Category: राजस्थान
जन्म तिथि का आधिकारिक प्रमाण नहीं है आधार कार्ड: सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि ‘आधार कार्ड’ जन्म तिथि का आधिकारिक प्रमाण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने सरोज और अन्य की पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील स्वीकार कर ली, जिसमें आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि के आधार पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु के लिए उन्हें दिए जाने वाले मुआवजे को कम कर दिया गया था। स्कूल के प्रमाण पत्र को सही मानाशीर्ष अदालत ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा स्कूल छोड़ने के प्रमाण पत्र के आधार पर मृतक की आयु निर्धारित करने और मुआवजा तय करने के आदेश को ... Read more
जेईई मेन की जल्द जारी होगी परीक्षा तिथियां
जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से करवाई जाने वाली देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन की परीक्षा तिथियों एवं आवेदन का लाखों स्टूडेंट्स को इंतजार है। गत वर्ष 14 सितम्बर को परीक्षा तिथियां जारी कर दी थी, लेकिन इस वर्ष अभी तक जारी नहीं की है। परीक्षा के पैटर्न में इस वर्ष बदलाव किया गया है। नए पैटर्न में जेईई मेन पेपर के सेक्शन बी में न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों में अब 5 प्रश्न ही पूछे जाएंगे। पहले स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में 10 में से 5 न्यूमेरिकल वैल्यू बेस्ड प्रश्नों को चुनकर हल करने का मौका ... Read more
शाम को रैंग रैंग कर चल रहा ट्रैफिक, वाहन चालक परेशान
कोटा। कोटा शहर में चल रहे दशहरा मेले के दौरान यातायात पुलिस द्वारा किया गया यातायात डायवर्जन वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इससे वाहन चालकों को अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचने में देरी हो रही है। इस दौरान ट्राफिक शहर में कई स्थानों पर रैंग-रैंग कर चलता रहा तथा आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पैदल चलने वाले राहगीरों को भी परेशान होना पड़ा है। यातायात पुलिस ने मेला के दौरान सीएडी सर्किल की तरफ जाने वाले वाहनों का डायवर्जन किया गया था। इससे एरोड्रम सर्किल से सीएडी की और जाने वाले ... Read more
सम्मान और समर्पण पर भारी स्वार्थ
कोटा। हमारे देश में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। धर्म ग्रन्थों में हमें कामधेनु गाय की महिमा से परिचित कराया जाता है। गाय में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास बताया जाता है। धन-धान्य,दीर्ध जीवन, सम्पन्नता, स्वास्थ्य बल, बुद्धि,विद्या सबकुछ देने वाली गाय की हमारे देश में आज क्या स्थिति हो गई है। आज शहर की छोटी मोटी सड़क, गली,नुक्कड़ सब तरफ गायें नजर आती है। इनको आवारा छोड़ देने के कारण प्रति वर्ष सैकड़ों लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा देते हैं। स्वयं गाय भी हाइवे पर बैठे रहने से एक्सीडेन्ट का शिकार होती है। दूध ... Read more
इजरायल ने जबालिया शरणार्थी शिविर को बनाया निशाना, हमलों में 33 की मौत
गाजा। उत्तरी गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में सोमवार को कम से कम 33 फिलिस्तीनी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली सेना ने जबालिया शरणार्थी शिविर में विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए बनाये गये एक स्कूल को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेना ने कई तोपों के गोले से स्कूल को निशाना बनाने से पहले स्कूल में विस्थापित लोगों को निकासी के लिए इक होने का निर्देश दिया। हमले में महिलाओं और बच्चों सहित सात लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। शिविर में ... Read more
मदरसों को बंद करने की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, छात्रों को सरकारी स्कूलों में नहीं किया जाएगा स्थानांतरित
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम का कथित उल्लंघन करने वाले गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों की मान्यता वापस लेने और छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने से संबंधित राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की ओर से जारी पत्र पर अमल करने पर केंद्र और राज्य सरकारों को रोक लगाने का आदेश दिया। पत्र में राज्यों से गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों के छात्रों को सरकारी स्कूलों में स्थानांतरित करने के लिए कहा गया था। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे बी पार्दीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका पर यह आदेश ... Read more
राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक का खुलासा
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन गु्रप (एसओजी) ने राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग फॉर्थ स्वायत्त शासन विभग प्रतियोगी परीक्षा-2022 में पेपर लीक मामले में ब्लूटूथ से नकल करके सरकारी कर्मचारी बने शातिर अभ्यर्थियों समेत 11 को और कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को एसओजी टीम ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें कोर्ट ने 25 अक्टूबर तक पुलिस रिमाण्ड पर सौंप दिया। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर ने 14 मई, 2023 को राजस्व अधिकारी ग्रेड-द्वितीय और अधिशासी अधिकारी वर्ग-फॉर्थ (स्वायत्त शासन विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 आयोजित ... Read more
मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा मकड़जाल : नशा बढ़ने से बर्बाद हो रहा युवा, करोड़ों रुपयों कीमत की हो रही तस्करी
जयपुर। प्रदेश धीरे-धीरे मादक पदार्थ तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। तस्करों बड़ी संख्या में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। ये पूरे मादक पदार्थ राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर युवाओं को नशे की लत का शिकार बना रहा है। इससे युवा पीढ़ी नशे की आदी हो रही है। प्रदेश में जिलों और पुलिस मुख्यालय की टीमें लगातार मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं। मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए जा रही बड़ी-बड़ी नशे की खेप पकड़ी जा रही हैं। यदि बीते माह सितम्बर 2024 माह की बात की जाए तो 20 करोड़ ... Read more
दिल्ली में स्कूल के बाहर तेज धमाका, एजेंसियां अलर्ट
नई दिल्ली। रोहिणी इलाके में एक स्कूल के बाहर तेज धमाका हुआ। इससे पूरा इलाका दहल गया है। धमाके की सूचना के बाद पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची। यह जोरदार धमाका रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास बाहर हुआ है। धमाके के बाद लोगों में दहशत का माहौल हो गया। धमाके के कारण पूर इलाके में धुएं का गुबार छा गया। पुलिस ने बताया कि धमाके के कारण स्कूल की दीवार टूट गई है। इसके अलावा एक दुकान और वहां खड़ी कार के शीशे टूट गए है। हादसे ... Read more
इंटर्नशिप करने वालों की समस्या को दूर करेगा शिक्षा विभाग, जारी किए दिशा-निर्देश
जयपुर। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश पर के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में पढ़ाई कर रहे बीएड द्वितीय वर्ष, बीए बीएड और बीएससी बीएससी बीएड के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए सरकारी स्कूल आवंटित किए जा रहे हैं। इस दौरान जिन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप में परेशानी आ रही है, उनको लेकर शिक्षा विभाग ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए हैं, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं। वहीं जिन विद्यार्थियों ने अभी तक इंटर्नशिप के लिए आवेदन नहीं किया है, उन विद्यार्थियों आवेदन प्रक्रिया भी शिक्षा विभाग 20 अक्टूबर तक करवा रहा है। यदि किसी विद्यार्थी ... Read more