Author: admin
Pithoragarh: बारिश से पिथौरागढ़ के ग्रामीण इलाके बेहाल, कहीं डोली में अस्पताल पहुंच रहे मरीज तो…
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं पहुंच पाई है और जहां सड़क पहुंच गई है. उन इलाकों में बरसात के बाद सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है, जिसका खामियाजा यहां रह रहे ग्रामीण उठा रहे हैं. हालात यह हैं कि सड़क मार्ग बंद होने से मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाता है. जबकि इमरजेंसी में तत्काल इलाज न मिल पाने के कारण यह कई बार जानलेवा भी साबित हुआ है. बरसात के बाद बंद पड़े ग्रामीण मार्ग न खुलने से बच्चों को स्कूल जाने में ... Read more
काबुल: स्कूल पर आत्मघाती हमले में 27 की मौत, परीक्षा की तैयारी कर रहे थे छात्र
अफगानिस्तान में शिक्षा के केंद्र पर हुआ आत्मघाती हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर) अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में एक शैक्षणिक केंद्र पर हुए आत्मघाती हमले (Suicide Attack) में 27 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मृतकों में कम से कम 19 छात्र हैं जो शुक्रवार सुबह होने वाली परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. काबुल पुलिस प्रमुख के तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी के शिया बहुल इलाके में यह आत्मघाती विस्फोट हुआ. यह धमाका दश्त-ए बार्ची इलाके में हुआ. यहां शिया और हज़ारा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं. इस इलाके में अक्सर घातक हमले होते रहते हैं. ... Read more
‘हम न्यायाधीशों से मशीन की तरह काम नहीं करवा सकते’, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा
नई दिल्ली: देश की अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या बढ़ने के बीच केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू ने न्यायाधीशों पर बोझ कम करने और न्याय पाने के लिए लोगों के संघर्ष को दूर करने के बीच संतुलन बनाने की बृहस्पतिवार को वकालत की और कहा कि न्यायाधीशों से मशीन की तरह काम नहीं कराया जा सकता है. रीजीजू ने कहा कि अलग-अलग अदालतों में लंबित मुकदमों की संख्या करीब 4.8 करोड़ है. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के सम्मेलन ‘इंडियानाइज़ेशन ऑफ लीगल सिस्टम एंड एजुकेशन’ (विधि व्यवस्था एवं शिक्षा का भारतीयकरण) में बोल रहे थे. दो दिवसीय सम्मेलन का ... Read more
यूपी : क्लासरूम को ताला लगाकर चले गए शिक्षक, अंदर कैद रह गई बच्ची, घंटों बाद निकाला
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से शिक्षक बच्ची को क्लासरूम में बंद करके अपने घर चले गए हैं. वीडियो में बच्ची रो रही है और बता रही है उसके शिक्षक ने उसे अंदर छोड़कर क्लासरूम में आगे से ताला लगा दिया है. इस वजह से बाहर नहीं निकल पा रही है. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित गुलावठी ब्लॉक के संविलियन सेगड़ा पीर स्कूल का है. यह भी पढ़ें क्लासरूम में बंद बच्ची का वीडियो वायरल होते ... Read more
छात्रा से ‘कॉन्डोम’ वाली टिप्पणी पर फंस गईं IAS अधिकारी, CM नीतीश ने दिए जांच के आदेश
पटना में एक महिला IAS अधिकारी कंडोम पर टिप्पणी कर फंस गई हैं. अब राष्ट्रीय महिला आयोग के संज्ञान बाद बिहार के CM नीतीश कुमार ने भी IAS के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा, “दोषी पाए जाने पर अधिकारी के खिलाफ कारवाई होगी. वहीं, इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है, जहां आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा, बिहार महिला बाल विकास निगम की एमडी ने एक स्कूली छात्रा से पूछा कि क्या वह “कंडोम भी चाहती हैं” जब छात्र ने सस्ती सैनिटरी नैपकिन मांगे. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. इसके लिए आईएएस अधिकारी को ... Read more
बिहार: छात्रा से ‘कॉन्डोम’ वाली टिप्पणी करने पर फंस गईं IAS अधिकारी, NCW ने 7 दिन में मांगा जवाब
पटना: पटना में एक महिला IAS अधिकारी कंडोम पर टिप्पणी कर फंस गई हैं. अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने घटना का संज्ञान लिया है, जहां आईएएस अधिकारी हरजोत कौर भामरा, बिहार महिला बाल विकास निगम की एमडी ने एक स्कूली छात्रा से पूछा कि क्या वह “कंडोम भी चाहती हैं” जब छात्र ने सस्ती सैनिटरी नैपकिन मांगे. राष्ट्रीय महिला आयोग ने इन टिप्पणी के लिए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है. इसके लिए आईएएस अधिकारी को सात दिनों के भीतर जवाब दाखिल करना होगा. यह भी पढ़ें बिहार की एक स्कूली छात्रा ने अधिकारी से सीधा सा सवाल पूछा था, “क्या सरकार 20 से 30 ... Read more
“ऐसे पलों के लिए 1000 मील भी चल सकता हूं…”: जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी मिले एक छोटी बच्ची से…
राहुल गांधी 3,570 किलोमीटर की लंबी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं . नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान एक छोटी बच्ची से मिलने पर एक बेहद सुकून देने वाला पोस्ट साझा किया है. कांग्रेस नेता ने उस बच्ची के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, “मैं इस तरह के पलों के लिए एक हजार मील भी चल सकता हूं.” I could walk a thousand miles for a moment like this.❤️ pic.twitter.com/c7ybGjAMew
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 28, 2022 यह भी पढ़ें 2024 के आम चुनावों ... Read more
क्लास में बच्चों ने मिलकर बनाई चटपटी भेलपुरी, Video देख मुंह में आ जाएगा पानी
Students Making Bhelpuri Video: स्कूलों में बच्चों को कुछ नया सिखाने के लिए टीचर्स अक्सर नये-नये इनोवेटिव एक्टिविटीज करवाते रहते हैं, जिसमें बच्चों को टीम वर्क और कोलैबोरेशन सीखाया जाता है. सोशल मीडिया पर अक्सर इन एक्टिविटीज के दिलचस्प वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो लोगों का दिन बना देते हैं. हाल ही में इन छोटे उस्तादों का एक वीडियो इंटरनेट पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें छोटे-छोटे स्कूली बच्चे क्लासरूम के अंदर चटपटी, तीखी और थोड़ी चटकारेदार भेलपुरी बनाने में एक-दूसरे की मदद करते देखे जा रहे हैं. यह भी पढ़ें यहां देखें वीडियो ... Read more
VIDEO : UP के स्कूल में मिड-डे मील में बच्चों को परोसा गया नमक और चावल, हेडमास्टर सस्पेंड
लखनऊ: यूपी के अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय डिहवा पांडे का पुरवा बैंती में प्राथमिक स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को मिड-डे मील में दोपहर के भोजन में नमक और चावल देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर अभिभावकों ने रोष जताया है और इस बारे में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है. यह मामला संज्ञान में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है. अयोध्या जिले के जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने तुरंत जांच कराते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश दिया है कि हेड मास्टर को सस्पेंड करते हुए ग्राम प्रधान को नोटिस ... Read more
Gandhi Jayanti 2022: बच्चों को सिखाएं गांधी जी के ये 5 आदर्श, बापू से जीवन की सीख ले पाएंगे बच्चे
Gandhi Jayanti 2022: बापू से बच्चे सीख सकते हैं कई बातें. Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी को संसार बापू के नाम से जानता है. बच्चों को स्कूल में हर साल बापू के आदर्शों, अहिंसा और सत्य, पर चलने का महत्व समझाया जाता है. लेकिन, और भी कई जीवन से जुड़ी सीख (Life Lessons) हैं जिन्हें बच्चों को सिखाया जा सकता है. हर साल 2 अक्टूबर का दिन महात्मा गांधी यानी मोहनदास करमचंद गांधी (Mohandas Karamchand Gandhi) की जन्मतिथि के रूप में मनाया जाता है. बापू का जन्म 1989 में पोरबंदर, गुजरात में हुआ था और अपने जीवन के 21 वर्ष उन्होंने साउथ ... Read more