Category: Uncategorized
पीएम2.5 के संपर्क में आने से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता और बड़ों में अल्जाइमर का खतरा
Air Pollution: लंबे समय तक वायु प्रदूषण के कण जैसे पीएम 2.5 के संपर्क में रहना सभी उम्र के लोगों की याददाश्त और दिमागी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. एक अध्ययन में यह पता चला है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है. शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में एक धुंध की परत देखी गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज हुआ. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का औसत एक्यूआई सुबह 7:30 बजे 294 था, जिसमें 18 जगहों पर एक्यूआई 300 से ऊपर पाया गया, जो ‘बहुत खराब’ ... Read more
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए विस्फोट में पांच स्कूली बच्चों समेत नौ लोगों की मौत
इस्लामाबाद/कराची: पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए बम विस्फोट में स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक ऑटोरिक्शा में पांच बच्चों समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए. विस्फोट सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक कन्या माध्यमिक स्कूल के पास हुआ. मस्तुंग के उपायुक्त बाज मुहम्मद मर्री ने शाम के समय कहा कि मृतकों की संख्या नौ हो गई है. उन्होंने कहा, “मृतकों में पांच लड़कियां, एक लड़का, एक पुलिस अधिकारी ... Read more
तेज रफ्तार कार ने पहले महिला को कुचला, फिर बिजली के पोल से टकराई, सामने आया CCTV फुटेज
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का एक वीडियो वायरल हो रहा है. एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने राह चलती एक महिला को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान कार भी अनियंत्रित होते हुए बिजली के पोल से टकरा गई. पुलिस ने इस मामले में नाबालिग चालक को हिरासत में लिया है. उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. ये हादसा थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत सीआरसी सोसाइटी कट के पास हुआ. मृतका की पहचान मूलरूप से जटपुरा हरदोई निवासी ... Read more
अमेरिका चुनाव 2024 दुनिया के लिए क्यों महत्वपूर्ण? चीन, रूस, जापान, नाटो की क्यों टिकी है नजर
संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार चुनाव के लिहाज से 2024 मानव इतिहास में सबसे बड़ा साल होगा. इस वर्ष 72 देशों में कुल 3.7 अरब लोग यानी दुनिया की लगभग आधी आबादी मतदान करेगी. कुछ देशों के चुनाव दूसरे देशों की तुलना में वैश्विक रूप से अधिक महत्वपूर्ण होते हैं, ऐसे में दुनिया के शक्तिशाली देश कहे जाने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2024) पर सबकी नजरें हैं.अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला और सैन्य रूप से सबसे ताकतवर देश है. साथ ही यह कई अंतरराष्ट्रीय सामरिक गठबंधनों, आर्थिक व वित्तीय प्रणालियों और दुनिया के कई महत्वपूर्ण ... Read more
प्रेग्नेंसी के दौरान और बाद नींद में सुधार कर सकती है कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी : स्टडी
गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद खराब नींद आना आम बात है. इसको लेकर कनाडाई शोधकर्ताओं ने अनिद्रा के लिए कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (सीबीटीआई) का सुझाव देते हुए कहा कि यह न केवल नींद के पैटर्न में सुधार कर सकती है, बल्कि प्रसव के बाद के अवसाद को भी दूर करने का काम करती है. ब्रिटिश कोलंबिया ओकानागन विश्वविद्यालय और कैलगरी विश्वविद्यालय के वैंकूवर परिसर की टीम ने दिखाया कि सीबीटीआई गर्भावस्था के दौरान अनिद्रा का कारण बनने वाले विचार व्यवहार और नींद के पैटर्न का पता लगा सकता है. जो बच्चे के जन्म के बाद प्रसवोत्तर अवसादग्रस्तता लक्षणों के ... Read more
अलविदा बिबेक देबरॉय : पुराणों का संस्कृत से अंग्रेजी में ट्रांसलेशन, संसद TV पर एंकरिंग करने वाले पद्मश्री अर्थशास्त्री
नई दिल्ली: देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) के आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉ. बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy) का शुक्रवार (1 नवंबर) को निधन हो गया. 69 वर्षीय देबरॉय आंत में इंफेक्शन से जूझ रहे थे. उन्होंने दिल्ली के AIIMS में आखिरी सांसें ली. देबरॉय को उनकी आर्थिक नीतियों और रिसर्च के लिए जाना जाता है. वो अमृत काल में वित्त आयोग की एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष भी रहे चुके थे. अर्थशास्त्र के अलावा वो इतिहास, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र और आध्यात्म और दूसरे विषयों में एक्सपर्ट थे. यही नहीं, उन्होंने सभी पुराणों का आसान भाषा में ... Read more
1 नवंबर को भी छुट्टी, योगी सरकार ने यूपीवालों को दे दिया '4 छुट्टी' वाला बंपर दिवाली गिफ्ट
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया 1 नवंबर की छुट्टी का ऐलान. दीवाली के मौके पर हर किसी को छुट्टी की दरकरार होती है. छुट्टी की राह देख रहे कर्मचारियों और लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली का शानदार तोहफा (UP Government Diwali Gift) दिया है. योगी सरकार ने 1 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान (1 November Leave In UP) किया है. सरकार के इस आदेश के अनुसार 31 तारीख के साथ ही 1 तारीख को भी छुट्टी रहेगी. आज सरकार ने इसकी घोषणा की है. ये भी पढ़ें-बद्रीनाथ और केदारनाथ में 1 नवंबर को क्यों मनाई जा ... Read more
बचपन में असामान्य बीएमआई भविष्य में फेफड़ों की कार्यक्षमता को कर सकता है प्रभावित- शोध
एक शोध में यह बात सामने आई है कि बच्चों में असामान्य बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) चाहे ज्यादा हो या कम, वह फेफड़ों की कार्यक्षमता में कमी से जुड़ा हो सकता है. लगभग 10 प्रतिशत लोग बचपन में खराब फेफड़ों की कार्यक्षमता से पीड़ित होते हैं. वे वयस्क होने पर फेफड़ों की सही क्षमता भी प्राप्त नहीं कर पाते हैं, जिससे हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारी और मधुमेह जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है. हालांकि, स्वीडन में कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि अगर वयस्क होने से पहले उनका बीएमआई ... Read more
AIBE 19 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 15 नवंबर तक बढ़ी, वकालत के लिए क्यों जरूरी है यह परीक्षा
नई दिल्ली: AIBE 19 Registration: एआईबीई यानी ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. अब एआईबीई 19 के लिए आवेन फॉर्म 15 नवंबर 2024 तक भरे जाएंगे. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने नोटिस जारी कर यह जानकारी दी. ऐसे में जो उम्मीदवार एआईबीई 19 (AIBE 19) में भाग लेना चाहते हैं, वे बीसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट से फटाफट अप्लाई करें. इससे पहले एआईबीई 19 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर 2024 थी. NIOS अक्टूबर सत्र 2024 कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, 29 नवंबर तक चलेगी ... Read more
'हमने महाविकास अघाड़ी के फेक नैरेटिव को अपने स्ट्रेट नैरेटिव से काट दिया': NDTV मराठी कॉन्क्लेव में संजय पुगलिया से बोले देवेंद्र फडणवीस
मुंबई: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने एनडीटीवी मराठी कॉन्क्लेव के दौरान कहा कि हमारा मॉडल विकास का मॉडल है. हम अपने विकास के दम पर ही वापस सत्ता में आएंगे. NDTV के एडिटर-इन-चीफ़ संजय पुगलिया से खास बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मीडिया को हमारे तू-तू मैं-मैं में ज्यादा रुचि है. हमने राज्य में इतना काम किया है, मगर उसपर कोई बात नहीं करता है. मीडिया के कार्यक्रम में 10 मिनट की चर्चा विकास पर होती है, बाकि चर्चा राजनीति पर होती है. अगर विकास पर चर्चा ... Read more