Category: राजस्थान
गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। शाह ने कहा कि भाजपा की संस्कृति काम करने की है, जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।शाह ने आप सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके ... Read more
डीएसीपी में देरी से नाराज मेडिकल टीचर्स ने जताया विरोध, एसएमएस अस्पताल में किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी
जयपुर। राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोशियसन जयपुर के बैनर तले एसएमएस अस्पताल के पोर्च में गेट मिटिंग का आयोजन किया गया। इसमें एसएमएस मेडिकल कालेज और राजस्थान के अन्य मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मिटिंग में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा समयबद्ध पदोन्नति (डीएसीपी) में देरी करने पर चिकित्सक शिक्षकों ने आक्रोश जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज जैफ ने बताया कि 1 अप्रेल 2024 में होने वाली डीएसीपी आज तक नहीं की गई। अब अचानक से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एनएमसी के नियमों का हवाला दे दिया। एसोसिएशन और राजस्थान सरकार के 21 मार्च 2011 के ... Read more
यह कैसी स्कूल डगर? जिम्मेदार मौन
भण्डेड़ा। क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर पानी निकासी नही होने से सड़क पर हर समय कीचड़ बना रहने से परेशान स्कूली बच्चों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मोके पर पहुंचकर वहां पर खड़े होकर दो घंटे तक आक्रोश जताया है। बाद में आक्रोशित स्कूली बच्चें विद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर विद्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस समस्या की जानकारी पाकर पीईईओ ने शाला के प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की समझाइश करवाई। तब मोके पर नौनिहालों का कहना था कि चार रोज ... Read more
छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक
अभिभावकों को यह समझना है कि उन्हें अपने बच्चों के साथ कैसा घरेलू बर्ताव करना है। वैसे तो इस दौर में पूरी युवा पीढ़ी ही भयावह मानसिक व्याधि से विचलित है, इनमें छात्र विचलन गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। स्कूली पढाई के बजाय कोचिंग के भयावह दौर में, छात्रों में आत्महत्या की प्रवृत्ति का नए सिरे से अध्ययन करने की सख्त जरूरत है, क्योंकि देश की पूरी युवा बौद्धिक संपदा दांव पर लगी हुई है, जिसके दूरगामी गंभीर नतीजे पूरे राष्ट्र के माथे पर गहरा शिकन ला सकते हैं। युवाओं के कंधे पर स्थापित विकासशील प्रगति का पूरा ... Read more
कश्मीर : सुरक्षा बलों ने स्कूल में छिपे आतंकवादी ठिकाने का किया खुलासा, भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद
जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने उप जिला अवंतीपोरा में एक आतंकवादी ठिकाने का खुलासा कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान हथियार, तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (42 आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 130 बटालियन के साथ मिलकर अवंतीपोरा के लारमूह में एक स्कूल में छिपे आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने बताया कि एक विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते ... Read more
डिजिटल अरेस्ट और साइबर अपराधों को रोकने के लिए क्या कार्रवाई की : हाईकोर्ट
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ये अपराध दुनियाभर में बढ़े हैं तथा भारत देश में भी लाखों लोग इनसे प्रभावित हुए हैं। इसके चलते हजारों निर्दोष लोगों ने ना केवल अपनी कमाई खो दी, बल्कि कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है। डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम से हर क्षेत्र के लोग प्रभावित हो रहे हैं और ऐसे में इनसे हो रहे अपराधों से आमजन को बचाने तथा इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं, अदालत ने इस मुद्दे पर स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेते ... Read more
बाल वाहिनियों पर विशेष अभियान : नियम विरुद्ध वाहनों पर होगी कार्रवाई, बच्चों के जीवन से खिलवाड़ पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया कदम
जयपुर। आरटीओ प्रथम की ओर से बाल वाहिनियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान जयपुर, चाकसू, बस्सी और दूदू क्षेत्रों में संचालित होगा। सड़क सुरक्षा माह के तहत यह कदम बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले वाहनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। आरटीओ प्रथम अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि नियम विरुद्ध चलने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार, उन वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी, जो सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रहे हैं। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सड़क हादसों ... Read more
युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अशोक गहलोत चिंतित : छोटे बच्चे भी शराब का कर रहे सेवन, नशे के बढ़ते खेल के पीछे सरकार गंभीर नहीं
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश-प्रदेश में युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई है। गहलोत ने कहा कि पूरे देश में नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले आमतौर पर कॉलेज में जाने पर बच्चों का नशे के प्रति रुझान दिख सकता था, लेकिन अब स्कूली बच्चों से बात करने पर पता चलता है कि अब स्कूल भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। 10वीं, 12वीं के बच्चे भी शराब और ड्रग्स की ओर बढ़ रहे हैं। बच्चों द्वारा हर छोटे-बड़े सेलिब्रेशन में शराब का सेवन किया जा रहा है, जो पूरे समाज के ... Read more
भाजपा के संकल्प पत्र पर केजरीवाल का हमला : भाजपा ने कबूला कि मुफ्त शिक्षा और इलाज करेंगे बंद, ये पूरे देश के लिए खतरनाक
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संकल्प पत्र पर हमला करते हुए दावा किया कि भाजपा ने अपने दो संकल्प पत्रों में कबूल किया है और सीधे एलान कर दिया है कि वह दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक बंद कर देंगे और सरकारी स्कूलों में मिलने वाली मुफ्त शिक्षा बंद कर देंगे। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन कर कहा, भाजपा ने अभी तक दो संकल्प पत्र जारी किए हैं। दोनों संकल्प पत्र दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। इन लोगों ने बड़ी ईमानदारी से कबूल कर लिया ... Read more
आधारभूत सुविधाओं और प्रबंधकीय व्यवस्थाओं में सुधार कर एसएमएस अस्पताल का होगा कायाकल्प
जयपुर। प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने की पहल के तहत अब सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज एवं इससे सम्बद्ध अस्पतालों को मॉडल हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए न केवल प्रशासनिक बल्कि अस्पताल के भवन सहित अन्य आधारभूत व्यवस्थाओं में आमूलचूल सुधार करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को पेशेंट सेंट्रिक बनाया जाएगा। चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश में इस पहल को मूर्त रूप देने के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में सम्बद्ध अस्पतालों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक विशेष संवाद आयोजित किया गया। संवाद में चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव अम्बरीष कुमार, आयुक्त ... Read more