Category: राजस्थान

श्मशान के बाहर और हाईटेंशन लाइन के नीचे पेट्रोल पंप संचालन पर रोक

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने अजमेर के पास बांदनवाड़ा में श्मशान के बाहर और हाईटेंशन लाइन के नीचे पेट्रोल पंप संचालन पर साल 2021 में लगाई अंतरिम रोक को स्थाई कर दिया हैं। साथ ही अदालत ने यदि पंप के भूमिगत टैंक में पेट्रोल भरा है तो उसे हटाने की अनुमति दी जाती है। अदालत ने एचपीसीएल को यह छूट दी है कि वह पंप संचालक को पंप स्थापित करने के लिए वैकल्पिक जगह मुहैया कराए। अदालत ने मामले की सुनवाई 14 मई को तय की है। जस्टिस सुदेश बंसल की एकलपीठ ने यह आदेश दीपक आचार्य की ओर से दायर ... Read more

एसीबी का ऑपरेशन 40 प्लस : एसीबी ने अधिकारी के जयपुर के विभिन्न ठिकानों एवं जेडीए कार्यालय में दर्जनभर टीमों ने किया सर्च

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर विकास प्राधिकरण जयपुर में पदस्थापित अधीक्षण अभियन्ता अविनाश शर्मा व अन्य के ठिकानों पर छापेमारी कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि शर्मा के पास गोपनीय सत्यापन में राजकीय सेवा में नियुक्तहोने से अब तक करीब 6.25 करोड़ रुपए की आय से अधिक सम्पत्तियां अर्जित कीं। ये सम्पत्ति इनकी आय से करीब 253 प्रतिशत अधिक है। एसीबी टीम ने अविनाश शर्मा के जयपुर में गोपालपुरा मोड़, मानसरोवर, सांगानेर, पृथ्वीराज नगर क्षेत्र, जगगतपुरा, प्रताप नगर एवं रिंग रोड के आस-पास 25 से अधिक कॉलोनियों में 100 से अधिक सम्पत्तियां खरीदने व निर्माण में करोड़ों ... Read more

सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा 5 फीसदी अतिरिक्त भत्ता, 70 वर्ष की आयु पर देय होगा लाभ, 1 अप्रैल से होगा प्रभावी

जयपुर। राज्य सरकार ने न्यायिक अधिकारियों सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों और उनके परिवार के पेंशनभोगियों के लिए अतिरिक्त राहत देने का निर्णय किया है। वित्त विभाग की अधिसूचना के अनुसार 70 वर्ष की आयु पूरी करने पर इन पेंशनभोगियों को उनके मूल पेंशन-परिवार पेंशन पर 5 प्रतिशत का अतिरिक्त भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह अतिरिक्त भत्ता 70 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद से 75 वर्ष की आयु तक दिया जाएगा। हालांकि इस भत्ते पर महंगाई राहत का भुगतान नहीं किया जाएगा। यह निर्णय राज्य सरकार की ओर से न्यायिक अधिकारियों और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता और सम्मान देने के ... Read more

महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसीपल के खिलाफ छात्राओं ने पुलिस में दी शिकायत

जयपुर। प्रताप नगर थाने में पॉलिटेक्निक महिला कॉलेज के प्रिंसीपल के खिलाफ छात्राओं ने छेड़छाड़ समेत अन्य आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में तीन फरवरी को छात्राओं व स्टॉफ  ने तकनीकी शिक्षा विभाग को शिकायत की तो विभागीय कमेटी जांच करने पहुंची। कमेटी ने प्रिंसिपल को दोषी माना। इसके बाद प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार सुबह प्रिंसिपल सैयद मश्कूर अली पर पद का दुरुपयोग करके छात्राओं का देहशोषण करने का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने हंगामा कर दिया। इससे पहले तीन फरवरी को छात्राओं व स्टॉफ ... Read more

रेप करने वालों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए : बागडे

भरतपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि रेप करने वाले लोगों को नपुंसक कर छोड़ देना चाहिए,  तब ऐसे अपराध कम होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई करनी चाहिए। राज्यपाल सोमवार को भरतपुर जिला बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब हमारे महाराष्ट्र में शिवाजी महाराज का राज था, उस समय एक पटेल गांव का मुखिया रहता था। उसने रेप किया। इसके बाद शिवाजी महाराज ने आदेश दिया कि रेप करने वाले को मारो मत, इसके हाथ-पैर तोड़ दो। मरते दम तक वह वैसा ही रहा। ऐसे ... Read more

तृतीय शिक्षकों की पदोन्नति के लिए शीघ्र रास्ता निकलने की उम्मीद :  25 हजार शिक्षकों की होगी पदोन्नति, दिलावर ने कहा- हम एक साल में 50 हजार शिक्षकों की पदोन्नति करने में रहेंगे सफल

नागौर। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि प्रदेश में तृतीय शिक्षकों की पदोन्नति के लिए आगामी दस-पन्द्रह दिन में कोई रास्ता निकलने की उम्मीद हैं और इससे करीब 25 हजार शिक्षकों की पदोन्नति हो सकेगी और हम इस तरह एक साल में 50 हजार शिक्षकों की पदोन्नति करने में सफल रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय  पांच साल में शिक्षकों की पदोन्नति नहीं की गई और इससे कोई रिक्त पद नहीं भरा, जिससे शिक्षकों की कमी रही। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने चाहा कि सभी प्रकार डीपीसी होनी चाहिए ... Read more

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लाड़ो प्रोत्साहन योजना’ पर संवाद : छात्राओं को सरकारी योजनाओं की प्रदान की जानकारी, दिलावर ने कहा- उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई योजना

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूली बालिकाओं के साथ शिक्षा मंत्री ने एक विशेष संवाद सत्र का आयोजन किया। संवाद सत्र में राजस्थान सरकार द्वारा संचालित ‘लाड़ो प्रोत्साहन योजना’ पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था, जिससे छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकें।   मदन दिलावर ने संवाद के दौरान बालिकाओं को योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता मापदंडों की जानकारी दी। यह योजना बालिकाओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई ... Read more

स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में 402 ग्रेड-III शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति, सरकार ने प्रदान की प्रवेश की स्वीकृति

जयपुर। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से 134 मॉडल स्कूलों में प्राइमरी विंग के तहत कक्षा 1 से 5 तक की प्रवेश की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसके तहत अब योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तृतीय श्रेणी लेवल-1 के शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति पर लगाया जाएगा। राज्य के 134 स्कूलों में कुल 402 ग्रेड-III शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की आयुक्त ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। सरकार के इस निर्णय से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध होगी और ... Read more

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – नारी है शक्ति, नारी है ज्योति, नारी बिना ये दुनिया है खोती ….

कोटा।  नारी शक्ति अगर ठान ले तो हर मुकाम पर अपना परचम लहरा देती है। आज के युग में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। वे अपनी आत्मनिर्भरता, जोश और जज्बे से अपने सपने साकार कर रही है। शिक्षा, व्यवसाय, उच्च सरकारी पद, खेल, बिजनेस, राजनीति जैसे हर क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंच रही है। अंतरराष्टÑीय महिला दिवस पर हम ऐसे ही हाड़ौती की महिलाओं से आपको मुखातिब करवा रहे है। इन महिलाओं का कहना है कि बेटियों को सपने देखने दीजिए। उन्हें उड़ने दीजिए। अगर सही दिशा और अवसर मिले, तो वे ... Read more

महिलाओं के हितों को लेकर समझ और आधुनिक सोच रखने वाली इंदिरा कहती हैं कि नारी के सम्मान से ही घर, समाज, देश और दुनिया  के विकास का रास्ता निकलता है

जयपुर। राजस्थान की सियासत की धुरी विधानसभा में वासुदेव देवनानी भले की उच्चस्थ आसन पर विराजमान हों, सदन में सुप्रीमो हों लेकिन उनके घर में उनकी धर्मपत्नी इंदिरा देवनानी की ही व्यवस्थाएं और नियम-परम्पराएं चलती हैं। वे शादी होकर आई तब ही से देवनानी राजनीति में सक्रिय हैं। वे राजनीति पर अपडेट रहती हैं, लेकिन देवनानी के राजनीतिक फैसलों से दूर रहती हैं। महिलाओं के हितों को लेकर समझ और आधुनिक सोच रखने वाली इंदिरा कहती हैं कि नारी के सम्मान से ही घर, समाज, देश और दुनिया के विकास का रास्ता निकलता है। इसे महिलाएं साबित भी कर रही ... Read more