Blog

5जी हमारा अपना उत्पाद, दूसरे देशों को भी दे सकते हैं : वित्त मंत्री 

जॉन्स हॉपकिन्स स्कूल ऑफ एडवांस्ड इंटरनेशनल स्टडीज (एसएआईएस) में छात्रों से…

बिहार बोर्ड ITI लैंग्वेज परीक्षा 2022 रिजल्ट घोषित,  जुलाई में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड ITI लैंग्वेज परीक्षा 2022 रिजल्ट घोषित नई दिल्ली: BSEB ITI Language Exam Result 2022 OUT: बिहार आईटीआईटी लैंग्वेज परीक्षा 2022 परिणाम का इंतजार खत्म हो चुका है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग हायर सेकेंडरी (ITI) लेवल लैंग्वेज (हिंदी और अंग्रेजी) परीक्षा 2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बिहार बोर्ड ने आईटीआई लेवल लैंग्वेज की परिणाम अपने आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी किया है. इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. बीएसईबी आईटीआईटी लैंग्वेज एग्जाम रिजल्ट ( BSEB  ITI Language exam result 2022) को डाउनलोड ... Read more

जस्टिस धूलिया ने हिजाब पर बैन लगाने के कर्नाटक HC के फैसले पर जताई असहमति, जानें क्या कहा?

कर्नाटक के हिजाब मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने फैसला सुनाया. मामले की सुनवाई दो जजों जस्टिस धूलिया और जस्टिस हेमंत गुप्ता की बेंच कर रही थी. कर्नाटक के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब (Karnataka Hijab Ban) के साथ प्रवेश पर बैन के इस मामले में दोनों ही जजों की राय अलग-अलग है. जस्टिस हेमंत गुप्ता ने इस मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को सही मानते हुए बैन के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया. वहीं, दूसरे जज सुधांशु धूलिया की पीठ ने उनसे उलट राय जाहिर की है.  यह भी पढ़ें बैन पर असहमति जताते हुए ... Read more

“महिला आयोग के दफ्तर में मुझे गालियां दी गईं” : AAP नेता गोपाल इटालिया ने NDTV से कहा

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रमुख गोपाल इटालिया ने राष्ट्रीय महिला आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने NDTV से खास बातचीत में कहा कि जब मैं राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर में गया तो मेरे साथ वहां मौजूद महिलाओं ने बदसलूकी की. उन्हें मुझे अपशब्द भी कहे. इटालिया ने आगे कहा कि महिला आयोग के दफ्तर में मेरे से कोई पूछताछ नहीं हुई, जैसे ही मैं अंदर गया मैडम ने मुझे अपने चेंबर में बुलाया. इसके बाद वह कहने लगीं कि तुम्हारी औकात क्या है, तुम्हारी हैसियत क्या है. इसपर मैंने उनसे कहा कि मैडम आप ऐसे बदतमीजी ... Read more

दिल्ली सरकार के 5 स्कूल टॉप 10 में शामिल, सिसोदिया ने की प्रिंसिपल ट्रेनिंग प्रोग्राम की तारीफ

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के 5 सरकारी स्कूलों को भारत के शीर्ष 10 सरकारी स्कूलों में स्थान मिला है. यह उपलब्धि राजधानी के विभिन्न संस्थानों के प्रिंसिपलों को ट्रेनिंग देकर संभव हो पायी है. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार ने प्रिंसिपलों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम (Training Programmes for Principals) बनाए हैं, ताकि अन्य स्कूल भी इस लिस्ट में शामिल हो सके. बता दें कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग भी है. यह भी पढ़ें उपमख्यमंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुये कहा कि एजुकेशन वर्ल्ड की ... Read more

SC का फैसला आने तक कर्नाटक के स्कूलों, कॉलेजों में हिजाब पर बैन रहेगा : शिक्षा मंत्री

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक खंडित फैसला सुनाया. न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया, जबकि न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने इसकी अनुमति दी. नागेश ने मीडिया से कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में हिजाब और बुर्का के खिलाफ आंदोलन हो रहा है और महिलाओं की स्वतंत्रता चर्चा का विषय है, कर्नाटक सरकार को एक बेहतर निर्णय की उम्मीद थी जो शिक्षा प्रणाली में एकरूपता लाता, ... Read more

LIVE Updates: कर्नाटक हिजाब केस: दोनों जजों में मतभेद, एक ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला; बड़ी बेंच के लिए CJI को भेजा गया मामला

SC ने 10 दिनों की लंबी सुनवाई के बाद 22 सितंबर को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में लगा हिजाब बैन जारी रहेगा या नहीं? इस पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने वाला है. जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की खंडपीठ ने 10 दिनों की लंबी सुनवाई के बाद  22 सितंबर को इस पर फैसला सुरक्षित रख लिया था. खंडपीठ ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कुल 23 याचिकाओं पर सुनवाई की थी.  इस याचिका में कर्नाटक सरकार पर सवाल उठाए गए हैं और कहा गया है कि हिजाब बैन ... Read more

कर्नाटक हिजाब बैन पर आज आएगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला

प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली : कर्नाटक हिजाब बैन (Karnataka hijab ban) पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) गुरुवार को फैसला सुनाएगा. जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ फैसला सुनाएगी. सुप्रीम कोर्ट को तय करना है कि कर्नाटक में हिजाब बैन का फैसला सही था या नहीं. 22 सितंबर को दस दिन चली सुनवाई के बाद पीठ ने हिजाब विवाद पर फैसला सुरक्षित रखा था. कुल 23 याचिकाओं पर सुनवाई  हुई. कर्नाटक हाईकोर्ट में हिजाब बैन को चुनौती देने वाली 6  मुस्लिम छात्राओं ने भी याचिका दाखिल की है. गुरुवार को सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट का फैसला आएगा. ... Read more

कर्नाटक हिजाब बैन पर गुरुवार को आ सकता है SC का फैसला, 10 दिन तक हुई थी केस पर बहस

कर्नाटक के स्कूलों- कॉलेजों में हिजाब (Karnataka Hijab Ban) पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court )के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अपना फैसला सुना सकता है. जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस सुधांशु धूलिया की पीठ ने 10 दिनों की दलीलें सुनने के बाद 22 सितंबर को हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. बता दें कि पीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस गुप्ता 16 अक्टूबर को रिटायर होने वाले हैं. यह भी पढ़ें ... Read more