Category: उत्तराखंड
ऋषिकेश का अनोखा स्कूल: गरीब बच्चों की पढ़ाई फ्री, यूनिफॉर्म के साथ मिलती हैं ये सुविधाएं
ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश के ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल में गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाती है. इस स्कूल में उन बच्चों का एडमिशन होता है, जिनके माता-पिता फीस भरने में असमर्थ हैं. बता दें कि गोविंद सलूजा ने अपनी मां के निधन के बाद अपने पिता का एकाकीपन दूर करने के लिए आश्रम बनाया था. इसके बाद उनके दिमाग में ऐसे बच्चों का ख्याल आया जोकि गरीबी और लाचारी के कारण स्कूल की चौखट तक नहीं पहुंच पाते. ऐसे ही बच्चों के लिए उन्होंने ज्ञान करतार पब्लिक स्कूल की स्थापना की. न्यूज़ 18 के साथ हुई ... Read more
शिक्षा विभाग हुआ सिस्टम के सामने लाचार , छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़ .सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. जनपद की शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार कितनी गंभीर है. इसका अंदाजा लंबे समय से जिले में रिक्त पड़े पदों को देखकर लगाया जा सकता है. गौरतलब है कि सरकार जिले में खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को नही भर पायी है. जिले में प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों का टोटा है. इसके बावजूद भी इन पदों को भरने के लिए lambey समय से कोई प्रयास नहीं किये गए है. जिसका सीधा असर पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों से विद्या प्राप्त करने ... Read more
अब अपने घर के पास जमा करें हाउस टैक्स! जानिए कैंप की जगह और तारीख?
हिना आज़मी/देहरादून. हाउस टैक्स जमा करने के लिए अब आपको नगर निगम आने की जरूरत नहीं है. दरअसल अब देहरादून शहर से दूर रहने वाले लोगों के लिए नगर निगम की टीम उन्हीं के क्षेत्र में कैंप लगाने जा रही है. 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह देहरादून नगर निगम हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित करने वाला है. निगम के कर एवं राजस्व अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने कहा कि नगर निगम द्वारा भवन करदाताओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह हाउस टैक्स जमा करा दें. इसके अलावा स्थानीय निवासियों को सहूलियत देने ... Read more
फिर विवादों में अमिताभ बच्चन का स्कूल, प्रधानाचार्य समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
नैनीताल. नैनीताल का शेरवुड कॉलेज एक बार फिर से विवादों में है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के इस स्कूल के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू और मैट्रेस रिचा पाण्डे समेत मणि सर पर तल्लीताल थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है. इस बार आरोप क्लास 6 के छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए हैं. 10 साल के छात्र के परिजनों ने स्कूल पर गम्भीर आरोप लगाए हैं. बच्चे के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर बच्चे को टॉर्चर करने के साथ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का आरोप मढा है, इसके साथ ही बच्चे के परिजनों ने तल्लीताल थाने में शिकायत दर्ज ... Read more
लगातार 7वें साल मिरांडा हाउस बना नंबर 1 कॉलेज, दिल्ली के टॉप कॉलेजों की लिस्ट
Top Colleges in Delhi: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से भारत के शैक्षणिक संस्थानों को मिलने वाली NIRF रैंकिंग हर साल चर्चा में रहती है. इसमें मिलने वाली रैंकिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी, संस्थानों के लिए बेहद खास है. किस यूनिवर्सिटी, कॉलेज, संस्थान को क्या रैंक मिली है, ये स्टूडेंट्स और उस संस्थान के लिए बहुत मायने रखता है. अब ज्यादातर बोर्ड्स ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स बेहतर कॉलेज की तलाश में हैं. कॉलेजों में पढ़ने के मामले में स्टूडेंट्स में दिल्ली के कॉलेजों का खास क्रेज रहता है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के टॉप कॉलेजों ... Read more
ऑपरेशन मुक्ति: अब भिक्षा नहीं सिर्फ शिक्षा, पुलिस की भावनात्मक पहल
पवन कुंवर/हल्द्वानी. आज हम आपको ऑपरेशन मुक्ति के बारे में बताने जा रहे है कि ऑपरेशन मुक्ति है क्या? सड़क पर कई ऐसे बच्चे जो शिक्षा नहीं भिक्षा मांगते है .बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन मुक्ति की शुरुआत की है. उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत सड़कों पर भिक्षा मांगने वाले बच्चों को भिक्षा से हटाकर शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है. आर्थिक रूप से निर्बल, बेसहारा बच्चों को भिक्षावृत्ति के मार्ग से हटाकर शिक्षा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने की पहल को ऑपरेशन मुक्ति ... Read more
देहरादून के युवाओं ने लिया पुरानी नदियों को बचाने का संकल्प, ऐसे कर रहे काम
हिना आजमी/ देहरादून. आज देहरादून में घनी बसाहट के साथ-साथ विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर हमें दिखाई देते हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं था. यहां कई नदियां, नहरें हुआ करती थीं, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती आबादी के कारण ये खत्म होती चली गई. देहरादून की पहचान मानी जाने वाली रिस्पना नदी और बिंदाल नदी भी अब नाले में तब्दील हो चुकी हैं. इनको बचाने के लिए देहरादून के युवा काम कर रहे हैं और लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि रिस्पना (ऋषिपरना) और बिंदाल नदी को पुनर्जीवित किया जा सके. MAD संस्था से जुड़े युवा लगातार इन नदियों को साफ करने के ... Read more
Haridwar News : स्कूलों में सूचना पट्ट पर लगेंगे गुरुजी के फोटो, बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग हुआ अलर्ट
ओम प्रयास/हरिद्वार. सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षकों और कर्मियों की प्रोफाइल नोटिस बोर्ड पर लगाए जाएंगे. यदि किसी स्कूल द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिक्षा विभाग का यह फरमान जारी हुआ था जिसमें स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक और स्कूल में काम करने वाले कार्मिकों की फोटो समेत अन्य जरूरी जानकारियां जैसे पिता का नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, मोबाइल नंबर आदि नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएंगी. मुख्य शिक्षा अधिकारी ने सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नोटिस ... Read more
Uttarakhand News : Badrinath Highway पर टला बड़ा हादसा, 2 यात्रियों को आई चोट | Hindi News
May 31, 2023, 14:32 IST News18 UP Uttarakhand 0:00 : Intro0:03 : Badrinath Highway पर टला बड़ा हादसा, 2 यात्रियों को आई चोट0:42 : Dehradun में आज Dhami Cabinet की होगी अहम बैठक 3:09 : Uttarakhand में लड़कियों के Drop Out ने बढ़ाई शिक्षा विभाग की चिंता
Almora News : जो छात्रावास कभी हुआ करता था प्रतिभावान छात्रों से गुलजार, आज बदहाल स्थिति पर बहा रहा आंसू
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. अल्मोड़ा के जीआईसी स्कूल का इतिहास काफी शानदार रहा है. इस स्कूल से पढ़ने वाले बच्चे बड़े-बड़े पद तक पहुंचे चुके है.वैसे तो अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज को अटल उत्कृष्ट विद्यालय का भी दर्जा मिल चुका है. पर आज इस स्कूल के छात्रावास की स्थिति इतनी खराब है की वह खंडहर का रूप ले रहा है. एक वक्त ऐसा था की यूपी के बच्चे इस स्कूल में पढ़ने के लिए आते थे और जो पढ़ाई में अव्वल बच्चे होते थे वह इस छात्रावास में रहते थे . एकल छात्रवृत्ति के बच्चे इस छात्रावास में रुकते थे. पर ... Read more