Category: राजस्थान

असर खबर का – 87 लाख से चमका चिड़ियाघर, नए कलेवर में पक्षीघर

कोटा। रियासतकालीन चिड़ियाघर लंबे अरसे बाद नए कलेवर में नजर आने लगा है। 87 लाख की लागत से चिड़ियाघर का स्वरूप पूरी तरह से बदल गया है। पक्षीघर भी नए कलेवर में नजर आने लगा है। यहां एवियरी से ओपन आॅडिटोरियम तक विभिन्न विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किए जा रहे हैं, जो अंतिम चरण में है।  दरअसल, वर्ष 2023-24 की बजट घोषणा में  यहां पक्षी घर बनाने के लिए 87 लाख का बजट अलॉट हुआ था लेकिन तत्कालीन अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका और बजट वित्तिय वर्ष की समाप्ती के साथ लैप्स हो गया था। ... Read more

ट्रंप का एक और बड़ा फैसला : अमेरिका में अब बंद होगा शिक्षा मंत्रालय, छात्रों का अब क्या होगा

वाशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन किए हैं, जिससे देश के शिक्षा मंत्रालय यानी डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन को बंद करने का रास्ता साफ हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के समय में ही ट्रंप ने इसे बंद करने का वादा किया था, जिसे अब उन्होंने पूरा कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप लंबे समय से कहते चले आ रहे हैं कि एजुकेशन डिपार्टमेंट देश का सबसे बेकार विभाग है और इसने लिबरल विचारधारा से लोगों के मन को गंदा किया है। हालांकि, शिक्षा मंत्रालय को बंद करना कांग्रेस के अधिनियम के बिना संभव नहीं है, जिसने ... Read more

घर में सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या

कोटा  भीमगंजमंडी क्षेत्र  में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान उसके पास सो रहे भांजे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच बताई जा रही है।  बहू और बेटा कमरे में थेसीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के समय सुमित्रा बाई (42) निवासी हुसैन नगर तेलघर व उसकी बहन का लड़का अरविंद (17) बरामदे में सो रहे थे। महिला का बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। अज्ञात बदमाश खिड़की से अंदर घुसा ... Read more

भांकरोटा अग्निकाण्ड प्रकरण : सहायता करने वालों को दस-दस हजार देकर किया सम्मानित

जयपुर। भांकरोटा सड़क हादसे के बाद हुए अग्नि काण्ड में घायल लोगों की सहायता करने वाले गुड सेमेरिटन व्यक्तियों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित करवाया गया हैं। इन्हें पूर्व में डीजीपी की ओर से भी सम्मानित किया था। अधिकारियों ने दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सहायता करने की आमजन से अपील की हैं। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि 20 दिसम्बर 2024 को भांकरोटा में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर स्थित देहली पब्लिक स्कूल के पास एलपीजी गैस से भरे टैंकर एवं कंटेनर के बीच हुई टक्कर के कारण हुए गैस रिसाव के बाद हुए अग्नि काण्ड में बड़ी ... Read more

भगवान ऋषभदेव जयंती पर विद्यालयों में होंगे विशेष आयोजन, शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश 

जयपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक देवाधिदेव भगवान ऋषभदेव के जन्म एवं दीक्षा कल्याणक के उपलक्ष में राजस्थान के सभी विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। शासन उप सचिव द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, 10 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में भगवान ऋषभदेव के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें जैन धर्म पर आधारित चार्ट बनाना, रंग रोगन, पोस्टर निर्माण, निबंध लेखन आदि गतिविधियां शामिल होंगी। इन आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों को भगवान ऋषभदेव के आदर्शों और ... Read more

कोटा के 92 हजार विद्यार्थियों को 8 महीने बाद भी न यूनिफॉर्म मिली न खातों में पैसा

कोटा। जिले के एक हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8वीं तक 92 हजार विद्यार्थियों को 9 माह बाद भी यूनिफार्म नहीं मिली। पहले सरकार द्वारा गणवेश का कपड़ा देने की बात कही गई थी लेकिन अब यूनिफॉर्म खरीदने के लिए विद्यार्थियों के खाते में पैसा डालने की बात कह रही है। लेकिन, गणवेश कब तक मिलेगी, इसका जवाब शिक्षा अधिकारियों के पास भी नहीं है। हालात यह हैं, शिक्षा सत्र खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है लेकिन अब तक यूनिफार्म का कोई अता-पता नहीं है।  सबसे ज्यादा परेशानी 8वीं के बच्चों के साथ ... Read more

इजरायल ने गाजा पर किए हवाई हमले : युद्ध विराम के बाद हिंसक वृद्धि, कई इलाकों में हुए विस्फोट 

गाजा। इजरायली सेना ने उत्तरी और मध्य गाजा पर हवाई हमले किए। जो युद्ध विराम के बाद सबसे हिंसक वृद्धि को दर्शाता है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि इजरायली युद्धक विमानों ने अभूतपूर्व पैमाने पर हमले किए, जिससे उत्तरी और मध्य गाजा के कई इलाकों में लगातार विस्फोट हुए। फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा एक प्रारंभिक बयान में कहा कि इजरायली विमानों ने घरों, स्कूलों और आश्रयों को निशाना बनाया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुबह घोषणा की है कि उन्होंने सेना को गाजा में हमास ... Read more

सारिका सिंह ने पदभार ग्रहण किया, लाम्बा, डोटासरा और जूली ने दिया संगठन मजबूती का संदेश

जयपुर। राजस्थान महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सारिका सिंह ने सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर पदभार ग्रहण किया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में हुए समारोह में पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व राजस्थान महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम और कई महिला विधायक मौजूद रहीं। पदभार ग्रहण कराने के दौरान लाम्बा ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राखी गौतम का कार्यकाल बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम किया। हमारे नेताओ ने विपक्ष के रूप में इंदिरा गांधी के मुद्दे पर सदन के अंदर प्रतिपक्ष के रूप में ... Read more

मणिपुर में अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार : स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में था शामिल, कई तरह के हथियार बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक अभियान में काकचिंग जिले से कथित रूप से पीएलए कैडर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस ने कहा कि यह व्यक्ति स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। चुराचंदपुर जिले में एक और अभियान मेंपुलिस ने 303 राइफल, मैगजीन, सिंगल बैरल गन, 22 राइफल, पंप, विभिन्न हथियारों के जीवित राउंड सहित अन्य सामग्रियां बरामद की। पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और एनएच 37 पर 122 वाहनों तथा एनएच-2 पर 637 वाहनों को जाने दिया गया। ... Read more

मानवीय कार्यकर्ता सीरिया के तटीय इलाकों में हिंसा से उबरने में कर रहे हैं मदद, कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र और साझेदारों ने सीरिया के पश्चिमी लताकिया प्रांत के निवासियों को हालिया हिंसा से उबरने में मदद करने के लिए राहत प्रयास शुरू कर दिया है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सहायता कार्यकर्ताओं ने दी। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि गवर्नरेट की राजधानी लताकिया सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का वितरण प्रभावित हो रहा है। लताकिया और टारटस में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बेकरी चालू हैं और दुकानें फिर से ... Read more