Category: राजस्थान
तार्किक पाठ्यक्रम समय की मांग
पाठ्यपुस्तकों से हटाई जाने वाली सामग्री भारत के भूतकाल और वर्तमान की नकारात्मक धारणा पर आधारित हैं। यह मानसिकता कमजोर है और केवल कुछ को हटाकर अपने इतिहास को बदलने का प्रयास करती है। इनके लिए भारतीय इतिहास के रचनात्मक, समावेशी, तार्किक, सुसंगत और विद्यार्थी अनुकूल संस्करण को लाना असंभव था, क्योंकि रचना में एक सकारात्मक गुण है, जिसे राजनीतिक ताकतें अक्सर कम आंकती हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि इतिहास में एकपक्षीय दृष्टिकोण से आगे बढ़कर चिंतन और तार्किक पाठ्यक्रम का विकास किया जाए। एनसीईआरटी से अपेक्षा है कि वह वर्तमान विवाद से अप्रभावित रहते हुए छात्रों के ऐतिहासिक ... Read more
समाज में बुरी प्रवृत्तियों का कारण बनी प्रौद्योगिकी, बच्चों को मोबाइल से दूर रखने से रुक सकती है कई समस्याएं : रेवंत
खम्माम। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने कहा कि प्रौद्योगिकी समाज में बढ़ती बुरी प्रवृत्तियों का कारण बन गई है और कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर हम कई समस्याओं को रोक सकते हैं। जेएनटीयू में छात्र स्वैच्छिक पुलिसिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि अगर हम समाज में समस्याओं की पहचान करें और उनका समाधान करें, तो अवांछनीय परिणामों को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मनोवैज्ञानिक कमजोरी का कारण यह है कि परिवार व्यवस्था तेजी से बिखर रही है, जबकि संयुक्त परिवार बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत होने ... Read more
कृषि भूमि पर बसाई जा रही 8 अवैध कॉलोनियों में चला जेडीए का बुलडोजर
जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमणों को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते ने जोन 10 व 14 में कृषि भूमियों पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-10 ईकोलोजिकल जोन में जामडोली मरूधर स्कूल के पास करीब तीन बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवाए भूमि को समतल कर राधिका विहार-द्वितीय के नाम से अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी के निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। ... Read more
शिक्षा में नवाचार : यूजी की पढ़ाई के साथ मिलेगी स्किल शिक्षा की ट्रेनिंग
जयपुर। राज्य सरकार शिक्षा में नवाचार करने में लगी हुई है, जिससे की कॉलेज स्तर की पढ़ाई के बाद युवा बेरोजगार नहीं रहे, बल्कि कॉलेज की पढ़ाई के साथ हाथ में नौकरी का ज्वॉइनिंग लेटर आए। यह प्रदेशभर के छात्रों के लिए अच्छी खबर है कि सरकारी कॉलेज में स्नातक (यूजी) की पढ़ाई के साथ छात्रों को स्किल ट्रेनिंग जॉब ऑरिएंटेड कोर्स से मिलेगी। इससे प्रदेश के युवा जॉब के दर पहुंचेंगे। सरकार यह कोर्स जयपुर के दो महाविद्यालयों के साथ राज्य के 50 सरकारी कॉलेजों में शुरू करेगी। अभी मात्र यह बीकॉम और बीएससी के साथ समावेश करके 5 ... Read more
SafeDrive with iDrive Campaign के तहत ड्राइवरों को सुरक्षा के तरीकों का दिया प्रशिक्षण
जयपुर। कैलिफ़ोर्निया स्थित सुपर मोबिलिटी ऐप इनड्राइव ने जयपुर में एक सेफ्टी एजुकेशन इवेंट आयोजित किया। ‘सेफड्राइव विद इनड्राइव’ कैम्पेन के तहत ड्राइवरों को उनके यात्रियों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित करने के तरीके सिखाएं जाएंगे। यह कैम्पेन ड्राइवरों की सेफ्टी ट्रेनिंग को मजबूत करने के साथ-साथ सड़क और महिलाओं की सुरक्षा पर भी जोर देगा। इसमें भेदभाव निषेध, यात्रियों के आराम को बढ़ाने के तरीके, और यात्रा के दौरान उपलब्ध सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करने की जानकारी शामिल होगी। इनड्राइव की एशिया-पेसिफिक कम्युनिकेशन्स लीड, पवित्र नंदा आनंद ने बताया कि यह प्रोग्राम ड्राइवरों को उत्पीड़न और हिंसा के मामलों ... Read more
आम रास्ते बने दरिया, लोग परेशान, जिम्मेदार अनजान
राजपुर। मुंडियर ग्राम पंचायत के शाहपुर सहरिया बस्ती के आम रास्ते इन दिनों बारिश के कारण दरिया बन चुके हैं। बरसात के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम रास्तों पर जल भराव की स्थिति 12 महीने बनी रहती है। सबसे ज्यादा समस्या बरसात होने पर बन जाती है। इस पानी निकासी को लेकर बस्ती के लोग कई बार जिम्मेदारों अवगत भी कर चुके हैं लेकिन मामले को लेकर कोई भी गंभीर नजर नहीं आ रहा है। बारिश से पहले ही जिला प्रशासन द्वारा हर ग्राम पंचायत क्षेत्र के कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है कि ... Read more
नाइजीरिया में परीक्षा के दौरान स्कूल की इमारत ढही, 22 लोगों की मौत
पठारी। नाइजीरिया के उत्तर-मध्य पठारी राज्य में 2 मंजिला स्कूल की इमारत गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 132 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। जोस शहर में एक प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय, निजी स्वामित्व वाली सेंट अकादमी की इमारत उस समय ढह गई, जब छात्र एक प्रचार परीक्षा दे रहे थे। इमारत में कई कक्षाएँ और कार्यालय थे। पठारी राज्य में सूचना एवं संचार आयुक्त मूसा अशोम्स ने कहा कि बचाव दल ने शुक्रवार शाम तक कुल 154 लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें 22 मृत शव और 132 ... Read more
ऑर्गन ट्रांसप्लांट प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, समय पर मिलेगी एनओसी
जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग में एसीएस शुभ्रा सिंह की अध्यक्षता में ऑर्गन ट्रांसप्लांट को लेकर बनी स्टेट एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ है कि ऑर्गन ट्रांसप्लांट और अंगदान के सिस्टम को मजबूती देने के लिए अस्पतालों में निचले स्तर तक के कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। ट्रांसप्लांट सेंटरों और नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर्स को और अधिक मजबूत बनाने के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शुभ्रा सिंह ने कहा कि अंगदान संवेदनशील विषय है। ऐसे में अंग प्रदाता और उनके परिजनों की काउंसलिंग आवश्यक है। चिकित्सकों, ट्रांसप्लांट कॉर्डिनेटर एवं ट्रांस्पलांट टीम सहित प्रत्येक स्तर पर ... Read more
रसूखदारों के बच्चे पढ़ाई के लिए विदेश गए, स्कॉलरशिप स्कीम में और संशोधन की जरूरत: गहलोत
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप स्कीम के जरिए विदेशों में पढाई करने का मामला उठा। सरकार ने इस योजना में और संशोधन की जरूरत बताई। प्रश्नकाल में विधायक इंदिरा मीणा ने मामला उठाते हुए कहा कि सरकार ने राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत विदेशों में जाकर पढ़ाई के लिए जाने वालों के नाम मे कांट छांट की गई है। कितने नामो की छंटनी की है। स्कॉलरशिप चयन के लिए कॉलेजों के लिए नियम प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है। मंत्री अविनाश गहलोत ने जबाव देते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना में 500 ... Read more
Budget: स्कूल शिक्षा की सुविधा बढ़ेगी, 38 भवन रहित विद्यालयों के भवनों का निर्माण करवाया जाएगा
जयपुर। प्रदेश में स्कूल शिक्षा की सुविधां बढ़ाने के लिए 50 नए प्राथमिक विद्यालय खोलने के साथ ही 100 विद्यालयों का क्रमोन्नयन तथा 100 उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नवीन विषय शुरू किया जाएगा। प्रदेश में 4 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्रावास भवन, 5 नेताजी सुभाषचन्द्र बोस छात्रावासों तथा 138 भवन रहित विद्यालयों के भवनों का निर्माण करवाया जाएगा। क्लास रूम, लैब, लाइब्रेरी एवं टॉयलेट निर्माण के लिए 350 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्तावित है। साथ ही, 750 विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 100 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे। प्रदेश के विभिन्न वंचित वर्गों के विद्यार्थियों को बेहतर ... Read more