Category: Uncategorized

एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत में अमेरिका में 'अवैध रूप' से किया था काम: रिपोर्ट

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक हैं. वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने अपने करियर की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘अवैध रूप से’ काम किया था. रिपोर्ट के अनुसार, मस्क, जो मूल रूप से दक्षिण अफ्रीका से हैं, उन्होंने 1995 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. इस बीच उन्होंने अपनी पहली कंपनी, ज़िप2 पर चार साल तक काम किया था. जिसके बाद इसे लगभग 300 मिलियन डॉलर में बेच दिया गया. इस दौरान, वे बिना किसी उचित अनुमति के काम कर रहे थे. रिपोर्ट में कहा ... Read more

30 साल बाद, आइजोल से स्थानांतरित होगा असम राइफल्स का मुख्यालय

नई दिल्ली: साढ़े तीन दशक से अधिक पुराने एक मुद्दे को सुलझाते हुए मिजोरम सरकार और असम राइफल्स ने एक मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अब अर्धसैनिक बल का बटालियन मुख्यालय आइजोल से जोखावसांग में स्थानांतरित हो जाएगा जो राज्य की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर है. दिल्ली से लौटे मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शनिवार को कहा कि एमओए पर हस्ताक्षर 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित मिजोरम हाउस में हुए. असम राइफल्स बटालियन मुख्यालय को आइजोल के मध्य से जोखावसांग में स्थानांतरित करने की मांग सबसे पहले 1988 में पूर्व मुख्यमंत्री लालडेंगा ... Read more

VIDEO: दिग्गज सरोद वादक की तीन पीढ़ियां मंच पर एक साथ, उस्ताद ने कहा- संगीत खुशबू की तरह, जिसका कोई धर्म नहीं

नई दिल्ली: एनडीटीवी वर्ल्ड समिट (NDTV World Summit) में दिग्गज सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान (Ustad Amjad Ali Khan), उनके बेटे अयान अली खान बंगश और अमान अली खान बंगश ने शानदार प्रस्तुतियां दीं. उनके साथ उस्ताद के पोते अबीर और जोहान ने भी मंच साझा किया. यानी सरोद के उस्ताद की तीन पीढ़ियों ने एक साथ संगीत की इस महफिल में रस वर्षा की. इस मौके पर एनडीटीवी ने इस संगीत को समर्पित परिवार से गुफ्तगू भी की. उन्होंने कहा कि, संगीत दूरियां मिटाता है और करुणा लाता है. उस्ताद ने कहा कि संगीत की कोई सीमा नहीं ... Read more

'अटेंशन पाने के लिए…', विमान में बम की झूठी धमकी देने के आरोपी की दलील से पुलिस भी हैरान

नई दिल्ली: दिल्ली के एक 25 साल के बेरोजगार व्यक्ति को बम की झूठी धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया है. पिछले हफ्ते एयरलाइनों को इस तरह की धमकियां मिलने के बाद से यह दूसरी गिरफ्तारी है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने टेलीविजन पर इसी तरह की कॉल की रिपोर्ट देखने के बाद खुद पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए धमकियां देने की बात स्वीकार की है. गत 14 अक्टूबर से अब तक 275 से ज्यादा उड़ानों में बम की झूठी धमकियां मिली हैं. मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह एक ... Read more

सर जी जान बचा लीजिए… जब दबंगों के डर से शिक्षा अधिकारी के सामने शिक्षकों ने जोड़ लिए हाथ

शिक्षक डर के मारे स्कूल नहीं जा रहे हैं, स्कूल में ताला लगा है. पटना: सर जी जान बचा लीजिए कहीं भी ट्रांसफर कर दीजिए कहीं भी काम कर लेंगे…  बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के सामने पीड़ित शिक्षकों ने हाथ जोड़कर ये बात कही और बताया कि राजेश यादव जान से मार देगा. अपना दुख बताते हुए पीड़ित शिक्षकों ने बताया कि कैसे दिनदहाड़े कुख्यात अपराधी राजेश यादव ने अपने साथियों के साथ उनपर हमला किया और लाठियों से पिटाई की. जिसमें सात शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं. पूरी घटना जमुई जिले के सिमुलतला थाना अंतर्गत ... Read more

ब्लैक बोर्ड पर टीचर लिख रहा था नोट्स, प्याज-टमाटर काटकर भेल बनाता रहा स्टूडेंट, यूजर्स बोले- ऑस्कर दे दो

बैक बेंच पर बैठकर क्लासरूम में भेल बना रहा था लड़का स्कूल और कॉलेज की यादें जिंदगी की सबसे खुशनुमा यादें मानी जाती हैं. जब दोस्तों के साथ मस्ती भरे पल बीतते हैं. कभी टीचर्स की डांट पड़ती है, कभी समझाइश मिलती है तो कभी एक गुरु भी दोस्त बनकर कुछ नई सीख सिखा जाता है. सबसे ज्यादा यादें जुड़ी होती हैं उन क्लास मेट्स के साथ या स्टूडेंट के साथ जो बैक बेंचर होते हैं और अपनी नई नई शैतानी या फिर कारस्तानी से पूरी क्लास का माहौल बदल देते हैं. अब सोशल मीडिया के दौर में बैक बेंचर्स ... Read more

दिल्‍ली : द्वारका में 104 कमरे वाले सरकारी स्‍कूल का शिलान्‍यास, लैब-लिफ्ट के साथ मिलेगी शानदार स्‍पोर्ट्स फैसिलिटी

नई दिल्‍ली: दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारका के सेक्टर-19 में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बनाएगी. मुख्‍यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने शुक्रवार को इसका शिलान्यास किया. उन्‍होंने कहा कि यह स्कूल दिल्ली के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार होगा. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति बच्‍चों को सपने देखने और उन्‍हें पूरा करने का मौका देती है.  मुख्‍यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की और नारियल फोडकर नए स्कूल की नींव रखी. इस दौरान उन्होंने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नाम पट्टिका का भी अनावरण किया और स्‍कूल की नई ... Read more

Israel Iran war : इजरायल के झूठ का हुआ पर्दाफाश, ईरान के हमले में हुआ भारी नुकासन, सच्चाई आई सामने

नई दिल्ली: Israel Iran War: 1 अक्तूबर की तारीख अब इतिहास हो गई है. इस दिन ईरान ने इजरायल (Iran attack on Israel) पर 200 से अधिक मिसाइलों (Missile attack) के साथ हमला किया था. इस हमले को इजरायल ने पूरी तरह से नाकाम करने का दावा किया था. साथ ही यह कहा था कि इस हमले में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ. इजरायल ने ईऱान को इस हमले का अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी. इजरायल ने कहा था कि ईरान के हमले में किसी भी इजरायली नागरिक की मौत नहीं हुई है.  इजरायल को हुआ काफी ... Read more

Kids Lunch Box Recipes: बच्चे को खिलाना है हेल्दी तो इस बार लंच में पैक करें ये हेल्दी वेज रैप, पूरा खत्म होगा लंच बॉक्स

Kids Lunch Box Recipes: टिफिन में बनाएं टेस्टी रैप, चट कर जाएंगे बच्चे. Kids Lunch Box Recipes: बच्चों के टिफिन में ऐसा क्या दें जिसे वो पूरा खत्म कर लें और मजे से खाएं. ये टेंशन हर उस मां को होती है जो अपने बच्चे को स्कूल भेजते समय उनका टिफिन पैक करती है. अक्सर ये टेंशन होती है कि बच्चों को ऐसा क्या दिया जाए जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो. बता दें कि आज हम आपको एक ऐसी ही पौष्टकता सेभरपूर रेसिपी बताएंगे जिसे आप अपने बच्चों को अलग-अलग फिलिंग्स के साथ बनाकर दे सकते हैं. ... Read more

जब ईशा देओल से क्लासमेट ने पूछा था 'आपकी दो मां हैं', धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी होने पर हेमा मालिनी ने यूं बताई थी बेटी को बात

नई दिल्ली: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं. हालांकि जैसा कि सभी जानते हैं कि सुपरस्टार की पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं. इसके कारण उनकी मैरिड लाइफ काफी चर्चा में रही. हालांकि कपल की बेटियां ईशा और अहाना देओल को बचपन में नहीं पता था कि पारंपरिक परिवार ऐसे नहीं चलता. लेकिन जब एक्ट्रेस ईशा देओल चौथी क्लास में थीं तो उन्हें पिता की शादी के बारे में पता चला, जिसका जिक्र राम कमल मुखर्जी द्वारा हेमा मालिनी की बायोग्राफी हेमा मालिनी बियोंड द ड्रीम गर्ल में किया गया.  इसमें ईशा देओल ने याद किया कि जब ... Read more