Blog

गुजरात विधानसभा चुनाव हार्दिक पटेल के लिए नहीं होगा आसान, वीरमगाम सीट पर है कड़ा मुकाबला

इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला निवर्तमान कांग्रेस विधायक लाखाभाई भारवाड़ से होगा, जिन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तेजश्री पटेल को 6500 से अधिक मतों के अंतर से हराया था. वीरमगाम विधानसभा क्षेत्र में अहमदाबाद का वीरमगाम, मंडल और देतरोज तालुका शामिल हैं. इस सीट पर पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का कब्जा है. वीरमगाम और 92 अन्य सीटों पर दूसरे चरण में पांच दिसंबर को मतदान होगा. दिलचस्प बात यह है कि 2012 के विधानसभा चुनावों में तेजश्री पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और भाजपा के प्रागजी पटेल को 16,000 से अधिक मतों ... Read more

ये लोग MCD चुनाव नहीं, केजरीवाल को गाली देने का चुनाव लड़ रहे : मनीष सिसोदिया

नगर निगम चुनावों को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज से दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार अभियान को अगले चरण में लेकर जा रही है. पूरी दिल्ली में एमसीडी में भी केजरीवाल की गूंज चल रही है.  यह भी पढ़ें दिल्ली में दिल्ली सरकार की जो जिम्मेदारी थी, स्कूल, सड़क, अस्पताल वे केजरीवाल जी ने बहुत दिए, लेकिन बीजेपी को जब नगर निगम चलाने का मौका दिया तो उसकी मूल जिम्मेदारी पर बीजेपी ने कुछ नहीं किया. 15 साल में जनता बीजेपी का एक काम नहीं गिनवा पा ... Read more

यूपी: राम रहीम के सत्संग में शामिल हुए 300 से ज्यादा स्कूली छात्र, जांच के आदेश

राम रहीम को अपनी शिष्याओं के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई गई थी. शाहजहांपुर: बलात्कार और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के विष्णु वाटिका लॉन में 17 नवंबर को ऑनलाइन “सत्संग” का आयोजन किया गया था. “सत्संग” का वीडियो सामने आने के बाद अब इसके जांच के आदेश दिए गए हैं. दरअसल इस कार्यक्रम में स्कूल यूनिफॉर्म में 300 बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया था. बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था और कहा कि उस स्कूल की ... Read more

क्या मुस्लिम कानून के तहत नाबालिग शादी कर सकते हैं? केरल हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया

कोच्चि : केरल उच्च न्यायालय ने माना है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिगों की शादी यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण पॉक्सो अधिनियम की व्यापकता से बाहर नहीं है. यदि दूल्हा या दुल्हन नाबालिग है और भले ही शादी वैध है, मगर POCSO (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपराध लागू होंगे. यह भी पढ़ें न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस की एकल पीठ ने आगे कहा, “पॉक्सो अधिनियम विशेष रूप से यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाया गया एक विशेष कानून है. एक बच्चे के खिलाफ हर प्रकार के यौन शोषण को अपराध माना जाता है. विवाह को इससे बाहर ... Read more

महाराष्ट्र में श्रद्धा वालकर के गृहनगर में हुई अंतरधार्मिक शादी का रिसेप्शन रद्द

श्रद्धा वालकर और उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला वसई के रहने वाले थे (फ़ाइल फोटो). मुंबई: श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर महाराष्ट्र के वसई शहर में स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द कर दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली में महरौली में 27 साल की श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी. वह पालघर जिले के वसई शहर की रहने वाली थी. एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार की सुबह स्वागत समारोह के आमंत्रण की एक तस्वीर ट्वीट की और हैशटैग ‘लवजिहाद’ और ... Read more

पहली बार छह महिला अफसरों ने पास की डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स की परीक्षा 

छह महिला अफसरों ने पास की डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स की परीक्षा  नई दिल्ली: भारतीय सेना की छह महिला अफसरों ने प्रतिष्ठित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कोर्स और डिफेंस सर्विस टेक्निकल स्टाफ कोर्स की परीक्षा पास की है. सेना के अधिकारियों ने कहा कि पहली बार, छह महिला अधिकारियों ने प्रतिष्ठित रक्षा सेवा स्टाफ कोर्स (DSSC) और रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स (DSTSC) परीक्षा पास की है, जो हर सितंबर में आयोजित की जाती है. सेना के अधिकारियों ने बताया कि इनमें से चार अफसरों को तीनों सेवाओं के अपने पुरुष समकक्षों के साथ तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ ... Read more

इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया 1927 का ब्रिटिश इंडियन पासपोर्ट, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को अब तक इसे 3.7 लाख से ज्यादा व्यूज और 16000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. नई दिल्ली: हम में से अधिकांश ने भारत के इतिहास के बारे में किताबों, स्कूल सिलेबस और अन्य वेबसाइट पर आर्टिकल पढ़े होंगे. हमारे दादा-दादी ने शायद खुद इसके गवाह रहे होंगे. हाल ही में एक पासपोर्ट कलेक्टर ने 1927 से ब्रिटिश भारतीय पासपोर्ट (British Indian passport)का एक वीडियो पोस्ट किया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. यह भी पढ़ें एक इंस्टाग्राम यूजर ने ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मुंबई (तब बॉम्बे कहा जाता है) ... Read more

कैमरे में कैद : केरल में शख्‍स ने हिंसक तरीके से बच्‍ची को उठाकर सड़क पर पटका..

नाबालिग लड़की को उठाकर सड़क पर फेंकने के आरोप में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है कासारागोड : केरल के कासारागोड जिले के मंजेश्‍वर में एक नाबालिग लड़की को उठाकर सड़क पर फेंकने के आरोप में एक शख्‍स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह भयावह घटना गुरुवार की सुबह उस समय हुई जब 8 साल की बच्ची मदरसे के बाहर अपने रिश्तेदार के आने का इंतजार कर रही थी. स्‍थानीय निवासी और आरोपी अबू बकर सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना तब प्रकाश में आई जब बच्‍ची के ... Read more

ईमानदारी की मिसाल: ऑटो में महिला के Airpod गुम हो गए थे, ऑटोवाले ने वापस लौटा दिए

हमें बचपन से ही सिखाया जाता है कि ईमानदारी से इंसान की एक अलग पहचान होती है. हमेशा ईमानदार बने रहना चाहिए. स्कूल हो या कॉलेज या फिर कार्यालय, हर जगह अपने कार्य के प्रति ईमानदार रहना चाहिए. इससे हमारा सम्मान बढ़ता है. अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के अनुसार, बेंगलुरू की एक महिला ने ऑटोरिक्शा में अपने Airpods भूल गई. देखा जाए तो बाज़ार में इस गैजेट की कीमत 12-14 हज़ार रुपये तक है. सबसे अच्छी बाच रही कि ऑटोवाले ने महिला का पता खोजा और उसे वापस कर दिया. यह भी ... Read more

International Student’s Day 2022: आज इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे है, जानिए इस दिन के पीछे की कहानी और महत्व को 

International Student’s Day 2022: आज इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे है. नई दिल्ली: International Student’s Day 2022: पूरी दुनिया में हर साल, 17 नवंबर को इंटरनेशनल स्टूडेंट्स डे रूप में मनाया जाता है. यह दिन पूरी दुनिया के छात्रों के लिए बहुत खास होता है, कारण कि छात्र ही देश का भविष्य होते हैं. ये ही बड़े होकर देश की दशा और दिशा को बदल सकते हैं. इस दिन को मनाने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दुनिया भर के छात्रों की पहुंच शिक्षा तक हो. क्या आप इस दिन के पीछे की कहानी जानते हैं. जानते हैं आखिर क्यों मनाया ... Read more