Category: Uncategorized

किसानों का कूच : शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में संग्राम, जानें क्‍या है 101 मरजीवाड़ा जत्‍था, जो बढ़ा दिल्‍ली की ओर

नई दिल्ली: 101 किसानों का एक ‘जत्था’ अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉडर विरोध प्रदर्शन स्थल से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू कर चुका है. किसान आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. शंभू बॉर्डर पर अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. जिसके बाद किसान और पुलिस वाले आमने-सामने हो गए. किसानों बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ रहे हैं. शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए 7 लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी. किसानों के कूच को देखते हुए अंबाला में इंटरनेट सर्विस को बंद कर ... Read more

शंभू बॉर्डर पर किसान, क्या है 'दिल्ली प्लान', अलर्ट मोड पर पुलिस

नई दिल्ली: पंजाब की खनौरी सीमा पर पिछले दस महीनों से डेरा डाले बैठे किसानों का एक ‘जत्था’ आज दिल्ली कूच करने वाला है. खनौरी सीमा पर अनशन पर बैठे किसानों ने हर घर से एक व्यक्ति के पहुंचने का आह्वान किया है. किसानों के कूच को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. अंबाला के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार देर शाम तक पुलिस प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम मौजूद रही. इसमें आईजी अंबाला और एसपी अंबाला ने मौके का दौरा किया और सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. दूसरी और हरियाणा के दाता सिंह वाला बार्डर पर सुरक्षा बलों को फिर से ... Read more

दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू होंगी

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार होने के साथ ही दिल्ली में ग्रैप 3 और 4 की पाबंदियों को खत्म कर दिया गया है. अब दिल्ली में केवल ग्रैप 2 की पाबंदियां ही लागू हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में सामान्य कक्षाओं को फिर से शुरू करने के संबंध में एक आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि शिक्षा निदेशालय, एनडीएमसी, एमसीडी और दिल्ली छावनी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को तत्काल प्रभाव से सभी कक्षाएं ऑफलाइन संचालित करने की आवश्यकता है. ... Read more

दिल्ली-NCR में GRAP-4 खत्म, अब ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में प्रदूषण पर रोक के लिए लगाई गई ग्रैप नियमों में ढील दी गई है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण -4 और चरण -3 को रद्द करने का निर्णय लिया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सीएक्यूएम को चरण-दो प्रतिबंधों में जीआरएपी-तीन के कुछ अतिरिक्त उपाय शामिल करने का सुझाव दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 अंक को पार कर गया तो चरण तीन प्रतिबंध लागू किए ... Read more

चुनावी हार, विपक्ष के ताने और सत्ता से बाहर होने के बाद भी लौटने का हुनर रखते हैं देवेंद्र फडणवीस

मुंबई: “मेरा पानी उतरा देखकर मेरे किनारे घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं लौटकर वापस जरूर आऊंगा…”  ये बात देवेंद्र फडणवीस ने 2019 में कही थी. चुनावी हार, विपक्ष के ताने और सत्ता से बाहर होने के बाद भी उनका ये आत्मविश्वास अडिग था और सही कहा उन्होंने, क्योंकि वो ना सिर्फ लौटे बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के सबसे मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे. फडणवीस की कहानी केवल राजनीतिक सफलता की नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत, दूरदृष्टि, और अटूट विश्वास की है. उनकी यात्रा उस युवक से शुरू होती है, जिसने नगर निगम के एक पार्षद के रूप में राजनीति में ... Read more

दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ली Heart Blast Entry, देखकर यूजर्स बोले- दिल को नहीं किडनी को छू गई ये एंट्री…

दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर ली Heart blast Entry Bride Groom Entry Video: शादियों में आजकल दुल्हा-दुल्हन के डांस के साथ ही स्टेज पर उनकी एंट्री भी काफी वायरल हो रही है. दूल्हा-दुल्हन की एंट्री के इतने नए-नए तरीके आ गए हैं कि देखकर लोगों का दिमाह घूम जाता है. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का एक नया तरीका वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.  इस एंट्री का नाम है हार्ट ब्लास्ट एंट्री. जिसमें दूल्हा-दुल्हन एक दिल के आकार के गुब्बारे में आते हैं और ... Read more

गृह मंत्री अमित शाह से क्यों मिलीं प्रियंका गांधी, जानिए

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. प्रियंका गांधी ने मुलाकात के दौरान केंद्र सरकार से वायनाड में भूस्खलन पीड़ितों के लिए तत्काल वित्तीय सहायता जारी करने का आग्रह किया. उन्होंने गृह मंत्री से आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के साथ क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचा बहाल करने का भी अनुरोध किया. कांग्रेस सांसद ने कहा कि इस त्रासदी पर दलगत राजनीति से परे विचार करने की जरूरत है. प्रियंका गांधी ने वायनाड ... Read more

दिल्ली नेब सराय मर्डर: गर्दन पर चाकू मार बेटे ने माता-पिता को मार डाला, बहन को भी नहीं छोड़ा 

Delhi Neb Sarai Murder Case: दक्षिण दिल्ली के नेब सराय में कुछ ही घंटों में एक दंपति और उनकी 23 वर्षीय बेटी की निर्मम हत्या के मामले को सुलझाते हुए पुलिस ने कहा है कि हत्याएं दंपति के बेटे ने की हैं. बेटे ने पहले दावा किया था कि वह हत्या के समय मॉर्निंग वॉक पर गया हुआ था. बेटे ने ही पुलिस को हत्याओं के बारे में बताया था. साथ ही कथित तौर पर अपने चाचा को फोन किया और उन्हें भी मामले की जानकारी दी थी. अधिकारियों ने कहा कि उसने अपने परिवार को नींद में मौत के ... Read more

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने 6 घंटे में ही वापस ले लिया मार्शल लॉ का फैसला, अब महाभियोग चलाने का प्रस्ताव पेश

साउथ कोरिया के विपक्षी दलों के सांसदों ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान कब होगा? लेकिन कहा जा रहा है कि शुक्रवार को इस पर वोटिंग हो सकती है. मार्शल लॉ लगाने के बाद विपक्ष ने राष्ट्रपति यून को स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देने पर महाभियोग चलाने की धमकी दी है. अगर यून पद छोड़ देते हैं या उन्हें पद से हटा दिया जाता है, तो दक्षिण कोरियाई संविधान कहता है कि प्रधानमंत्री हान डक सू राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) ने एक बयान में कहा कि वह यून और ... Read more

CBSE बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी से जकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होंगी, परीक्षा की Guidelines जारी 

नई दिल्ली: CBSE Class 10th, 12th Practical Exam Dates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में होनी है. हाल ही में बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2025 जारी की है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी. शेड्यूल के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड की थ्योरी परीक्षाएं 15 फरवरी 2025 से शुरू होंगी, वहीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक महीने पहले जनवरी 2025 से आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई कक्षा 10वींऔर 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटर्नल असिस्मेंट्स 1 जनवरी 2025 से शुरू होंगे, जो 14 फरवरी 2025 तक चलेंगे. ... Read more