Category: राजस्थान

मेघालय : स्कूल निर्माण को लेकर पुलिस की प्रदर्शनकारियों से हिंसक झड़प, 6 लोगों के घायल होने के बाद लगा कर्फ्यू 

शिलांग। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले के मावकिनर्यू गांव में रामकृष्ण मिशन स्कूल के निर्माण को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 6 लोग घायल होने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि  यह घटना उस समय शुरू हुई, जब ग्रामीण रामकृष्ण मिशन स्कूल के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे और वहां एक गोल पोस्ट लगाने का प्रयास करने लगे। मावकिनर्यू और मावलें गांव के निवासियों का दावा था कि यह जमीन मावकिनर्यू स्पोर्ट्स क्लब को आवंटित की गई थी। हालांकि सरकारी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह भूमि रामकृष्ण मिशन स्कूल प्रबंधन ... Read more

जयपुर समेत 3 शहरों में होगी नेशनल लीग

जयपुर। एमेच्योर साफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के संपन्न चुनावों में इंडियन आयल कार्पोरेशन के पूर्व स्वतंत्र निदेशक डॉ. आशुतोष पंत को नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि रमेश सिंह एक बार फिर सचिव पद पर निर्वाचित हुए। केके प्रधान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। चुनाव अधिकारी तेजवीर सिंह ने कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इस अवसर पर राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत भी मौजूद थे।  आशुतोष पंत ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि जयपुर में संपन्न पहली राष्ट्रीय साफ्ट हॉकी लीग को मिली सफलता और ... Read more

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें : राजनाथ

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों को देश के लिए अहम बताते हुए उनसे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है। राजनाथ सिंह ने सोमवार को यहां दिल्ली छावनी में एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर में कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कैडेट, चाहे वे किसी भी क्षेत्र में काम करते हों, एनसीसी द्वारा उनमें विकसित किए गए ‘नेतृत्व’, ‘अनुशासन’, ‘महत्वाकांक्षा’ और ‘देशभक्ति’ के गुणों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं रक्षा मंत्री ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र ... Read more

सड़क पर कीचड़, जनता भुगत रही खामियाजा

गुड़ली। ग्राम पंचायत गुड़ली में वार्ड नंबर आठ-नौ में प्राचीन भोलेनाथ के मंदिर तक जाने का रास्ता 5 साल से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी भरने की वजह से महिलाएं,  बच्चे और बुजुर्ग को आवाजाही में परेशानी होती है। इस मार्ग पर रोजाना दो सौ परिवार यहां से गुजरते है। सड़क बदहाल होने का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा रहा है। जिम्मेदार ग्राम पंचायत बेपरवाही कर रही है। 5 साल बाद भी शिव मंदिर के पास वार्ड आठ नौ में  इंटरलॉकिंग रोड रोड, सी सी रोड, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए 5 साल ... Read more

भाजपा सरकार से जनता को कोई फायदा नहीं हुआ : पायलट

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)सरकार के एक साल के कार्यकाल से प्रदेशवासियों को कोई खासा फायदा नहीं हुआ है। पायलट ने सोमवार को सिरोही जाने से पहले उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्य में भजनलाल सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में केवल योजनाओं को बंद करने, कई जिलों को निरस्त करने और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर पुर्नविचार करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के आने वाले बजट पर कांग्रेस चाहती ... Read more

आयुक्तालय का दोहरा मापदंड असमंजस के भंवर में फंसी उच्च शिक्षा

कोटा। कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय के दोहरे मापदंड के भंवर में उच्च शिक्षा ऐसी फंसी कि क्वालिटी एजुकेशन के सारे दावे हवा हो गए। असमंजस से भरी नीतियों ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मझघार में लाकर छोड़ दिया। हाड़ौती के राजसेस कॉलेजों में एक तरफ 90 कलांश पूरे होने पर फर्स्ट इयर के प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं कोर्स पूरा होने से पहले ही बंद करवा दी गई। जिसके पीछे  कॉलेज प्राचार्यों द्वारा आयुक्तालय के आदेश की पालना का हवाला दिया गया। जबकि, आरटीआई में पूछे सवाल के जवाब में आयुक्तालय ने कोर्स पूरा होने या विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा तिथि घोषित होने ... Read more

अन्तरराष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह, जाट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

जयपुर। महाराजा सूरजमल अन्तरराष्ट्रीय जाट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जाट महिला राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम आयोजक वीरेन्द्र चौधरी बताया कि समारोह की अध्यक्षता राजस्थान मानवाधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष एचआर कुड़ी ने की जबकि एजुकेशन हब के निदेशक रामनिवास ढाका मुख्य अतिथि, राजेंद्र सिंह चौधरी, शिवभगवान नागा और प्रभाती लाल जाट विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, खेलों के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अन्तरराष्ट्रीय पदक विजेता, सामाजिक सरोकारों और अन्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं और ... Read more

फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग के सरगना सहित तीन गिरफ्तार 

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्रियों से कपड़ा चुराने वाली गैंग का खुलासा करते हुए गैंग के सरगना सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार और दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी हुआ लाखों रुपए का कपड़ा सहित वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर चोरी का माल खपाने वाले ठिकानों का पता लगा रही है। डीसीपी साउथ दिगंत आनन्द ने बताया कि एसआर क्रिएशन फ र्म के मालिक राजकुमार सिंघल ने रिपोर्ट में बताया था कि 12 जनवरी की रात करीब एक से ढाई बजे के बीच नकाबपोश बदमाश एक टाटा-एस गाड़ी ... Read more

आमजन को निर्बाध परिवहन सेवा उपलब्ध कराने का काम हो, याातायत व्यवस्था के लिए सरकार कर रही काम : भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आमजन को परिवहन के सुगम साधन उपलब्ध करवाने तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए आवश्यक सुविधाओं और मानव संसाधन की किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समय के साथ शहरों की बढ़ती जनसंख्या और विस्तार को ध्यान में रखते हुए यातायात एवं परिवहन व्यवस्था के लिए दूरगामी सोच के साथ कार्य योजना बननी आवश्यक है। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। शर्मा मुख्यमंत्री आवास पर जयपुर शहर में सुगम यातायात प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक को ... Read more

बच्चों ने निहारी पक्षियों की अठखेलियां, बनवाए टेटू क्विज स्पर्धा में दिखाया उत्साह, डाक प्रदर्शनी का आगाज

उदयपुर। वन विभाग के तत्वावधान में उदयपुर बर्ड फेस्टिवल के 11वें संस्करण का शुभारंभ शुक्रवार को सीसारमा मार्ग स्थित कालका माता नर्सरी परिसर के गोल्डन पार्क में उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. मन्नालाल रावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। तीन दिवसीय बर्ड फेस्टिवल के पहले दिन बर्ड वॉचिंग, स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग व क्विज स्पर्धाएं हुई। वहीं सूचना केंद्र परिसर में पक्षी आधारित फोटो एवं डाक टिकट प्रदर्शनी का  शुभारंभ हुआ।  इस मौके पर सांसद डा. मन्नालाल रावत ने कहा कि भारत में पक्षी और पर्यावरण संरक्षण लोक जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने बर्ड फेस्टिवल जैसे आयोजनों ... Read more