Category: राजस्थान
चीन में स्कूल के छात्रों के लिए अनिवार्य होगी एआई शिक्षा, नियम होगा लागू
बीजिंग। चीन में अब छात्रों को स्कूल की पढ़ाई के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की शिक्षा लेना अनिवार्य होगा। यह नया शैक्षणिक नियम चीन में लागू किया जाएगा। चीन के शिक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया कि यह कदम वैश्विक प्रतिस्पर्धा, तकनीकी सशक्तिकरण और भविष्य के लिए बच्चों को तैयार करने की दिशा में एक अहम पहल है। आदेश के अनुसार एआई को प्राथमिक कक्षा से ही एक मुख्य विषय के रूप में सम्मिलित करेंगे। सरकार के अनुसर छोटे बच्चों को एआई की शिक्षा दी जाएगी। बताया गया कि एआई की शिक्षा खेलों, एनिमेशन और रोबोटिक ... Read more
पोखर और पारस से किया जा रहा जल संरक्षण, विकास के नाम पर न बिजली और ना ही शिक्षा के लिए स्कूल
करौली। प्रदेश के कुछ जिलों के हालात ऐसे हैं कि वहां गांवों में न तो बिजली है और ना ही पानी है। ऐसे में लाखों बीघा भूमि बंजर हो चुकी है। लोग गांवों से पलायन कर चुके हैं। इन हालातों में कई गांवों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। राजधानी जयपुर से करीब 200 किलोमीटर दूर करौली के डांग क्षेत्र के हालात भी कुछ वर्ष पूर्व तक ऐसे ही थे। बिजली-पानी नहीं होने से लोग गांवों से पलायन कर चुके थे। हालांकि, उसके बाद ग्रामीणों ने कुछ नया करने की ठानी और अपनी एक अलग ही संस्था बनाकर ... Read more
अब गर्मियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे कॉलेज, लगेंगी कक्षाएं
कोटा। गर्मियों की छुट्टियों में अब सरकारी कॉलेजों में सन्नाटा नहीं पसरेगा बल्कि शिक्षक और विद्यार्थियों से परिसर गुलजार रहेगा। इस बार दो महीने के समर विकेशन में कॉलेजों में यूजी व पीजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की सैकंड सेमेस्टर की कक्षाएं लगेंगी, ताकि समय पर कोर्स पूरा हो और परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सकेगी। वहीं, शिक्षकों को छुट्टियों में ड्यूटी करने की एवज में परिलाभ दिया जाएगा। इस संबंध में आयुक्तालय की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। दरअसल, राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में ग्रीष्मावकाश दो महीने तक रहेगा। ऐसे में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न ... Read more
सेवारत कर्मचारियों को एलएलबी परीक्षा में शामिल करने के आदेश
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने विभाग की अनुमति लेकर एलएलबी पाठ्यक्रम में शामिल हुए शिक्षकों को 16 अप्रैल से आरंभ हो रही एलएलबी परीक्षा में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अदालत ने गोविंद गुरु ट्राइबल विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा के वीसी और परीक्षा नियंत्रक से जवाब तलब किया हैं। जस्टिस दिनेश मेहता की एकलपीठ ने यह आदेश जगदीश चन्द्र व्यास व अन्य की ओर से दायर याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए। याचिका में अधिवक्ता सुनील कुमार सिंगोदिया ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता राजकीय विद्यालयों में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने विभाग के विभिन्न परिपत्रों और ... Read more
लॉरेन्स विश्नोई गैंग का मास्टर माइंड आरोपी गिरफ्तार, भारत आने की सूचना पर एजीटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया
जयपुर। दिनेश एम. एन., अति. महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा / एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, राजस्थान, जयपुर के निर्देशन में संगठित अपराध व गिरोह के विरूद्ध कार्रवाई कर की जा रही है इसी कम में एक और बड़ी सफलता हासिल की। योगेश यादव उप महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा के सुपरविजन में सिद्धान्त शर्मा अति० पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रामगढ सेठान से प्रकरण संख्या 357/2024 थाना साईबर आयुक्तालय जयपुर में अनुसंधान अधिकारी फूलचन्द टेलर उप अधीक्षक पुलिस, पुलिस निरीक्षक रविन्द्र प्रताप, सुनिल जागिड़, मनिष शर्मा, उप निरीक्षक कमलेश चौधरी, हैड. कानि. मोहन भूरिया, सन्नी कुमार, कानि. सुरेन्द्र, कुलदीप सिंह, कानि चालक ... Read more
बच्चों के अधिकारों और जिम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग के लिए अभियान चलाएंगी नेहा धूपिया
मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री, पूर्व मिस इंडिया और सामाजिक कार्यकता नेहा धूपिया ने जिम्मेदार डिजिटल पेरेंटिंग को बढ़ावा देने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने के उद्देश्य से, असम पुलिस और एक फाउंडेशन के साथ हाथ मिलाया है। यह कदम जिसे असम पुलिस ने शुरू किया था, अब एक वैश्विक आंदोलन बन चुका है। यह अभियान सोशल मीडिया पर बच्चों की निजी जानकारी अधिक साझा करने के खतरों और माता-पिता द्वारा सतर्क डिजिटल व्यवहार अपनाने की आवश्यकता को उजागर करता है। नेहा धूपिया, जो पेरेंटिंग और ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जानी जाती हैं, ... Read more
हीट वेव से पीड़ितों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित करें : किरोड़ी लाल मीणा
जयपुर। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को शासन सचिवालय में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में बढ़ती गर्मी, संभावित हीट वेव और अन्य मौसमी आपदाओं से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान डॉ. किरोड़ी लाल ने वीसी के माध्यम से विभिन्न जिलों के जिला कलक्टरों से व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक संसाधनों के साथ पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए। हीट वेव से प्रभावित लोगों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में पेयजल ... Read more
आरपीएससी ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम : 4 से 17 मई तक होंगी पांच प्रतियोगी परीक्षाएं पीटीआई व लाइब्रेरियन परीक्षा 2024
अजमेर। जनरल स्टडिज ऑफ राजस्थान विषय के प्रश्न पत्र तृतीय की परीक्षा 4 मई को सुबह 11 बजे से एक बजे तक की पारी में होगी। लाइब्रेरियन के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 5 मई को सुबह 9 बजे से 12 बजे तथा प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर विषय के प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा 6 मई को सुबह 9 बजे से 12 दोपहर बजे तक तथा प्रश्न पत्र द्वितीय की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। खान एवं भू विज्ञान विभाग ... Read more
अमेजन ने लांच किया नया एआई मॉडल, आवाज को समझने और जेनरेट करने में है सक्षम
वॉशिंगटन। अमेजन ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल लॉन्च किया है। इसका नाम अमेजन नोवा सॉनिक है। यह आवाज को समझने और जेनरेट करने दोनों काम एक साथ करने में सक्षम है। कंपनी के अनुसार इस नए तरीके से ऐसे एआई वाले ऐप बनाने में आसानी होगी, जो इंसानों की तरह स्वाभाविक तरीके से बातचीत कर सकें। कंपनी ने बताया कि यह कस्टमर सर्विस, ट्रैवल, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट में एआई एजेंटों के साथ अधिक सरलता और स्वाभाविक बातचीत कर के वॉइस एप्लिकेशन डेवलपमेंट में मदद करेगा।
काल के गाल में समा गया परिवार का इकलौता सहारा : थाने से लेकर सड़कों तक उग्र भीड़ ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
जयपुर। चालक की घोर लापरवाही ने तीन जिंदगियों को लील लिया और कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। जयपुर की शांत रात अचानक चीख-पुकार और मातम में बदल गई। जब एक बेकाबू एसयूवी ने सड़क पर चल रहे लोगों को रौंद डाला। इन तीनों परिवारों को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार सुबह से ही नाहरगढ़ थाने और छोटी चौपड़ पर इकट्ठी हुई भीड़ ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हादसे में मौत का शिकार हुए अवधेश पारीक के परिवार को लोगों ने मंगलवार शाम तक उसकी मौत की भनक नहीं लगने दी। वहीं भाई-बहन की एक साथ अर्थी उठी तो ... Read more