Blog

इंग्लिश स्कूलों पर जनविरोधी निर्णय लिया तो कांग्रेस करेगी आंदोलन, भाजपा को शोषित बच्चों के शिक्षा हासिल कर बराबरी से परेशानी : डोटासरा

जयपुर। इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा के लिए सरकार की गठित मंत्रिमंडलीय सबकमेटी पर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने निशाना साधा है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा नेताओं को तकलीफ  इस बात से है कि कमजोर, शोषित और पीड़ितों के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल कर के कहीं इनकी बराबरी न कर लें। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के रूपांतरण की समीक्षा के लिए कमेटी बनाने का निर्णय दर्शाता है कि इनका विजन प्रदेश को पीछे धकेलने और निजी अंग्रेजी स्कूलों को लाभ पहुंचाने का है। भाजपा सरकार नहीं चाहती कि गरीब-मध्यम वर्ग और अभावग्रस्त तबके के बच्चे अंग्रेजी शिक्षा हासिल ... Read more

कांग्रेस ने स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र रचा था, केवल बोर्ड लगाकर बना दिए इंग्लिश मीडियम : दिलावर

जयपुर। अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की समीक्षा के लिए बनी कमेटी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कांग्रेसराज में स्कूलों को बंद करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया है। दिलावर ने कहा है कि कमजोर, शोषित और पीड़ित का शोषण करना तो कांग्रेस की पुरानी फितरत है। कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को कमजोर, पीड़ित के नाम पर झूठे वादे कर वोट बैंक की राजनीति की है। अच्छे भले चल रहे सरकारी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम का बना कर कांग्रेस ने इन स्कूलों को बंद करने का षड्यंत्र किया। ... Read more

लखनऊ में शीतलहर का कहर! कक्षा 8 तक के स्कूलों में 11 जनवरी तक छुट्टी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सभी स्कूल कक्षा एक से आठ तक 11 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह आदेश जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने दिया है. जिलाधिकारी ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि अगले आठ दिनों के लिए कक्षा नौ से बारह तक के स्कूलों की समय भी बदल जाएगा. कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में 4 जनवरी से 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा. वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं या बदले हुए समय और विशेष प्रबंधों के साथ स्कूल संचालन की अनुमति दी गई है. जिलाधिकारी द्वारा जारी ... Read more

गणतंत्र दिवस परेड में हिस्‍सा लेने के लिए कैडेट तैयार, एनसीसी डीजी बोले – 2025 में माउंट एवरेस्‍ट है लक्ष्‍य

नई दिल्‍ली: गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में हिस्‍सा लेने के लिए राष्‍ट्रीय कैडेट कोर (National Cadet Corps) की तैयारी बहुत अच्‍छी है और वो पूरे जोश में हैं. एनसीसी डीजी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि पिछले पांच महीने से एनसीसी के कैडेट्स इसकी तैयारी कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि देश के लिए जिम्‍मेदार युवा तैयार करना हमारा मोटो है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर एनसीसी कैडेट्स का जोश पूरी तरह से हाई रहेगा और इस बार आर्मी डे परेड में भी कैडेट्स हिस्सा लेंगे.  इस तरह से जानिए ... Read more

मोदी ने आप पार्टी को करार दिया आप-दा, कहा- अन्ना हजारे को सामने कर कुछ कट्टर बेईमान आ गए आगे 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को राष्ट्रीय राजधानी वासियों के लिए बड़ी ‘आप-दा करार देते हुए कहा कि अन्ना हजारे को आगे करके कट्टर बेईमानों ने खुलेआम स्कैम एवं भ्रष्टाचार किये और उसका जश्न भी मनाया। मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के पहले उत्तरी दिल्ली के अशोक विहार स्थित रामलीला मैदान में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीबों के लिए ‘स्वाभिमान अपार्टमेंट के लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए यह तंज कसा। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें ... Read more

राजकीय विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम रूपांतरण की होगी समीक्षा, भजनलाल सरकार ने समिति का किया गठन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार ने राजकीय विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम में किए गए रूपांतरण की समीक्षा के लिए एक मंत्रिमण्डलीय समिति का गठन किया है। इस समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा होंगे, जबकि इसके अन्य सदस्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह, विद्यालयी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा शामिल हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश के अनुसार समिति का मुख्य उद्देश्य अंग्रेजी माध्यम में विद्यालयों के रूपांतरण के निर्णयों की समीक्षा करना और भविष्य की दिशा निर्धारित करना है। विद्यालयी शिक्षा विभाग को समिति का प्रशासनिक विभाग बनाया गया ... Read more

नोएडा में भीषण सर्दी, नर्सरी से आठवीं क्लास तक के स्कूल बंद, DM ने जारी किए आदेश

नोएडा: नोएडा में बढ़ती ठंड को देखते हुए सभी सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी के अलावा यूपी और अन्य बोर्ड की नर्सरी से आठवीं तक के क्लास को बंद कर दिया गया है. यह आदेश गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने जारी किया है. आदेश में स्पष्ट है कि घने कोहरे और भीषण सर्दी के चलते ऐसा किया गया है. डीएम ने साफ कहा कि अगले आदेश तक सभी कक्षाएं बंद रहेंगी. इसके बाद स्कूल कब खोले जाएंगे, इसके लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा. कुछ दिनों से नोएडा में औसत अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड ... Read more

UGC NET 2024 परीक्षा कल से शुरू, वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड अहम, सुबह 9 बजे की परीक्षा के लिए 7 बजे केंद्र पर पहुंचना जरूरी

नई दिल्ली: UGC NET December 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा कल यानी 3 जनवरी से यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा आयोजित की जारी रही है. दिसंबर 2024 सत्र की नेट परीक्षा 3 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी 2025 तक चलेगी. यूजीसी नेट परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली की नेट परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. हालांकि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से लगभग दो घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा. यानी सुबह की ... Read more

MAH बीएड सीईटी 2025 परीक्षा तारीख जारी, 24 मार्च से 26 मार्च तक चलेगी परीक्षा, नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी

नई दिल्ली: MAH BEd CET 2025 Exam: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने महा बीएड सीईटी 2025 परीक्षा की तारीख जारी कर दी है. ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक महा बीएड सीईटी 2025 परीक्षा का आयोजन 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक किया जाएगा. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी. महा बीएड सीईटी 2025 परीक्षा 90 मिनट की होगी. महा बीएड सीईटी 2025 पेपर कुल 100 अंकों का होगा. परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. प्रत्येक प्रश्न एक अंक के लिए होगा. परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी.  बोर्ड परीक्षा 2025 में मेजर बदलाव, कक्षा 10वीं में ग्रेडिंग सिस्टम ... Read more

दिल्ली में केजरीवाल को हराने के लिए विपक्ष बड़ी लकीर खींच पाएगा?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में सफलता किसके सिर सजेगी- यह लाख टके का प्रश्न नहीं है. लाख टके का प्रश्न ये है कि राजनीति पॉजिटिव नोट पर कौन कर रहा है? जिसकी राजनीति उम्मीद जगाने वाली है, सहूलियत देने वाली होगी वही सफल होगा. इसका मतलब यह भी है कि लगातार चुनाव दर चुनाव जीतती आ रही आम आदमी पार्टी की राजनीति के पैटर्न को न सिर्फ फॉलो करना होगा विपक्ष को, बल्कि उसे बड़ी लकीर भी खींचनी होगी. मगर, क्या दिल्ली का विपक्ष इस पैटर्न को फॉलो करता दिख रहा है?  आम आदमी पार्टी ने अपनी सफलता के मंत्र की ... Read more