम्मत बढ़ाने तक, 2023 में PM मोदी के टॉप 10 मोमेंट्स
1. फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले भारतीय पीएम बने मोदी
पीएम मोदी ने 25 नवंबर को बेंगलुरु स्थित सरकारी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरी. ऐसा करते ही नरेंद्र मोदी फाइटर जेट उड़ाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन गए. पीएम मोदी की फाइटर जेट में उड़ान भरने की तस्वीरें और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. बड़ी संख्या में लोगों ने उनके इस काम की सराहना की. तेजस को HAL ने डेवलप किया है. यह सिंगल इंजन वाला लाइट वेट फाइटर जेट है. एयरफोर्स में इसकी दो ... Read more
अयोध्या में पहाड़ की महिलाओं की रामलीला, नोट कर लें तारीख और लोकेशन
सोनिया मिश्रा/ चमोली. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हर कोई रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित है. 22 जनवरी के दिन लाखों भक्त रामनगरी अयोध्या पहुंचना चाहते हैं. ऐसे में अब पहाड़ की महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं और अयोध्या जाने के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. दरअसल चमोली जिले के मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की महिलाएं अपनी 14वीं रामलीला का आयोजन अयोध्या में करेंगी. इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और अल्मोड़ा के पतंजलि परिवार ... Read more
आपका बच्चा भी बात-बात पर हो जाता है गुस्सा, तो कर लीजिए ये काम, फिर अपने आप हो जाएगा शांत
Bache Ka Gussa Kaise Kam Kare: माता-पिता बच्चों को गुस्सा शांत करने के तरीके बताएं. Child’s Anger: क्या आपके बच्चे को भी जल्दी गुस्सा आ जाता है. बच्चों में गुस्से की समस्या माता-पिता के लिए चिंता का एक बड़ा कारण हो सकती है. बच्चों में गुस्सा होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर क्रोध बार-बार हर बात पर होता है तो तो ये एक समस्या का संकेत हो सकता है. बच्चे अक्सर निराश होने पर गुस्सा हो जाते हैं. माता-पिता के लिए यह जरूरी है कि वे बच्चों को बताएं कि हेल्दी तरीके से अपने गुस्से पर कैसे काबू ... Read more
30 साल वालों को गिफ्ट में क्या दें, 7वीं क्लास के बच्चों के Suggestions सुन पकड़ लेंगे माथा
Gift for Christmas Day 2023: देश-दुनिया में आज क्रिसमस का दिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. मान्यता है कि, क्रिसमस के दिन सेंटा (सांता) क्लॉज आकर बच्चों को तोहफे देते हुए अपना प्यार लुटाते हैं. यूं तो आज के दिन लोग एक-दूजे को क्रिसमस की बधाई देते हुए गिफ्ट्स (Christmas Gift) देते हैं, लेकिन अक्सर लोग गिफ्ट को लेकर सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर अपने किसी खास दोस्त या फिर रिश्तेदारों को गिफ्ट में क्या दिया जाए. अगर आप भी इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल ... Read more
” सीमा पर जवानों को ना भूलें जो …”: क्रिसमस पर CJI ने दिया संदेश
CJI ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में क्रिसमस के समारोह में हिस्सा लिया. नई दिल्ली: भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने क्रिसमस समारोह में सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले वीर जवानों को याद किया और कहा कि अभी दो दिन पहले ही पुंछ राजौरी सेक्टर में हमारे वीर सैनिकों ने इतनी बर्फानी ठंड में हमारी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान किया. CJI चंद्रचूड़ ने कहा, आइए हम हमारी सीमाओं पर उन लोगों को न भूलें जो इन सर्दियों के दिनों में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं और हमारी रक्षा के ... Read more
Year End Special 2023: महिलाओं के खिलाफ इन जघन्य अपराधों से शर्मसार हुआ राजस्थान!
प्रतीकात्मक तस्वीर Crime Against Women 2023: वर्ष 2023 में राजस्थान में महिला अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए गए और तत्कालीन सीएम अशोक गहलोत पर महिला अपराध को नहीं रोक पाने के लिए दोषी भी ठहराया गया. महिला अपराध और महिला सुरक्षा का मुद्दा राजस्थान में इतना बड़ा था कि इसकी गूंज राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भी दिखाई दिया. राजस्थान में महिला सुरक्षा का प्रमुख मुद्दा बनकर उभरा. प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी चुनावी रैलियों में लगातार महिला सुरक्षा को लेकर अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रस सरकार पर हमला किया. जारी हुए एनसीआरबी के आंकड़ों ने राजस्थान ... Read more
फर्जी डिग्री-मार्कशीट गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : मिश्रा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देशानुसार शिक्षा की आड़ में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले गिरोह से जुड़े सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी मिश्रा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने इन गिरोह से जुड़े व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। एडिशनल डीजीपी क्राइम दिनेश एमएन इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। यह टीम प्रदेश व अन्य राज्यों में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले विश्वविद्यालय एवं शिक्षण संस्थानों पर नजर रखेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को इस संबंध में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल ... Read more
परीक्षा में पूछा गया भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की लंबाई, छात्र ने लिखा- सीमा हैदर, 5 फीट 6 इंच
परीक्षा में पूछा भारत-पाकिस्तान बॉर्डर को लेकर एक सवाल, छात्र के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तूफान Seema Haider Viral Test Paper: यूं तो पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है, जिसके पीछे की वजह कभी उनके बयान, तो कभी उनका डांस वीडियो होता है, लेकिन इस बार सीमा अपनी वजह से नहीं, बल्कि एक छात्र के आंसर शीट के चलते सुर्खियों में है. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े एक परीक्षा प्रश्न के दिलचस्प उत्तर की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है, जिससे इंटरनेट यूजर्स का काफी मनोरंजन हो ... Read more
बंगाल में तनाव के माहौल में हुआ यादवपुर यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल नहीं आए
यादवपुर यूनिवर्सिटी. कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार और राजभवन के बीच गतिरोध के बीच रविवार को तनावपूर्ण माहौल में यादवपुर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह हुआ, जिसमें राज्यपाल सीवी आनंद बोस शामिल नहीं हुए. समारोह की अध्यक्षता बुद्धदेब साव ने की, जिन्हें बोस ने अनुशासनात्मक आधार पर कार्यवाहक कुलपति के पद से हटा दिया था. यह भी पढ़ें दीक्षांत समारोह में लगभग 5,000 छात्रों को डिग्री और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. 24 दिसंबर को दीक्षांत समारोह की निर्धारित तिथि से पहले रात को साव को उनके पद से हटा दिया गया था. राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्यपाल के “मनमाने ... Read more