Category: Uncategorized
CBSE News: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, क्लास 11th में एडमिशन के लिए नया सर्कुलर जारी
नई दिल्ली: CBSE Board Class 11th Admission: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है. सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों को कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने पर एक बड़ी छूट मिलेगी. इस संबंध में सीबीएसई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर एक सर्कुलर जारी किया है. सीबीएसई बोर्ड ने लिखा कि 10 जनवरी 2019 को जारी सर्कुलर में मैथ्स के दो लेवल बताए गए थे. मैथ्स स्टैंडर्ड उन छात्रों के लिए था जो सीनियर सेकेंडरी लेवल यानी सीबीएसई कक्षा 11वीं 12वीं में मैथ्स (041) पढ़ना चाहते हैं. जबकि बेसिक मैथ्स उन छात्रों के ... Read more
GRAP 3: दिल्ली का घुट रहा दम, आज से पाबंदियों का तीसरा राउंड,जानें स्कूल समेत क्या-क्या बंद
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. हालात, ऐसे हैं कि प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी है. प्रदूषण का स्तर कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता (AQI) 400 के पार पहुंच चुकी है. हवा की लगातार खराब होती गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने 15 नवंबर यानी शुक्रवार से ही दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने का फैसला किया है. ... Read more
गैस चैंबर से भी खतरनाक हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण से ब्रेन स्ट्रोक का बढ़ा खतरा
नई दिल्ली: दिल्ली की वायु गुणवत्ता काफी खराब स्तर पर पहुंच गई है. दिल्ली का एक्यूआई लेवल गुरुवार को 400 के पार पहुंच गया. प्रदूषण के इस स्तर को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने 15 नवंबर से ग्रेप 3 लागू करने का फैसला किया है.इससे निर्माण से संबंधित कामों को प्रदूषण नियंत्रण में आने तक बंद किया जा सकता है. भवन व इमारतों में तोड़फोड़, खनन से जुड़ी सभी प्रकार की गतिविधियां निलंबित कर दी जाएंगी. सरकार प्राथमिक विद्यालयों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं जैसे निर्णय भी ले सकती है. दिल्ली में बीते दो दिनों में प्रदूषण का स्तर ... Read more
दिल्ली में GRAP-3 आज से : क्या-क्या लगी पाबंदियां? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बदल सकती है दमघोंटू हवा
नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गुरुवार की सुबह औसतन 426 रहा. दिल्ली दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद भी CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है. GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुबह 7 बजे जो आंकड़ों जारी ... Read more
CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के असिस्मेंट स्ट्रक्चर में हुआ बदलाव, इंटर्नल असिस्मेंट का वेटेज 40 प्रतिशत बढ़ा, वहीं लिखित परीक्षा का…
नई दिल्ली: CBSE Board Exam 2025 Internal Assessment: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेटशीट 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के असिस्मेंट स्ट्रक्चर में बदलाव की घोषणा की है. सीबीएसई बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार इंटर्नल असिस्मेंट अब फाइनल ग्रेड का 40% हिस्सा होगा, जबकि शेष 60% फाइनल रिटन परीक्षाओं द्वारा निर्धारित किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 के इंटर्नल असिस्मेंट में वृद्धि और सिलेबस में कमी का उद्देश्य समकालीन शैक्षिक प्रथाओं के साथ संरेखित करते हुए मूल्यांकन ... Read more
MP Board का नया नियम, 10वीं में लिया है Basic Math तो 11वीं में पूरक परीक्षा पास करना होगा जरूरी
नई दिल्ली: MP Board’s New Rule for Students Choosing Basic Maths In Class 10th: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी. एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से जबकि एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से. इसी बीच मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं को लेकर एक अहम अधिसूचना जारी की है. बोर्ड ने अधिसूचना में कहा कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में बेसिक मैथमेटिक्स चुनने वाले और कक्षा 11वीं में मैथमेटिक्स की पढ़ाई जारी रखने के इच्छुक छात्रों को अब सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी.छात्रों को न सिर्फ ... Read more
Study tips : अपने बच्चे को सिखाएं पढ़ाई के ये 4 तरीके, क्लास में हमेशा आएगा फर्स्ट
Parenting tips for kids : अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा एक बेहतरीन स्टुडेंट बने, तो सीखने को उसकी क्लास की दीवारों तक सीमित न रखें. हालांकि, वह जो कौशल सीख रहा है, वह उसके बौद्धिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन आपके बच्चे को विचारों की दुनिया को खोलने के लिए आपकी मदद की जरूरत है. हम यहां पर आपके बच्चे की पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए 4 तरीके बता रहे हैं, जिससे वो न सिर्फ एकेडमिक में बल्कि स्कूल की अन्य गतिविधियों में पहले नंबर पर रहेगा. आंखों के नीचे पड़ गए हैं काले ... Read more
40 कुंवारी लड़कियों को एक मैसेज से बनाया 'प्रेग्नेंट', पूरे गांव में हड़कंप, ये आंगनबाड़ी का घोटाला या गलती?
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला वाराणसी के मलहिया गांव का है. यहां महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से 40 कुंवारी लड़कियों को गर्भवती घोषित कर दिया गया. इन लड़कियों को मंत्रालय की तरफ से बाकायदा डिटेल मैसेज किया गया था. उन्हें बताया गया कि पोषण ट्रैकर में उनका सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो गया है. अब वो आंगनबाड़ी केंद्र से विभिन्न सेवाएं ले सकती हैं. यूपी में आंगनबाड़ी महिलाकर्मियों और सहायिकाओं की आएगी ज्यादा सैलरी, जानिए कैसे और कितनी मैसेज में लिखा था – “बधाई हो! आपका बच्चा पोषण ट्रैकर में सफलता पूर्व पंजीकृत हो गया है. आप होम विजिट माध्यम ... Read more
मीठा खाने की लालसा को कम कर सकता है जेनेटिक म्यूटेशन : शोध
क्या आप भी मीठा कम खाने पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं मगर यह कामयाब नहीं हो पा रहा है, तो यह खबर आपके लिए है. वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने अब पाया है कि एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन (जेनेटिक म्यूटेशन) लोगों को चीनी का सेवन कम करने में सक्षम बना सकता है. ब्रिटेन में नॉटिंघम विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए इस शोध में डेनमार्क, ग्रीनलैंड, इटली और स्पेन के शोधकर्ताओं ने हिस्सा लिया. उन्होंने एक जीन का पता लगाया जिसे सुक्रेज-आइसोमाल्टोज (एसआई) जीन कहते हैं जो लोगों में मीठा खाने की लालसा को कम ... Read more
अंकल-अंकल कहने वाला बच्चा कैसे बन गया लॉरेंस? कहानी अंडरवर्ल्ड के 'सिस्टम' की
नई दिल्ली: किसी भी मां-बाप के लिए अपने बच्चे को काबिल बनाना एक सपने जैसा होता है. और वो अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए बच्चे को अच्छे स्कूल और बड़ी यूनिर्सिटी में भी भेजते हैं. लेकिन क्या हो अगर कोई बच्चा पढ़ाई में नाम कमाने की जगह अपराध की काली दुनिया में घुसता चला जाए. जिस बच्चे की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं वो भी धीरे-धीरे करके अपराध के दलदल में इस कदर धंसता चला गया कि आज वह एक पेशेवर अपराधी बन चुका है, जिसके ऊपर देश के कई राज्यों में मामले दर्ज हैं. ... Read more